Honeymoon Travel Tips : हनीमून पहला मौका होता है जब शादीशुदा कपल अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस को बढ़ाने के लिए एक वैकेशन पर जाता है...
Honeymoon Travel Tips: हनीमून हर किसी के लिए काफी खास वक्त होता है. ये पहला मौका होता है जब शादीशुदा कपल अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस को बढ़ाने के लिए एक वैकेशन पर जाता है. हर कपल के लिए ये खास होता है, इसमें रोमांस, घूमने, प्यार, बॉंडिंग, ट्रस्ट, सेक्स और एक संपूर्ण शादीशुदा जीवन की नींव रखी जाती है.
हनीमून ( Honeymoon Travel Tips ) में अक्सर लोग देखते हैं कि वो कहां जाएं, क्या क्या करें, क्या देखें, कहां घूमें, कैसे सेक्सुअल लाइफ को मजेदार बनाएं, अपने पार्टनर को खुश करने के लिए क्या क्या करें. इसके लोग बहुत ज्यादा एक्साइटेड भी होते हैं और कई तरह की प्लानिंग भी करते हैं, क्योंकि वो इसे अपनी जिदगी का सबसे खास लम्हा बनाना चाहते हैं.
तो, ऐसे में अक्सर लोग हनीमून के वक्त सेक्स में कुछ गलतियां करते हैं या फिर कुछ बातों को नजरअंदाज कर देते हैं तो इसलिए ट्रेवल जुनून आपके लिए लेकर आया है ये आर्टिकल जिसमें आपको हनीमून ( Honeymoon Travel Tips ) के वक्त सेक्स को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए कुछ टिप्स मिलेंगी।
एक पूरा दिन घूम फिर कर, बाहर के नजारे देख कर, मजेदार चीजें कर के अगर आप थक गए हैं तो उसमें कोई हैरानी की बात नहीं है ये होना बहुत ही आम बात हैं क्योंकि पूरा दिन बाहर घूम कर हर कोई चाहेगा कि रात को जैसे ही होटल के कमरे में पहुंचे तो बस सो जाएं ताकि अगले दिन फ्रेश होकर उठें.
ऐसे में अगर आप थक गए हैं तो खुद को सेक्स के लिए प्रेशर में मत डालें. एक अच्छी नींद लें और अगर मूड हो तो सुबह की शुरुआत एक अच्छे सेक्स के साथ करें. बहुत लोग ये गलती कर देते हैं कि वो प्लान कर आते हैं कि हनीमून की पहली रात को सेक्स करना हैं लेकिन थकान की वजह से उनकी परफोर्मेंस अच्छी नहीं होती है, जिस वजह से दोनों ही निराश हो जाते हैं। इससे बेहतर है कि अगर थके हैं तो सेक्स को अगले दिन के लिए टाल दें.
हो सकता है कि आपने पूरे हनीमून ( Honeymoon Travel Tips ) को अच्छे से प्लान किया हो, कि क्या पहनना है, कैसे गानें सुनने हैं, कब क्या करना है लेकिन वो वैसा ना जा रहा हो, जैसा आपने सोचा होगा तो इसमें निराश मत हो. अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाएं और एक दूसरे की कंपनी को एंजॉय करें और रोमांस को एंजॉए करें. फ्लो के साथ जाएं और फोकस करें कि क्या ज्यादा जरूरी है.
पहले शादी की तैयारियां, फिर ढेर सारे फंक्शन और आखिर में हनीमून जो कि बहुत सारी एक्टिविटी से भरा हुआ है. ऐसे में अपने ट्रैवल प्लान ( Honeymoon Travel Tips ) के अनुसार चलना काफी स्ट्रेस दे सकता है. तो अगर आप चाहते हैं कि अपने साथी के साथ एक अच्छा और रोमांटिक वक्त बिताएं तो कम से कम कुछ दिन तो इस टूर के रिलैक्स करने के लिए निकालें. कुछ वक्त को एक दूसरे के लिए अलग से निकालें और स्ट्रेस फ्री रहें.
हमेशा याद रखें कि एक अच्छे सेक्स के लिए ताली दोनों हाथों से बजनी चाहिए. तो कभी भी ये उम्मीद मत करिएगा कि आपका पार्टनर ही सबकुछ करेगा. आपको भी उतना ही एक्टिव होना पड़ेगा, जितना आपका पार्टनर हिस्सा ले रहा है.
अगर आप हनीमून ( Honeymoon Travel Tips ) पर पहली बार सेक्स कर रहे हैं तो उससे पहले ये जरूर जान लें कि आपके पार्टनर को क्या पसंद है और क्या नहीं. ये जानना ज्यादा जरूरी है कि आपके पार्टनक को किस तरह से ज्यादा मजा आता है. ये सब एक दूसरे को समझने के लिए काफी जरूरी है. आप इसके लिए बात कर सकते हैं कि क्या उम्मीदें हैं और किस तरह से सेक्शुअल पलेजर मिलता है. इससे आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में सेक्स को हमेशा मजेदार पाएंगे.
हर चीज में एक नए एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए नहीं तो वो बोरिंग हो सकता है. ऐसा ही कुछ आपको अपनी सेक्स लाइफ में भी करना चाहिए। इससे आपकी सेक्स लाइफ कभी बोरिंग नहीं होगी और हर बार कुछ नया होगा तो आपको या आपके पार्टनर को भी मजा आता रहेगा, तो कोशिश करें कि हर बार सेक्स करते वक्त कुछ नया ट्राय करें.
हमारी ये जानकारी आपको कैसी लगी, जरूर बताएं… ऐसे ही दिलचस्प ब्लॉग के लिए फॉलो करें हमारी वेबसाइट www.TravelJunoon.com को और अगर आप ट्रैवल पर बने कमाल के वीडियो देखना चाहते हैं, तो Youtube पर हमारे चैनल Travel Junoon को सब्सक्राइब करें. मिलते हैं अगले ब्लॉग में. धन्यवाद
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More