Karwa Chauth 2023
Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन चंद्रमा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि महिलाएं चंद्रमा के उदय होने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है.
करवा चौथ और इसके व्रत से कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं. कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना जरूरी है. अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो व्रत के सभी नियम जान लें.
सरगी खाने का सही समय || The right time to eat sargi
अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो जान लें कि यह व्रत सूर्योदय से पहले ही शुरू हो जाता है. इसलिए सुबह जल्दी उठकर अपने बड़ों का आशीर्वाद लें. बाद में सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करें.
सोलह श्रृंगार || Solah Sringar
पहली बार करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है. इस दिन आपको पूरे 16 श्रृंगार करके पूजा में बैठना चाहिए. साथ ही हाथों पर मेहंदी भी लगाएं. करवा चौथ के दिन ऐसा करना शुभ माना जाता है.
लाल रंग के कपड़े पहनें || Wear red-coloured clothes
शादीशुदा महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है. ऐसे में आपको करवा चौथ के दिन लाल रंग का जोड़ा ही चुनना चाहिए.लेकिन याद रखें कि काले रंग के कपड़े न पहनें क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है. इस दिन सुबह स्नान के तुरंत बाद लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें.
व्रत कथा अवश्य सुनें || Do listen to Vrat Katha
करवा चौथ के दिन करवा चौथ व्रत कथा सुनना बहुत जरूरी है. इसके बिना व्रत पूरा नहीं माना जाता है. अगर आप पहली बार यह व्रत कर रहे हैं तो सही दिशा में बैठकर कथा सुनें और विधि-विधान से पूजा करें.
मांसाहारी भोजन न पकाएं || Do not cook non-vegetarian food
इस दिन भूलकर भी घर में मांसाहारी भोजन न बनाएं. इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसे खाने से रोकें.
शादी का कपड़ा || Wedding dress
अगर आप पहली बार करवा चौथ मना रही हैं तो इस दिन शादी का जोड़ा भी पहन सकती हैं। ऐसा करना पहला करवा चौथ मनाने का शुभ और सही तरीका माना जाता है.
Basant Panchami 2026 : बसंत पंचमी 2026 कब है और इससे जुड़ी जानकारियां क्या क्या… Read More
Jhansi City in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित झांसी एक… Read More
jain temple sonagiri datia मध्य प्रदेश में स्थित एक ऐतिहासिक जैन तीर्थ क्षेत्र है. आइए… Read More
Shri Mahalakshmi Temple Jhansi : झांसी के महालक्ष्मी मंदिर का क्या है इतिहास? जानें मंदिर… Read More
Rani Mahal Jhansi History Fact Tour Guide : झांसी का रानी महल महारानी लक्ष्मीबाई के… Read More
Raja Gangadhar Rao ki Chatri : झांसी में स्थित गंगाधर राव की छत्री उनकी मृत्यु… Read More