Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में भगवान राम मंदिर की तैयारियां जोरों पर हैं. 22 जनवरी को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हुआ था. इस प्रतिष्ठा समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया था. उनके साथ-साथ आम जनता को भी इस शुभ अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिला था. राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी लगातार दूर-दूर तक पहुंच रही है. आइए जानें कि किस दिशा से दर्शनार्थी राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे और कितनी सीढ़ियां चढ़कर रामलला के दर्शन कर सकेंगे.
हाल ही में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल के सचिव चंपत राय ने मंदिर के मानचित्र के माध्यम से सभी को जानकारी प्रदान की। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं को पूर्व दिशा से प्रवेश करना होगा. साथ ही निकास दक्षिण दिशा से होगा. राम मंदिर में विभिन्न स्थानों पर कुल 44 दरवाजे बनाए जा रहे हैं और विभिन्न मंदिरों में प्रवेश इन्हीं दरवाजों से होगा. मुख्य मंदिर का निर्माण पूरा होते ही अन्य मंदिरों का निर्माण शुरू हो जाएगा.
चंपत राय ने यह भी जानकारी दी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों को कितनी सीढ़ियां चढ़नी होंगी. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तों को 32 सीढ़ियां चढ़नी होंगी. दिव्यांगों की सुविधा के लिए मंदिर के पश्चिमी भाग में लिफ्ट जैसी विशेष व्यवस्था की गई है.
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More
SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More