Janmashtami 2022: देश की राजधानी दिल्ली में कहां कहां जनमाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, आइए जानते हैं...
Janmashtami 2022: जनमाष्टमी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है. इसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. भारत में, जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. साल 2022 में जनमाष्टमी 19 अगस्त को है. हिंदू देवताओं में से एक, कृष्ण को विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है.
भारत की राजधानी दिल्ली में कई मंदिर हैं, कुछ बेहद प्राचीन हैं, तो कुछ समय के साथ आकार लेते रहे हैं. हालांकि, कृष्ण के सभी मंदिरों में जनमाष्टमी की धूम रहती है, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां ये त्यौहार अलग रूप में दिखाई देता है…
इस्कॉन मंदिर अपने जन्माष्टमी उत्सव के लिए दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. यह मंदिर हर साल म्यूजिक, डांस और दही हांडी कार्यक्रम के साथ भगवान कृष्ण
के जन्म का उत्सव मनाता है. यहां वैदिक कल्चर गतिविधियों के साथ साथ और कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है. इस्कॉन का अर्थ है 'इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस' और यह भगवान कृष्ण और देवी राधा का एक प्रख्यात मंदिर है. मंदिर की स्थापना 1998 में हुई थी
और यह नई दिल्ली के कैलाश के पूर्व में हरे कृष्णा हिल्स में स्थित है. इस्कॉन में भव्य तरीके से आरती होती हैं.
जन्माष्टमी इस मंदिर के लिए साल का सबसे भव्य त्योहार है. इस भव्य कार्निवाल में लगभग 8 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में आते हैं. उत्सव यहां सुबह से शुरू होते हैं
और अगली सुबह तक जारी रहते हैं. पता: इस्कॉन टेम्पल रोड, संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: कैलाश कॉलोनी
बिड़ला मंदिर दिल्ली के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है. यहां भी श्रीकृष्ण जनमाष्टमी पर भव्य छटा दिखाई देती है. इस अवसर पर यह हजारों भक्तों को आकर्षित करता है. जन्माष्टमी पर हर साल हजारों भक्त मंदिर में आते हैं. बिड़ला मंदिर देश की राजधानी में मुख्य पर्यटक और स्थानीय आकर्षणों में से एक है. मंदिर 7.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है.
पता: मंदिर मार्ग, गोले मार्केट के पास, नई दिल्ली
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: आरके आश्रम
सत्यम शिवम सुंदरम सोसाइटी ने गीता गायत्री धाम मंदिर का निर्माण किया, जो वेदमाता गायत्री और भगवान कृष्ण को समर्पित है. इसमें सभी देवताओं की मूर्तियों के साथ एक विशाल प्रार्थना कक्ष है. यह मंदिर आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का उपयोग करके सजाया गया है. यहां हर साल जन्माष्टमी बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है. गुड़गांव में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
पता: साउथ सिटी 1, सेक्टर 40, गुड़गांव
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन.
छतरपुर मंदिर दिल्ली के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है. यद्यपि यह देवी दुर्गा के छठे अवतार कात्यायनी देवी को समर्पित है, इसमें अन्य हिंदू देवताओं के लिए अतिरिक्त छोटे मंदिर भी हैं, जिनमें से एक भगवान कृष्ण हैं. छतरपुर मंदिर हर साल शहर के सबसे बड़े जन्माष्टमी त्योहारों में से एक का आयोजन करता है.
पता: 352, मुख्य छतरपुर रोड, नई दिल्ली
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: छतरपुर मेट्रो स्टेशन
अक्षरधाम मंदिर गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर से बना है और इस मंदिर के मुख्य देवता स्वामीनारायण हैं. मंदिर का वास्तुशिल्प नायाब है. जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर, मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है और बड़े पैमाने पर उत्सव मनाया जाता है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त इस मंदिर में दर्शन करते हैं
पता:: नोएडा रोड, पांडव नगर, नई दिल्ली
नजदीकी मेट्रो स्टेशन:अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More