Food Travel

Delhi Best Biryani : दिल्ली के इन 11 जगहों पर मिलती है सबसे लजीज़ Biryani

Delhi Best Biryani : जो खाने के शौकीन होते हैं, वे कहीं भी जाए तो सबसे पहले खाने-पीने की जगह को ही ढूंढते है. खाने के शौकीन बिरयानी (Biryani) को भी काफी पसंद करते हैं और लोगों को हैदराबादी और मुरादाबादी न जाने कितने प्रकार की बिरयानी Biryani खाने में पसंद है.

हर जगह पर लोग अपनी पसंद की बिरयानी के लिए कहीं न कहीं से पहुंच ही जाते हैं और वह हर दुकान की बिरयान के लजीज स्वाद को याद रखते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली की वह 10 जगह जहां पर आपको ऐसी चिकन बिरयानी मिलेगी के आप वहीं दोबारा आने का मन करेंगे.आईए जानते हैं दिल्ली की 11 मशहूर बिरयानी की दुकानों के बारे में.

इकबाल बिरयानी- निजामुद्दीन (Iqbal Biryani – Nizamuddin)

बिरयानी का असली स्वाद लेना हो तो पुरानी दिल्ली की ओर रूख करना चाहिए। खासकर आपको मुरादाबादी टेस्ट की बिरयानी खानी है,तो यहां से बेस्ट बिरयानी आपको कहीं और नहीं मिलेगी। वहां अगर जाते हैं तो बिरयानी का स्वाद जरूर लीजिए।

दिल पसंद बिरयानी (Dil Pasand Biryani)

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में अगर आप जाते हैं और आपका मन है बिरयानी खाने का तो जाइए दिल पसंद बिरयानी वाले के पास। यहां पर सुबह 8 बजे से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है, इस दुकान का पता है 887 कालान महल चांदनी चौक नई दिल्ली।

अल जवाहर (Al Jawahar) बिरयानी

इस जगह की हर डिश मेन्यू में खास है लेकिन सबसे अधिक यहां पर पसंद की जाने वाली चीज है बिरयानी। खासकर अल जवाहर की दुकान पर आकर लोग मटन बिरयानी को जरूर खाते हैं। इस रेस्टोरेंट पर अगर आप भी खाना चाहते हैं बिरयानी तो 8 मटिया महल रोड़, बाजार मटिया महल, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, नई दिल्ली।

अब्दुल मुरादाबादी (Abdul Muradabadi) गणेश नगर

दिल्ली के गणेश नगर में अब्दुल मुरादाबादी चिकन बिरयानी का बड़ा नाम है, जुम्मे की शाम यहां काफी रस रहता है। इतनी भीड़ के बावजूद भी लोग यहां की बिरयानी को खाना नहीं भूलते हैं। यह रेस्टोरेंट शानदार बिरयानी के लिए जाना जाता है और यहां बिरयानी के साथ चिकन कोरमा भी दिया जाता है।

टीपू सुल्तान बिरयानी (Tipu Sultan Biryani)

दिल्ली के बाटला हाउस बस स्टैंड के पास टीपू सुल्तान बिरयानी वाले के यहां जब कोई एक बार जाता है तो वह उस बिरयानी को कभी नहीं भूलते हैं। लोगों को बिरयानी के साथ यहां मिलने वाला रायता भी काफी पसंद आता है। मैंने जो कुछ सुना और देखा है, उसमें सबसे बड़ी बात यह है कि यह इस इलाके में मिलने वाली सबसे अच्छी बिरयानी है।

बिरयानी पैराडाइज (Biryani Paradise)

दिल्ली के कनॉट प्लेस के बिरयानी पैराडाइज पर अगर आपने बिरयानी खाली तो आप उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। यदि आप हैदराबादी बिरयानी के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए सही जगह है। पैराडाइज स्पेशल बिरयानी के अलावा, हैदराबादी चिकन दम बिरयानी और आंध्र चिकन फ्राई को भी आप यहां ट्राई कर सकते हैं। यहां पर आपको बिरयानी के साथ में रायता और मिर्ची का सालन (हरी मिर्च करी) भी कटोरे में दिया जाता है।

आंध्र भवन (Andhra Bhawan)

इसके बाद कनॉट प्लेस में आंध्र भवन नाम के रेस्टोरेंट में आप लजीज बिरयानी का स्वाद ले सकते हैं। हालांकि यहां हैदराबादी बिरयानी केवल रविवार को ही उपलब्ध है, यह रेस्टोरेंट बिरयानी के लिए इतना लोकप्रिय है कि हर दिन 600 से अधिक प्लेटें यहां बिकती हैं।

मुरादाबादी शाही बिरयानी (Muradabadi Shahi Biryani)

दिल्ली के निजामुद्दीन की मुरादाबादी शाही बिरयानी को लोग कभी भी मिस नहीं करना चाहते हैं। अगर कोई निजामुद्दीन की तरफ जाता है तो वह मुरादाबादी शाही बिरयानी को खाने से नहीं चूंकता है। हर दिन यहां बिरयानी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है।

बाबू शाही बावर्ची (Babu Shahi Bawarchi)

दिल्ली के प्रगति मैदान की बाबू शाही बावर्ची के नाम की दुकान पर मिलने वाली बिरयानी को खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इस बिरयानी की खास बात यह है कि यह बिरयानी होने के बावदूज भी अधिक ऑइली नहीं होती है।

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago