मानसून में कहां घूमें, मानसून में घूमने की जगहें Malshej Ghat , Monsoon travel
Malshej Ghat Tour : गर्मियों की छुट्टियों में हम अक्सर घूमने की योजना बनाते हैं। कई दिनों पहले से ही घूमने की जगह सर्च करना भी शुरू कर देते हैं। तो आज हम आपको घूमने की बेहद सुंदर जगह के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना सकते हैं। यह हिल स्टेशन मुंबई और पुणे शहर से नजदीक शानदार वीकेंड गेटवे भी माना जाता है। सप्ताहांत के दौरान आप यहां सैलानियों को मौज-मस्ती करते देख सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यनट के लिहाज से यह हिल स्टेशन आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है. आइए जानते हैं Malshej Ghat के बारे में
पहाड़ों की सुंदरता देखनी है तो जाएं मालशेज घाट ( Malshej Ghat )
समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मालशेज घाट भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो अपनी कायाकल्प जलवायु और हरे-भरे प्राकृतिक परिवेश के लिए विश्व भर में मशहूर है। मानसून के दौरान एक शानदार वेकेशन के लिए ये जगह एक आदर्श विकल्प माना जाता है। जहां आप पहाड़ों की सौदर्यता के साथ अन्य कुदरती आकर्षणों का आनंद भी यहां ले सकते हैं।
मालशेज घाट अपनी अनगिनत झीलों, हरे-भरे पेड़-पौधों और चट्टानी पर्वतों के लिए प्रसिद्द है। ये स्थान प्रकृति प्रेमियों, सुख की खोज करने वालों, साहसिकों, नई जगह का विस्तार करने वाले और ट्रेकर्स के लिए प्रसिद्द है। यहां जाने पर आप प्रकृति की सुंदरता को बेहद करीब से देख पाएंगें।
मालशेज जलप्रपातों की सैर के बाद आप यहां के हरिशचंद्रगढ़ फोर्ट की सैर का आनंद भी अपने परिवार के साथ ले सकते है। समुद्र तल से करीब 1,424 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह विशालकाय किला छठी शताब्दी से संबंध रखता है। ये प्राचीन एवं सुन्दर स्थल इतिहास प्रेमियों से लेकर प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी खास माना जाता है। इसकी विशाल संरचना के कारण ये घाट आसपास के इलाकों को सुरक्षा प्रदान करने का काम भी करता है। यहां पर भगवान विष्णु का भी एक मंदिर स्थित है। इस किले के आस पास ही बौद्ध धर्म से जुड़ी गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। हरिशचंद्रगढ़ का ये किला चोटी सैलानियों के मध्य बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। ये जगह हाइकिंग के लिए भी काफी खास मानी जाती है। अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो यहां आकर अपनी ये इच्छा भी पूरी कर सकते हैं। सैलानी यहां दूर-दूर से नए एडवेंचर करने के लोए आते हैं।
सैर-सपाटे में पहाड़ और मानसून की ठंडक का अहसास सच में आनंद को कई गुना बढ़ा देता है। मानसून के चलते यहां के झरनों की सुंदरता, बारिश की फुहारे और पेड़ो की हरियाली इस कदर बढ़ जाती है कि पर्यटकों की नजरें उन्हें निहारते हुए नहीं थकती हैं। मानसून के समय यहां आपको सैकड़ों तरह के फ्लोरा और फौना भी दिखेंगे। बारिश के सीजन में पुणेवासियों के लिए तो ये सबसे पसंदीदा जगह मानी जाती है। बारिश के दिनों में यहां का मौसम बेहद सुहावना और देखने काबिल होता है। मानसून के चलते ही यहां प्रवासी पक्षी फ्लेमिंगो इस जगह पर दूर स्थलों से अपना डेरा डालने के लिए आते हैं। मालशेज घाट आने के लिए सबसे अच्छा समय मानसून का ही माना जाता है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए तो ये स्थान और भी ज़्यादा खास माना जाता है। अगर आप कुदरत को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं।
यहां से पास के ही एयरपोर्ट से मुंबई करीब 154 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप रेल यात्रा के जरिए मालशेज घाट जाना चाहते हैं तो यहां से कल्याण पहुंच सकते हैं। कल्याण से मालशेज के लिए राज्य परिवहन की बसें भी चलती हैं। जोो आसानी से आपको मालशेज घाट पहुंचा देंगीं। वैसे इस तरह की बसें आपको करजाट और पुणे से भी मिल जायेंगी।
मालशेज घाट जाने से पहले ही वहां पर ठहरने की व्यवस्था ज़रूर कर लें। अगर आप जुलाई-अगस्त के मानसून सीजन में यहां घूमने जा रहे हैं तो एडवांस बुकिंग ही करा लें, क्योंकि इस सीजन में ज्यादातर होटलों के कमरे पहले से ही बुक हो जाते हैं। ऐसे में रूम आसानी से नहीं मिल पाते। महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (MTDC) का ‘प्लेमिंगो हिल्स’ यहां का सबसे बड़ा रिसॉर्ट माना जाता है। इसके आसपास का नजारा भी आंखों को सुकून और राहत देने वाला है। और यहां पर आपको खाने की भी कई नई वैरायटी मिलती है। इस प्रकार यहां पर आप घूमने के साथ-साथ खाने का लुत्फ़ भी उठा पायेंगे.
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More
Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More
Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More
10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More
Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More