Friday, March 29, 2024
Travel HistoryTravel Tips and Tricks

Agra Tour Guide : आगरा में ताजमहल के अलावा ये 9 जगहें भी घूमें, यहां से लें Full Information

Agra Tour Guide – आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले अगर कुछ मन में आता है तो वो है ताजमहल. यही वजह है कि आगरा को ताजमहल के शहर के रूप में भी जाना जाता है. आपको बता दें कि आगरा भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर बसा एक शहर है. आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक माना जाता है और Agra Tour के लिए हर साल लाखों सैलानी भारत आते हैं. ये हमारे देश भारत के लिए गौरव की बात है. और तो और, कई लोग भारत की पहचान से जोड़कर ही, यहां के ताजमहल को देखते हैं.

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है भारत का यह राज्य विश्व के सात आर्श्चयों में से एक शहर के रूप में जाना जाता है जो अपनी अनूठी वास्स्तुकला के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. यह ऐतिहासिक शहर अपने अंदर इतिहास के कई पन्नों को समेटे हुए हैं. हालाकिं यहां Agra Tour के लिए कई लोकप्रिय स्मारक है लेकिन शहर का मुख्य आकर्षण, दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक ताजमहल है जो सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक है और इसकी अद्भुत वास्तुकला कल्पना से परे है. अगर आगरा में पर्यटन ( Agra Tour  ) की बात करे तो इस स्थान पर देश के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में सैलानी आते हैं. आज हम आपको आगरा के 10 जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप घूमने जा सकते है.

How to Travel in Tajmahal : क्या करना है, क्या नहीं करना है, 1 मिनट में जानें

Taj Mahal in Agra – Agra Tour Guide

ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है और प्राचीन शहर आगरा में स्थित है इस स्मारक को प्रेम का प्रतीक भी कहा जाता है. इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी तीसरी बेगम मुमताज के याद में बनवाया था. इस अद्भुत स्मारक में राजस्थान में मकराना से लाई गई सफेद संगमरमर और 60 बीघा जमीन पर इस भव्य स्मारक का निर्माण किया गया है. इस स्मारक को लगभग 20,000 से अधिक श्रमिकों ने इस भव्य स्मारक का निर्माण किया था.

Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here
Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here

कहा जाता है, इसके तहखाने में शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज की कर्बे आज भी मौजूद हैं. आगरा में ताजमहल सबसे महत्वपूर्ण और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. इसकी सुंदरता को देखने पर्यटक भारी संख्या में आते हैं और फोटोग्राफी का करके यहां की यादों को कैद करते हैं.

स्थान: धर्मपुरी, वन कॉलोनी, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश
समय: सुबह 06:00 से शाम 06:30 तक, शुक्रवार बंद
किसने बनाया: शाहजहां
बिल्ट इन: 1631 – 1648

Agra Red Fort : The Main Fort – Agra Tour Guide

आगरा के किले को कभी-कभी लाल किला भी कहा जाता है. न सिर्फ लाल रंग, बल्कि दिल्ली स्थित लाल किले से इसकी वास्तुशिल्प शैली और डिजाइन भी काफी मिलती है. दोनों ही किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है. यही कारण है कि जब पर्यटक आगरा के किले को देखते हैं, तो उन्हें दिल्ली का लाल किला याद आ जाता है. ताजमहल के बाद यह आगरा का दूसरा विश्व धरोहर स्थल है.

Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here
Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here

इसका निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 1565 में करवाया था. रोचक बात यह कि किले के प्रवेश द्वार पर एक तख्ती है, जिसपर लिखा है कि इस किले का निर्माण मूल रूप से 1000 इस्वी से भी पहले किया गया था और अकबर ने सिर्फ इसका नवीनीकरण करवाया था. Agra Tour बाद में शाहजहां ने इसे और उन्नत बनाया. उन्होंने संगमरमर और खूबसूरत नक्काशी से इसे और भी दर्शनीय बना दिया. इस किले को अर्धचन्द्राकार आकृति में बनाया गया है और यह यमुना नदी के सामने स्थित है. इसमें परकोटे हैं, जिनके बीच भारी बुर्ज बराबर अंतराल है.

स्थान: आगरा किला, रकाबगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश
समय: सुबह 6 बजे – शाम 6 बजे
किसने बनाया: मुगल सम्राट अकबर
बिल्ट इन: 1565 में

Fatehpur Sikri – Agra Tour Guide

फतेहपुर सीकरी आगरा के दर्शनीय स्थलों में से एक है. यह आगरा जिले में एक ऐतिहासिक शहर है और अकबर सहित कई मुगल सम्राटों की पूर्ववर्ती राजधानी थी. राजधानी शहर होने से पहले, सीकरी एक पुराना गांव था.

Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here
Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here

फतेहपुर सीकरी शहर एक चट्टानी रिज पर स्थित है जो 3 किमी लंबा और 1 किमी चौड़ा है और भारत के वास्तुशिल्प में स्टाइल है. यूनेस्को ने इस शहर को विश्व विरासत स्थल घोषित किया था. यह आगरा के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है, यहां आने वाले पर्यटकों को यह जगह जरूर घूमना चाहिए.

आगरा से दूरी: 38 किमी

स्थान: फतेहपुर सीकरी, आगरा जिला, यूपी
समय: सुबह 6:00 से शाम 6:00 तक
किसने बनाया: सम्राट अकबर
बिल्ट इन: 16 वीं शताब्दी

Jama Masjid : Religious Site – Agra Tour Guide

आगरा में उल्लेखनीय स्थानों की सूची में जामा मस्जिद का उल्लेख किए बिना अधूरी रहेगी. हालांकि यह एक धार्मिक स्मारक है, यह अपनी अद्भुत भव्यता के लिए जाना जाता है जो हर किसी को आकर्षित करती है.  यह चार मीनार मस्जिद, जो एक समय में प्रार्थना करने के लिए 25,000 लोगों को आसानी से समायोजित कर सकती हैं. इसमें में तीन प्रवेश द्वार हैं. आगरा लाल किला जामा मस्जिद के पूर्वी तरफ है. दोनों स्मारक एक राजसी रूप देते हैं. यह विश्व धरोहर स्थल शाही नीले रंग की पृष्ठभूमि में स्वर्ण शिलालेखों को प्रदर्शित करता है.17 वीं सदी की इस मस्जिद को “फ्राइडे मस्जिद” के नाम से जाना जाता है.

स्थान: जामा मस्जिद रोड, सुभाष बाजार, किनारी बाजार, हिंग की मंडी, मंटोला, आगरा, उत्तर प्रदेश

समय: सुबह 8 बजे – शाम 6 बजे
किसने बनाया: शाहजहां
बिल्ट इन: 1648 .

Jodha Bai Mahal – Agra Tour Guide

जहांगीर महल के बराबर में अकबर की पसंददीदा रानी जोधाबाई के लिए महल बनवाया गया था. इसके साथ ख़ास महल बना है, ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण शाहजहां द्वारा किया गया था. इसमें अंगूरी बाग बना था, जो हरा-भरा, शांत आंगन तथा बगीचा था.

यह आगरा किले से 6 किमी की दूरी पर है. महल के अंदरूनी हिस्सों में बारीक स्लिट्स हैं, जिसके माध्यम से ताजमहल की झलक देखी जा सकती है. फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में स्थित यह महल मुगल सम्राट अकबर की धार्मिक सहिष्णुता का एक स्थायी उदाहरण है.

स्थान: अर्जुन नगर, आगरा, उत्तर प्रदेश
समय: सुबह 10 बजे – शाम 7 बजे
किसने बनाया: अकबर

Mehtab Bagh – Agra Tour Guide

यह बाग काफी आश्चर्यजनक रूप से बनाया गया स्मारक आयताकार है और यह यमुना नदी या ताजमहल के विपरित किनारे पर स्थित है. कहा जाता है कि, यहां पर काला ताजमहल बनना था लेकिन पैसे के अभाव में नहीं बन पाया, इस बाग में तरह-तरह फूल और पेड़-पौधे हैं. जो पर्यटकों को लुभाती है.

