Couple Holiday Tips
Couple Holiday Tips : अपने पार्टनर के साथ समय बिताना हर किसी को पसंद होता है. इसलिए, अक्सर कपल एक साथ घूमने जाने का प्लान करते हैं, ताकि वे अपने हॉलिडे को पूरी तरह से एन्जॉय कर सकें. लेकिन कई बार सफर कपल्स के लिए टेशन भी बन जाता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे अपने हॉलिडे को सही तरह से प्लॉन नहीं करते हैं. ऐसे में उन्हें छुट्टियों में सिर्फ और सिर्फ तनाव ही होता है. इतना ही नहीं, हॉलिडे में आने वाली दिक्कतों के कारण उनके बीच भी झगड़े होने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने हॉलिडे की प्लानिंग पहले से ही कर लें। कपल हॉलिडे प्लॉन करते समय कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है.तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको बेहतर तरीके से कपल हॉलिडे प्लॉन करने में मदद करेंगे…
अगर आपने अपने पार्टनर के साथ हॉलिडे पर जाने का मन बनाया है तो सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि आप दोनों को एक ही समय पर ऑफिस से छुट्टी कब मिल सकती है. इसके लिए जरूरी है कि आप सरप्राइज हॉलिडे प्लॉन करने की जगह पहले अपने पार्टनर से बात करें। इससे आप मिलकर ऐसे समय बाहर घूमने जा पाएंगे, जब आप दोनों को ही ऑफिस या काम की कोई टेंशन नहीं होगी.
टूरिस्ट प्लेस चुने || choose tourist place
भारत और भारत से बाहर ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ काफी एन्जॉय कर सकते हैं। लेकिन फिर भी हर प्लेस हर किसी को पसंद नहीं आता है. इसलिए, जब भी आप हॉलिडे प्लॉन करते हैं तो जगह का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. आप किसी ऐसी जगह पर जाएं, जहां पर आप दोनों की ही पसंद का कुछ ना कुछ हो. अगर आपको एडवेंचर्स एक्टिविटी करना अच्छा लगता है और आपके पार्टनर को समुद्र के किनारे आराम करना. तो जगह ऐसी होनी चाहिए, जिसमें ये दोनों ही चीजें आप कर सकते हों.
एक बार जगह का सलेक्शन करने के बाद उस हॉलिडे प्लेस से जुड़ी पूरी रिसर्च आपको कर लेनी चाहिए. उस जगह का मौसम कैसा है और आप वहां पर कहां-कहां घूम सकते हैं. इसके अलावा, आप जिस जगह रूकने वाले हैं, वह सिटी के सेंटर से कितनी दूर है. इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है ताकि बाद में आपको एक जगह से दूसरी जगह जाने में ही काफी सारा समय बर्बाद ना करना पड़ें.
अगर आप अपने पार्टनर के साथ हॉलिडे को तनावपूर्ण नहीं बनाना चाहती हैं तो ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप सारी चीजों की बुकिंग पहले ऑनलाइन ही कर लें. मसलन, अपनी फ्लाइट से लेकर होटल को पहले से ही बुक कर लें. इतना ही नहीं, जब आप बुकिंग करें तो उसके ऑनलाइन रिव्यू व रिटर्न पॉलिसी के बारे में भी जान लें. जब आपने पहले से ही सारी तैयारी कर ली होगी तो हॉलिडे प्लेस पर आप बिना किसी परेशानी के आराम से टाइम स्पेंड कर पाएंगी.
जब कहीं बाहर घूमने जाना होता है तो पहले बहुत सी तैयारी करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर की मदद लेती हैं तो इससे ट्रेवलिंग करना काफी आसान हो जाता है. बेहतर होगा कि आप सारा भार अपने ऊपर न लें. अपने पार्टनर से कहें कि हॉलिडे प्लॉनिंग में वह भी आपकी मदद करवाए. होटल से जुड़ी रिसर्च आप कर सकती हैं, वहीं हॉलिडे प्लेस पर घूमने की जगहों के बारे में रिसर्च वह कर सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More