Goa Beach , Goa Travel , Goa Visit , गोआ बीच, गोआ में घूमने की जगह,
Goa Beach : जब भी घूमने की बात चलती है सबसे पहले लोगों की ज़ुबान पर गोआ बीच का नाम आता है। यहां स्थित बीच की लहरें जब बार -बार पैरों को छूकर गुज़रती हैं तो ऐसा लगता है मानों जैसे वो लहरें आपके मन को छू रही हों। पर्यटकों के लिए ये नज़ारा बेहद ख़ुशनुमा होता है।
पलोलेम बीच पर्यटकों के बीच खासा पसंद की जाती है। ये बीच दक्षिण गोवा के कानाकोना में स्थित है। यहाँ कतारों से लगे ताड़ के पेड़ और लकड़ी की झोपडियाँ बीच की सुंदरता में चार-चांद लगाती हैं। इस बीच की लहरें मन को शांति और सुकून देनेवाली हैं। यहाँ की एक और भी चीज़ शांत है वो है डिस्को। यहाँ पे डिस्को में आप सबको निजी हेडफ़ोन दिए जायेंगें। इन्हें पहन कर आप वहाँ मौजूद भीड़ के बीच खुद भी जम के थिरक सकते हैं।
अक्सर लोग वीकेंड के दौरान घूमने का प्लैन बनाते हैं। ये मार्केट उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित है। ये मार्केट भारतीयों और यूरोपियन लोगों में बेहद लोकप्रिय है। अगर आप गोवा जा रहे हैं तो यहाँ जाना मत भूलें। आप यहाँ अपने मनचाहे तरीके से खरीदारी कर सकते हैं। इस मार्केट में तड़कते-भड़कते कपड़ों से लेकर जूते, बैग, लैदर की चीज़े, हस्तशिल्प, सजावटी लैंप आदि बिकते हुए मिलेंगे। यहां पार्टी के लिए रेस्टोरेंट्स, बार भी कतार में देखने को मिलेंगे।
दुधसागर वॉटरफॉल गोवा की मनडोवी नदी पर स्थित है। दुधसागर भारत का चौथा सबसे ऊँचा वॉटरफॉल है। यहां इसके आसपास खूबसूरत नज़ारें देखने को मिलेंगें। इस वाटरफॉल की ऊँचाई लगभग 320 मीटर है। ये भगवान महावीर सैंक्चुरी और मोलम नेशनल पार्क में हैं। इस वाटरफॉल में आकर आप हरियाली से ढ़के जंगल के साथ-ही-साथ तेज़ वेग से गिरता हुआ पानी भी देख पाएंगे। इसके नाम से ही समझ आ रहा होगा कि इसका पानी एकदम दूध जैसा सफ़ेद होता है जिस कारण इसे दुधसागर वाटरफॉल कहते हैं।
गोवा में स्थित बागा बीच उत्तरी गोवा का सबसे मशहूर बीच है। जो पर्यटकों के बीच में काफी लोकप्रिय है। बीच के पास काफी सारी झोपड़ियाँ और फिशिंग बोट्स भी आकर्षण का केंद्र हैं। मुख्य रूप से ये बीच एडवेंचर गेम पैरासीलिंग और बनाना राईड जैसे पानी के खेलों के लिए जाना जाता है। यहाँ डॉलफिन भी देखने को मिल जााएगी।
काफ़ी लोग सोचते हैं कि गोवा सिर्फ चर्चों के लिए मशहूर है। जबकि ऐसा नहीं है। गोवा का प्राचीन मंगेशी मंदिर जो कि शिव जी का मंदिर है ये मंदिर अपनी आध्यात्मिकता बिखेरता है।
भारत में स्थित एकमात्र नेवेल एविएशन म्यूजियम गोवा में है। ये म्यूजियम पूरे एशिया में बहुत प्रचलित है। अगर आप गोवा घूमने जाते हैं यहां ज़रूर जाइये। आपको इस म्यूज़ियम में सात अलग तरह के एयरक्राफ़्ट, रॉकेट, बम, पैराशूट, पायलट की पोशाक आदि देखने को मिलेंगी। ये सब आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।
अंजुना बीच अपनी शांत लहरों के लिए जाना जाता है। गोवा बीच में एक और बीच जिसने गोवा में सबसे पहले प्रसिद्धि प्राप्त की जिसका कारण था – हिप्पी संस्कृति। ये बीच अरब सागर में ढलते सूरज को देखने की सबसे सटीक जगह है। यहां आप शांति से बैठकर हर चीज़ महसूस करते हुए इसके गवाह बन सकते है। ये नज़ारा सच में देखने लायक होता है।
गोआ जाने का प्लैन बना रहे हैं तो यहां जाने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च तक का माना जाता है। इस मौसम में यहां ढ़ेरों पर्यटक घूमने आते हैं। वहीं जून से सितंबर तक यहां बहुत बारिश होने के कारण इस मौसम में यहां पर्यटक कम ही आते हैं। यहां ईसाई ज़्यादा देखने को मिलेंगें। यही कारण है कि ईसाइयों की बहुलता के चलते क्रिसमस के समय गोवा में बहुत सारे सांस्कृतिक आयोजन भी यहां होते हैं। जिनका लुत्फ़ उठाने के लिए पर्यटक इस समय विशेष तौर पर गोवा आते हैं।
अगर आप हवाई जहाज से जाने की सोच रहे हैं तो डाबोलिम, पणजी, वास्को दा गामा जो कि गोवा का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। ये गोवा से लगभग 29 किमी की दूरी पर स्थित है। ट्रेन से भी आप आसानी से गोआ पहुंच सकते हैं। यहां राज्य में दो मुख्य रेलवे स्टेशन स्थित हैं। वास को डी गामा और दूसरा है माडगांव रेलवे स्टेशन। ये दो रेलवे स्टेशन एक व्यापक ट्रेन नेटवर्क के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। वहीं सड़क मार्ग से आप कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) और के टी सी जो मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे आसपास के शहरों से बस सेवाएं प्रदान कराते हैं।
दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे .
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More
Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More
Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More
10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More
Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More