What Happens When Flight Emergency Gate Opens : टेक ऑफ के बाद अगर फ्लाइट का इमर्जेंसी दरवाजा खुलता है, तो क्या होता है आइए जानते हैं...
What Happens When Flight Emergency Gate Opens : 10 दिसंबर 2022 को इंडिगो का प्लेन चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रहा था, तब फ्लाइट ग्राउंड पर थी, और तेजस्वी सूर्या ने इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया था. इसे लेकर एयरलाइन ने बताया था कि चेन्नई में बोर्डिंग के दौरान एक पैसेंजर ने फ्लाइट 6E 7339 का इमरजेंसी गेट खोल दिया था.
एयरलाइन ने तेजस्वी सूर्या का नाम लिए बिना बताया था कि पैसेंजर ने अपना हाथ इमरजेंसी गेट पर रखा जिससे वह खुल गया. उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांग ली थी. सारे सिक्योरिटी चेक पूरा करने के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी थी, जिसके चलते फ्लाइट दो घंटे की देरी से तिरुचिरापल्ली पहुंच पाई थी.
इंडिगो एयरलाइन के विमान का इमरजेंसी गेट खोलने के मामले में सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि फ्लाइट ग्राउंड पर थी और तेजस्वी सूर्या ने गलती से दरवाजा खोल दिया था. सभी सिक्योरिटी चेक के बाद फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी. उन्होंने गलती के लिए माफी भी मांगी है.
इस घटना के कुछ दिन बाद रूस से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक यात्री विमान का दरवाजा हवा में ही खुल गया, जिसके बाद विमान में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. दरवाजा खुलते ही लोगों का सामान इधर-उधर उड़ने लगा. आनन-फानन में विमान की आपात लैंडिंग कराई गई. द इंडिपेंडेंट के मुताबित, ये हैरान करने वाली घटना तब हुई जब फ्लाइट ने पूर्वी रूस के मगन एयरपोर्ट से उड़ान भरी.
रूसी एयरलाइन इराएरो की AN-26-100 फ्लाइट ने मगन एयरपोर्ट से उड़ान भरीय उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दी एंट्री रैंप का दरवाजा खुल गया. विमान का दरवाजा खुलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लोग अपनी सीटों कों पकड़ कर बैठ गए. उनका सामान इधर-उधर उड़ने लगा. एयरलाइन से लोकल मीडिया के बताया कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त विमान 9000 फीट की ऊंचाई पर था. इसकी जांच जारी है.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति को अपने हुड के साथ दिखाया गया है. इस वीडियो में प्लेन में सवार यात्री ने केबिन के अंदर जमा देने वाली ठंडी हवा और यात्रियों में घबराहट के माहौल के दिखाया है. घटना के समय विमान में क्रू मैंबर्स सहित कुल 25 लोग सवार थे. अच्छी बात ये रही कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, किसी को कोई चोट नहीं आई.
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान की आपात लैंडिंग की गई. इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई.
एक अन्य यात्री ने East2West न्यूज को बताया कि “जो लोग विमान के पिछले हिस्से में बैठे थे, वे जमा देने वाली ठंड में थे. विमान के पिछले हिस्से में बैठा एक आदमी लगभग उड़ गया था. उसने अभी-अभी अपनी सीट बेल्ट खोली थी.” फुटेज का एक हिस्सा यूक्रेन के राजनीतिक सलाहकार एंटोन गेराशेंको ने भी शेयर किया है.
जब कोई हवाई जहाज़ उड़ान भरता है तो उसके दरवाजे हाइड्रॉलिक प्रेशर यानि हाई प्रेशर के साथ बंद हो जाते हैं. लेकिन हवाई जहाज़ के केबिन का दबाव समुद्र की सतह पर हवा के दबाव की तुलना में कम होता है इसलिए विमान के दरवाजे का प्रेशर लॉक अधिक ऊंचाई पर जाकर ही अपना काम शुरू करता है. इस कारण से कभी-कभार विमान के दरवाजे बीच हवा में खुल जाते हैं.
सैकड़ों मील प्रति घंटे की स्पीड से उड़ते हवाई जहाज़ के गेट जब हजारों फीट ऊपर आसमान में खुल जाते हैं तो हवाई जहाज़ में तेजी से हवा भरनी शुरू हो जाती है. हवाई जहाज़ में तेज शोर होने लगता है और ठंड बढ़ जाती है. केबिन के भीतर प्रेशर काफी बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति आने पर पायलट इमरजेंसी की घोषणा करते हैं और फिर क्रू मेंबर दबाव को कम करते हैं. विमान में यह तकनीकी व्यवस्था होनी चाहिए कि वो दरवाजा खुलने के बाद भी अपनी उड़ान की गति को न रोके और सुरक्षित लैंड हो सके.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More