Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में भगवान राम मंदिर की तैयारियां जोरों पर हैं. 22 जनवरी को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हुआ था. इस प्रतिष्ठा समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया था. उनके साथ-साथ आम जनता को भी इस शुभ अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिला था. राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी लगातार दूर-दूर तक पहुंच रही है. आइए जानें कि किस दिशा से दर्शनार्थी राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे और कितनी सीढ़ियां चढ़कर रामलला के दर्शन कर सकेंगे.
हाल ही में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल के सचिव चंपत राय ने मंदिर के मानचित्र के माध्यम से सभी को जानकारी प्रदान की। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं को पूर्व दिशा से प्रवेश करना होगा. साथ ही निकास दक्षिण दिशा से होगा. राम मंदिर में विभिन्न स्थानों पर कुल 44 दरवाजे बनाए जा रहे हैं और विभिन्न मंदिरों में प्रवेश इन्हीं दरवाजों से होगा. मुख्य मंदिर का निर्माण पूरा होते ही अन्य मंदिरों का निर्माण शुरू हो जाएगा.
चंपत राय ने यह भी जानकारी दी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों को कितनी सीढ़ियां चढ़नी होंगी. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तों को 32 सीढ़ियां चढ़नी होंगी. दिव्यांगों की सुविधा के लिए मंदिर के पश्चिमी भाग में लिफ्ट जैसी विशेष व्यवस्था की गई है.
Basant Panchami 2026 : बसंत पंचमी 2026 कब है और इससे जुड़ी जानकारियां क्या क्या… Read More
Jhansi City in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित झांसी एक… Read More
jain temple sonagiri datia मध्य प्रदेश में स्थित एक ऐतिहासिक जैन तीर्थ क्षेत्र है. आइए… Read More
Shri Mahalakshmi Temple Jhansi : झांसी के महालक्ष्मी मंदिर का क्या है इतिहास? जानें मंदिर… Read More
Rani Mahal Jhansi History Fact Tour Guide : झांसी का रानी महल महारानी लक्ष्मीबाई के… Read More
Raja Gangadhar Rao ki Chatri : झांसी में स्थित गंगाधर राव की छत्री उनकी मृत्यु… Read More