स्थान: ताजमहल के पास, धर्मपुरी, वन कॉलोनी, नगला देवजीत, आगरा, उत्तर प्रदेश
समय: सुबह 6 बजे – 9 बजे
किसने बनाया: सम्राट बाबर

Sikandra Fort – Agra Tour Guide

मुग़ल बादशाह अकबर का मकबरा सिकंदरा, लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बना है. इसका निर्माण स्वयं अकबर ने ही कराया था जिसे उसके पुत्र जहांगीर ने 1613 में पूरा कराया था. ऐसा कहा जाता है कि अकबर ने अपने जीवनकाल में ही उस जगह का चयन कर लिया था, जहां मकबरा बनाना था. उन्होंने इसके निर्माण की योजना भी स्वयं ही बनाई थी.

Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here
Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here

यह मकबरा मुग़ल शासक के दर्शन एवं धर्मनिरपेक्षता के दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो हिंदू व इस्लामिक वास्तुकला का बेहतरीन मिश्रण है. यह मकबरा इस क्षेत्र में सबसे संरक्षित स्मारकों में से एक है, जिसका मूल गौरव अब भी बरकरार है. यह मकबरा चारबाग में बना हुआ है, जो इस परिसर का सुंदर हिस्सा है.

स्थान: अकबर का मकबरा, महान क्षेत्र, सिकंदरा, आगरा, उत्तर प्रदेश
समय: सुबह 8 बजे – शाम 6 बजे
किसने बनाया: अकबर
बिल्ट इन: 1605-1613

Akbar’s Tomb – Agra Tour Guide

यह भव्य वास्तुकला संरचना के रूप में जाना जाता है इसका निर्माण साल 1605 और 1618 में किया गया था और यह एकमात्र ऐसा स्मारक था जो सूर्य की ओर था. यह मुगल शासक अकबर के लिए डिज़ाइन किया गया था क्योंकि वह एक बुद्धिमान राजा था. यह स्मारक अपने अद्भुत नक्काशी के चलते लोगों को अपनी ओर खींचता है.

स्थान: अकबर का मकबरा, महान क्षेत्र, सिकंदरा, आगरा, उत्तर प्रदेश
समय: सुबह 6 बजे – शाम 6 बजे
किसने बनाया: जहांगीर
बिल्ट इन: 1605-1613

Anguri Bagh – Agra Tour Guide

आगरा किले में ख़ास महल से देखने पर अंगूरी बाग दिखाई देता है. यह चार खानों में बंटा सुंदर बाग है जिसमें आकर्षक फव्वारे लगे हुए हैं. सफेद संगमरमर की इस इमारत पर कभी फूल-पत्तियों की आकृतियां बनी थीं, समय के साथ भले ही ये फीकी पड़ गई हों लेकिन उनका आकर्षण आज भी बरकरार है.

स्थान: आगरा किला, रकाबगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश
समय: सुबह 6 बजे – शाम 7:30 बजे
किसने बनाया: शाहजहां
बिल्ट इन: 1637

Traditional Bazaar – Agra Tour Guide

आगरा शहर जाएं तो मुख्य बाजारों से खरीदारी जरूर करें. मुख्य बाजार में शामिल है,  सुभाष बाज़ार, किनारी बाज़ार, राजा की मंडी और सदर बाज़ार शामिल हैं. इनमें से सदर बाज़ार एक स्टैंडआउट है. आगरा में शाम के समय में घूमने के लिए यह सबसे शीर्ष स्थानों में से एक है. चमड़े के उत्पादों, हस्तशिल्प और वस्त्रों की चमकदार किस्में पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण हैं. आप आगरा के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का भी स्वाद ले सकते हैं.

Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here
Agra Tour : Agra, visit these 9 places, take full information from here

Komal Mishra

मैं हूं कोमल... Travel Junoon पर हम अक्षरों से घुमक्कड़ी का रंग जमाते हैं... यानी घुमक्कड़ी अनलिमिटेड टाइप की... हम कुछ किस्से कहते हैं, थोड़ी कहानियां बताते हैं... Travel Junoon पर हमें पढ़िए भी और Facebook पेज-Youtube चैनल से जुड़िए भी... दोस्तों, फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें...

error: Content is protected !!