Indian young boy is drinking fresh water, desert village, Thar Desert, Rajasthan, India. Potable water is very precious on the desert - Rajasthani women and children often walk long distances through the desert to bring back jugs of water that they carry on their heads.
India’s Travel Picture : भारत (India) विविधताओं से भरा हुआ देश है. यहां भगवान भी जन्मे हैं और समाज सुधारक भी. देश की विविधताओं में रची बसी हुई है रंग रंग की तस्वीर. भारत दक्षिण एशिया में भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है. पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवां सबसे बड़ा राष्ट्र है. जनसंख्या के मामले में तो हम दूसरे नंबर पर आते हैं. भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं. हिंद महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है. इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिंद महासागर से लगी हुई है. पूर्व में बंगाल की खाड़ी है व पश्चिम में अरब सागर हैं.
प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है. भारत में मुख्यतः चार संप्रदाय हैं, जिनके नाम हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख हैं. इन धर्मों का उदय भारत में ही हुआ. वहीं, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया. युद्ध में जीत के बाद ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को यहां का राज मिला.
इस छोटे से इतिहास से इतर आइए एक नजर डालते हैं देश की विविधताओं से भरी तस्वीर पर…
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More
बचे हुए छोले से बनाएं स्वादिष्ट और Crispy Chole Kebabs। जानिए leftover chole को tasty… Read More