Teerth Yatra

Diwali 2025 : घर की सफाई करते समय भूलकर भी न फेंके ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Diwali 2025 :  दिवाली का पावन त्यौहार 31 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. दिवाली के त्यौहार से पहले हिंदू धर्म को मानने वाले लोग घर की साफ-सफाई भी करते हैं. दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी के साथ-साथ गणेश जी, कुबेर देव आदि की भी पूजा की जाती है. मान्यता है कि ये देवता उसी घर में प्रवेश करते हैं जहां साफ-सफाई और सजावट होती है। इसलिए दिवाली के मौके पर घर की सफाई करना बहुत जरूरी हो जाता है. हालांकि दिवाली से पहले सफाई करते समय कुछ चीजों को भूलकर भी घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए, इन्हें फेंकने से देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं. जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

1.मोर पंख || Peacock Feathers

हिंदू धर्म में मोर पंख को बेहद शुभ माना जाता है.  कई लोग अपने घरों या घर के मंदिर में मोर पंख रखते हैं. कुछ लोग दिवाली की सफाई के दौरान लंबे समय से रखे हुए पंखों को भी फेंक देते हैं.  मान्यताओं के अनुसार दिवाली की सफाई के दौरान अगर मोर पंख फेंक दिया जाए तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इसलिए मोर पंख को फेंकने की बजाय उसे साफ करके वापस किसी शुद्ध स्थान पर रखना चाहिए.

2. झाड़ू || Broom

दिवाली और धनतेरस के मौके पर लोग नई झाड़ू खरीदते हैं. ऐसे में कई लोग दिवाली की सफाई के दौरान पुरानी झाड़ू को घर से बाहर फेंक देते हैं. लेकिन, आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. दिवाली से पहले पुरानी झाड़ू को घर से बाहर फेंकना अच्छा नहीं माना जाता है.आप पुरानी झाड़ू को ऐसी जगह रख सकते हैं, जहां से वह दिखाई न दे. दिवाली खत्म होने के बाद आप इस झाड़ू का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर किसी सफाई कर्मचारी को दे सकते हैं.

3. पुराने सिक्के और कौड़ी || Old Coins and Pennies

मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ियां चढ़ाई जाती हैं. लोग पूजा में सिक्के भी चढ़ाते हैं. दिवाली की पूजा के दौरान लोग इन सिक्कों और कौड़ियों को पुराना समझकर फेंक देते हैं. लेकिन ऐसा करना आपके लिए लाभकारी नहीं माना जाता है. आप इन सिक्कों और कौड़ियों को धोकर पूजा स्थल या घर में किसी शुद्ध स्थान पर रख सकते हैं. आपको इन सिक्कों और कौड़ियों को भूलकर भी किसी बाहरी व्यक्ति को देने से बचना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर से दूर चली जाती हैं.

4.धार्मिक पुस्तकें || Religious Books

दिवाली से पहले सफाई करते समय आपको पुरानी धार्मिक पुस्तकों को फेंकने से भी बचना चाहिए. कई लोग इन पुस्तकों को बेकार समझकर बेच देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता. आप इन पुस्तकों को दिवाली के बाद लोगों को उपहार में दे सकते हैं या किसी ज़रूरतमंद को दे सकते हैं.अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप इन्हें किसी लाइब्रेरी आदि में दान कर सकते हैं.

5.लाल रंग के कपड़े ||Red Coloured Clothes

हिंदू धर्म में लाल रंग को बेहद शुभ माना जाता है. इसलिए आपको लाल रंग के कपड़े फेंकने से बचना चाहिए. खास तौर पर अगर पूजा स्थल में कोई लाल कपड़ा या चुनरी है, तो आपको उसे फेंकने से बचना चाहिए. आप इन कपड़ों को दिवाली के बाद धोकर फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं.

आपको दिवाली की सफाई के दौरान भूलकर भी इन सभी चीजों को घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए. अगर आप इन चीजों को बाहर फेंकते हैं, तो माना जाता है कि देवी लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश नहीं करती हैं.

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.)

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

14 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago