Teerth Yatra

Special gift to Ramlala : अयोध्या में रामलला को दिए जा रहें हैं देशभर से ये तोहफे

Special gift to Ramlala : राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है. यह दुनियाभर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और शुभ अवसर है. ऐसे में इस खास मौके पर देशभर से भक्त अनोखे उपहार भेज रहे हैं. एक भक्त ने डायमंड नेकपीस तो किसी ने सोने का बना धनुष और बाण भेजा है. इतना ही नहीं नेपाल से भगवान राम के लिए 3,000 से अधिक उपहार भेजे गए हैं, जिसमें कपड़े, नकद, फल से लेकर सोने-चांदी की कुछ मूल्यवान चीजें शामिल हैं. वहीं, पटना के महावीर मंदिर के ट्रस्ट से भी किमती उपहार आए हैं. तो चलिए जानते हैं राम लला को कहां-कहां से क्या-क्या चीजें अभी तक मिल चुके हैं.

महावीर मंदिर के ट्रस्ट ने भेजे स्वर्ण धनुष और बाण || Mahavir Temple Trust sent golden bow and arrows

बिहार राज्य के पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने राम लला के लिए स्वर्ण धनुष और बाणर भेंट में दिया है.इसके अलावा ट्रस्ट अपनी ओर से 10 करोड़ रुपये का योगदान भी दे रहा है.

Ram Mandir Pran Pratishtha Ayodhya: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले सात दिवसीय अनुष्ठान क्या हैं?

वडोदरा से एक भक्त ने दिए 1100 किलो का अद्भुत दीपक || A devotee from Vadodara gave a wonderful lamp weighing 1100 kg.

गुजरात के वडोदरा के एक भक्त अरविंदभाई मंगलभाई पटेल ने राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर 1100 किलोग्राम वजन का एक विशाल दीपक बनाया है. सोना, चांदी, तांबा, जस्ता और लोहे का बना ये दीपक 8 फीट चौड़ा और 9.25 फीट लंबा है. इसकी खास बात ये है कि इसमें 851 किलोग्राम घी समा सकता है. इस खास दीए को बनाने में कई महीने लगे हैं.

अहमदाबाद से भेजा ज रहा विशाल नगाड़ा || A huge drum is being sent from Ahmedabad

अयोध्या में सब्जी विक्रेता ने दिया विश्व घड़ी, जो 9 अलग-अलग देशों का टाइम बताने में सक्षम है. इसके अलावा, गुजरात के अहमदाबाद से एक विशाल नगाड़ा भेजा जा रहा है.बता दें, यह खास नगाड़ा सोने-चांदी के बर्क से तैयार किया गया है, जो कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन बजाया जाएगा.

व्यापारी ने भेंट में दिए अमेरिकन डायमंड की नेकपीस || Businessman gifted American diamond neckpiece

सूरत के एक हीरा व्यापारी ने राम मंदिर की थीम वाली हार बनाकर अयोध्या राम लला की प्राण प्रतिष्ठा(राम मंदिर की नींव में रखी ये चीज) पर भेंट दिया है. इस खास नेकपीस पर 5000 से अधिक अमेरिकी हीरे लगे हैं और यह 2 किलोग्राम चांदी से तैयार किया गया है. इस नेकलेस की खास बात ये है कि इसकी डोरी को रामायण के प्रमुख पात्रों की नक्काशी से सजाया गया है.

शेफ देंगे 7000 किलोग्राम राम हलवा || Chef will give 7000 kg Ram Halwa

नागपुर के रहने वाले शेफ विष्णु मनोहर ने घोषणा किया है कि वो राम मंदिर उद्घाटन(रामटेक मंदिर) वाले दिन श्रद्धालुओं के लिए 7000 किलोग्राम राम हलवा बनाएंगे। इसके लिए उन्हों सामग्री लिस्ट भी बता दी है. राम हलवा बनाने के लिए शेफ 900 किलोग्राम रवा, 1000 किलोग्राम चीनी, 2000 लीटर दूध, 1000 किलोग्राम घी, 2500 लीटर पानी, 300 किलोग्राम सूखे मेवे और 75 किलो इलायची पाउडर का इस्तेमाल करेंगे.

Ayodhya Ram Mandir: ‘गर्भ गृह के लिए सोने का दरवाजा ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले तैयार

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

12 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago