Travel News

Uttarakhand Roadways – उत्तराखंड से यूपी-दिल्ली रूट पर रोडवेज बसें शुरू, ये होंगी गाइडलाइन

Uttarakhand Roadways- अनलॉक-4 के बाद सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए धीरे-धीरे छूट देना शुरू कर दिया है. इसी के साथ बुधवार सुबह से उत्तराखंड रोडवेज ( Uttarakhand Roadways ) की बसें अब दिल्ली रूट पर चलना शुरू करेंगी. बता दें मंगलवार को जनता की सुविधाओं को देखते हुए उत्तराखंड  रोडवेज ( Uttarakhand Roadways ) ने Inter State Transportation शुरू करने के लिए सभी तरह की तैयारियों कर ली हैं.

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को दून में Inter State Bus Terminals ( आईएसबीटी ) से सुबह साढ़े पांच बजे पहली बस रवाना की जाएगी. Inter State Bus Terminals ( आईएसबीटी ) के फर्स्ट फेज़ में उत्तराखंड रोडवेज ( Uttarakhand Roadways ) की आठ बसें दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी. ये गाड़ियां एक-एक घंटे के अंतराल में दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

 

बात की जाए राज्यों की बसों की व्यवस्था को लेकर तो यूपी के दिल्ली बॉर्डर स्थित कौशांबी डिपो में अधिकारियों को अप्पॉईंट किया गया है. अब तक दिल्ली Inter State Bus Terminals ( आईएसबीटी ) में तैनात स्टाफ कौशांबी में तैनात रहेगा. सरकार से Inter State Transportation की मंजूरी मिलने के बाद से उत्तराखंड रोडवेज ( Uttarakhand Roadways ) ने तैयारियां शुरू कर दी थी.

 

कोरोना की वजह से सभी बसे बन्द पड़ी थीं, लेकिन पिछले करीब छह महीने से वर्कशॉप और डिपो में जो भी बसें खड़ी थीं उन सभी बसों की सफाई और रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया था. इन सभी बसों के लिए दोपहर तक के रूट प्लॉन को तैयार कर दिया गया है. चलाई जाने वाली ज़्यादातर बसें नयी हैं. इस के साथ सभी बसों को कोरोना संक्रमण से बचाए रखने के लिए उत्तराखंड रोडवेज़ ( Uttarakhand Roadways ) की बसों में सेनेटाइज़ेशन का काम भी किया जा रहा है.

 

जीएम-आपरेशन दीपक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ई-टिकटिंग मशीनों में 23 जून से पहले का जो भी नॉर्मल फेयर था उसको दोबारा से फीड कर दिया गया है. इन्हीं सब तैयारियों के साथ उत्तराखंड रोडवेज ( Uttarakhand Roadways ) की सभी 100 बसों को बुधवार से चलाना शुरू कर दिया जाएगा.

 

ये सख्त निर्देश जो सभी को करने होंगे फॉलो

 

– यात्रा के दौरान हर ड्राइवर-कडंक्टर और यात्री को मास्क पहनना ज़रूरी होगा.

– यात्रा करते समय बस के अंदर पान, गुटखा, तंबाकू खाने पर कड़ी रोक है

– बस में थूकना दंडनीय अपराध, पकड़े जाने पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी

– बस सिर्फ फिक्स स्टापेज पर ही रोकी जाएगी

– यात्रा के समय बस में सभी यात्रियों को सीट पर बैठ कर ही यात्रा करनी होगी, खड़े होकर यात्रा करने पर सख्त रोक है

 

यूपी में इस गुरूवार से चलेंगी बसें

 

जीएम-आपरेशन दीपक जैन ने बताया है कि बस का सफ़र शुरू किए जाने को लेकर यूपी रोडवेज के अधिकारियों से बातचीत हुई है, जिनसे ये जानकारी मिली है कि वो गुरुवार से एक बार फ़िर बसें चलाना शुरू कर देंगे. वहीं उत्तरखंड रोडवेज ( Uttarakhand Roadways ) द्वारा उत्तराखंड ( Uttarakhand ) में 30 सितंबर से बस की सेवा शुरू कर दी जाएंगी. अब जल्द ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी. यही नहीं स्टेट के अंदर भी यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बस की सर्विस को शुरू किया जाएगा.

बात करें बस की आवाजाही की तो फर्स्ट फेज़ में यूपी में बस चलाई जा रही है. इसके साथ ही साथ और भी स्टेट्स के साथ भी बसों को चलाए जाने की बात चल रही है. आगे जैसा भी तय होगा, उसी बेस पर और भी स्टेट्स में बसों की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. जिसके चलते सभी अधिकारियों को भी बस से जुडी सभी सेवाओं को लेकर दिशानिर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही अधिकारियों ने जानकारी देते हुए ये भी कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और बचाव के उपायों का सभी को कड़ाई से पालन करना होगा. यात्रा करते समय मास्क और सेनीटाइज़र का यूज सभी को करना ज़रूरी है.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago