Honeymoon Tour

Honeymoon : जानें, हनीमून शब्द की उत्पति कहां से हुई

Honeymoon : शादी होने के तुरंत बाद जब कपल कहीं घूमने जाते हैं तो कहा जाता है वे हनीमून पर गए हैं. अब शादी के बाद होने वाली ट्रिप को हनीमून के नाम ही जाना जाता है. लेकिन, कभी आपने सोचा है कि आखिर इसमें शहद वाले हनी और चांद वाले मून वाले का तो कुछ खेल नहीं है, फिर भी इस ट्रिप को हनीमून ही क्यों कहा जाता है. जब नाम है तो इस पीछे कोई ना कोई लॉजिक तो होगा ही, तो आज वो ही लॉजिक जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर हनीमून शब्द की क्या कहानी है.

Honeymoon In Santorini : हनीमून के लिए बेस्ट जगह है सेंटोरिनी

कहां से आया है हनीमून शब्द || where does the word honeymoon come from

कहा जाता है कि यह पुराने अंग्रेजी शब्द हनीमून से बना है. इसमें हनी शब्द का मतलब नई-नई शादी की स्वीटनेस और खुशी से है. शादी के बाद होने वाली खुशी को हनी से जोड़कर देखा गया है. इसके साथ ही यूरोपियन कस्टम में जब शादी होती है तो कपल को एक एल्कोहॉलिक ड्रिंक पिलाई जाती है, जो शहद और पानी से बनी होती है. इस वजह से भी इस वक्त को हनी से जोड़ा जाता है.

वहीं, अगर मून की बात करें तो ‘मून’ बॉडी के साइकिल को बताता है यानी इसे एक समय के तौर पर देखा गया है. दरअसल, चांद के आधार पर ही समय की गणना की जाती रही है और उसे समय के तौर पर जाना जाता है. इसलिए हनी मतलब खुशी और मून मतलब समय से है. यानी शादी के बाद को हनीमून कहा गया है. इसलिए उस वक्त को हनीमून पीरियड कहा जाता है और जब भी शादी के बाद कपल इंजॉय करता है तो उसे हनीमून कहा जाता है.

वैसे इसका मतलब सिर्फ घूमने से ही नहीं है, बल्कि शादी के कुछ दिन बाद के वक्त को हनीमून कहा जाता है. इसमें एक मून टाइम को इसे हनीमून कहा जाता है. फ्रेंच में इसे lune de miel कहा जाता है. जर्मन में इसे flitterwhochen कहा जाता है. ‘हनीमून’ शब्द का प्रयोग फ्रांसीसी में कम से कम 18वीं शताब्दी से किया जाता है, लेकिन 19वीं शताब्दी की दूसरी तिमाही में इसका प्रयोग ज्यादा होने लगा. इस वक्त को अल- अलग तरह से गुजारने की परंपरा है.

Honeymoon Destinations in kerala : केरल में ये हनीमून डेस्टिनेशन हैं सबकी पसंद

 

Recent Posts

Chikmagalur Tourist Places : झरने, कॉफी एस्टेट और सुकून भरी पहाड़ियां

Chikmagalur Tourist Places : चिकमगलूर में कौन से टूरिस्ट डैस्टिनेशंस हैं, आप क्या क्या कर… Read More

2 days ago

Taj Mahotsav 2026: तारीख, स्थान, क्या खास रहेगा और टिकट जानकारी

Taj Mahotsav 2026: आगरा में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा। जानें स्थान, मुख्य… Read More

4 days ago

Baldev Mall Samman 2025 : बलदेव मल्ल सम्मान 2025 का ऐलान, जानें इस वर्ष हुआ किन नामों का चयन?

Baldev Mall Samman 2025 : बलदेव मल सम्मान 2025 का ऐलान हो चुका है. 22… Read More

4 days ago

Destinations to Celebrate Holi in India : होली का त्योहार मनाने भारत में इन 5 जगहों पर जरूर जाएं

 Holi Destination In India : जैसे-जैसे रंगों का त्योहार होली नजदीक आता है, भारत अपने… Read More

6 days ago

World Tallest Shiva Statue : दुनिया की सबसे ऊंची 351 फीट की शिव प्रतिमा बनकर तैयार, बनने में लगे दस साल

World Tallest Shiva Statue : दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति की अपनी अनूठी विशेषता… Read More

1 week ago