Interesting Travel Facts

Air Travel Facts : ये सारी बातें Pilot अपने Flight Passengers से हमेशा ही छुपाता है, मगर क्यों?

Air Travel Facts : हम जब भी फ्लाइट से ट्रेवल ( Flight Travel ) करते हैं तो हमें उड़ान भरने से पहले कई तरह के इंस्ट्रक्शन दिए जाते हैं। साथ ही इमरजेंसी के दौरान हमें क्या करना चाहिए वो भी बताया जाता है। ऐसा सब हमें हमारी सावधानी को ध्यान में रखते हुए बताया जाता है । लेकिन इन सब के बावजूद भी ऐसी बहुत सारी बातें ( Air Travel Facts ) हैं जो Pilot अपने Passengers को नहीं बताते हैं।

जी हां, Passengers बहुत सारी बातों से बेखबर रहते हैं क्योंकि उन्हें वो बातें बताई ही नहीं जाती। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपसे छुपाई जाती हैं तो आपको पूरी खबर पड़ने की जरूरत है। क्योंकि हमने अपनी स्टोरी में वो सारी बातें ( Air Travel Facts ) शेयर की हैं जो आपको फ्लाइट में बैठने से पहले ही जान लेनी चाहिए।

लेकिन उससे भी पहले हमें ये जानने की जरूरत है कि उड़ान भरने से पहले ही हमारे फोन क्यों बंद करा दिए जाता है। अगर आपको भी इस सवाल का जवाब नहीं पता तो हम आपको बताते हैं कि फोन क्यों स्विच ऑफ करा दिए जाते हैं।

दरअसल, प्लेन में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए और ग्राउंड कंट्रोल करने के लिए रेडियो का इस्तेमाल करता है। यहां रेडियो सिगन्ल्स का कई तरह से यूज होता है। ग्राउंड कंट्रोल के साथ-साथ रडार यूनिट से वेदर कंडीशन और लोकेशन की जानकारी ली जाती है।

इन्हीं वजहों से फोन बंद करा दिया जाता है क्योंकि अगर कोई अपना मोबाइल ऑन रखता है तो तो इसकी फ्रीक्वेंसी और रेडियो फ्रीक्वेंसी के ओवरलैप होने की आशंका बनी रहती है। जिसकी वजह से प्लेन से रिसीव और भेजी जाने वाली इन्फॉर्मेशन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है।

क्या इंजन खराब होने की खबर पैसेंजर को मिलती है?

इस सवाल का जवाब है नहीं। क्योंकि इंजन खराब होने की खबर पैसेंजर के पास पहुंचती ही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कमर्शियल प्लेन का एक इंजन खराब होने के बाद भी प्लेन आसानी से और आराम से उड़ सकता है। इन्हीं वजहों के कारण पायलट आपको कभी भी नहीं बताता कि विमान का एक इंजन खराब हो गया है।

मास्क में कितना प्रतिशत होता है ऑक्सीजन?

कभी-कभी प्लेन में अचानक से लोगों को ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे हालात में पायलट के पास सिर्फ 15 मिनट का ही वक्त होता है कि वो प्लेन को ऐसी जगह पर पहुंचाए जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत न हो। पायलट के पास सिर्फ 15 मिनट का ही वक्त ही इसलिए होता है क्योंकि प्लेन में जो मास्क उपस्थित होतें हैं उसमें सिर्फ 15 मिनट तक का ही ऑक्सीजन मौजूद होता है।

क्या पैसेंजर तक पहुंचती है खराब मौसम की जानकारी?

बाहर भले ही बेहद खराब मौसम हो गया हो लेकिन पायलट कभी भी इस बात की जानकारी पैसेंजर्स तक नहीं पहुंचने देता। ऐसा करने के पीछे की वजह सिर्फ यहीं होती है कि पैसेंजर्स ऐसा सुनकर घबरा न जाएं।

क्या रनवे पर आप सुरक्षित हैं?

नहीं, दरअसल रनवे पर भी हमें कभी-कभी उतना ही खतरा रहता है जितना की टेक ऑफ और लैंडिंग के समय रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर रेडियो सिग्नल में जरा सी भी गड़बड़ हो जाए तो लैंडिंग के बाद या टेकऑफ के पहले भी लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

प्लेन में सफर करते वक्त बदल जाता है हमारा टेस्ट ?

हां, हवाई सफर के दौरान लोगों का स्वाद बदल जाता है। इसी वजह से एयरलाइंस में जो खाना पैसेंजर्स को दिया जाता है उसमें नमक का स्वाद बढ़ा दिया जाता है। लेकिन हवा में ज्यादा दवाब होने के कारण हमें इसका स्वाद बिलकुळ भी पता नहीं चल पाता है।

प्लेन का पानी सुरक्षित है या नहीं ?

प्लेन में यदि पानी की बॉटल दी जाती है तो वह ठीक है लेकिन नल का पानी आपको दिया जाता है वह पानी दूषित हो सकता है. अधिकतर प्लेन में बाथरूम और पानी का पाइप काफी नजदीक होता है। जिस वजह से पानी के दूषित होने की उम्मीद ज्यादा बढ़ जाती है। तो ऐसे में आप अपने पीने का पानी का खास ख्याल रखें। वरना आप कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

पायलट को क्यों मिलता है पैसेंजर्स से अलग खाना?

पायलट को हमेशा पैसेंजर्स से बिलकुल अलग खाना दिया जाता है। साथ ही पायलट को खाना देने से पहले उसे कई बार टेस्ट भी किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि किसी भी कंडिशन में पायलट बीमार न पड़े क्योंकि उसके ऊपर प्लेन में बैठे यात्रियों की जिम्मेदारी होती है।

 

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

10 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 day ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

2 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

4 days ago