IRCTC Indian Railways : भारतीय रेलवे में यात्रा के दौरान अगर आपका टिकट खो जाए, तो क्या करें, आइए जानते हैं...
IRCTC Indian Railways : भारत में हर रोज लाखों लोग रेल से सफर करते हैं. इसलिए इसे भारत की जीवन रेखा भी कहा जाता है. भारतीय रेलवे बहुत ही कम किराए में लोगों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाती है. आज भी ज्यादातर भारतीयों को सबसे पसंदीदा साधन ट्रेन को ही माना जाता है.
ट्रेन से यात्रा करने के लिए टिकट लेना अनिवार्य है. बिना टिकट ट्रेन से यात्रा करते पाए जाते है, तो आप को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. बहुत से रेल यात्रियों के साथ ऐसा भी होता है कि वो टिकट तो लेते हैं, लेकिन स्टेशन पर भागी दौड़ी में गुम हो जाता है.
तो अगर अब ऐसा आप के साथ भी हो या आप का रेल टिकट खो जाए तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. टिकट गुम होने पर रेलवे यात्री को डुप्लीकेट टिकट जारी करता है. अलग-अलग श्रेणी के लिए डुप्लीकेट टिकट बनवाने के नियम और फीस अलग-अलग हैं.
अगर आप का टिकट गुम हो जाता है, तो सबसे पहले यात्री को टिकट चेकर के पास जाना चाहिए और उसे टिकट गुम होने बारे में सूचित करना चाहिए. यात्री टिकट काउंटर पर जाकर भी डुप्लीकेट टिकट बनवा सकता है.
पर डुप्लीकेट टिकट बनवाने की प्रक्रिया भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in पर विस्तार से बताया गया है. डुप्लीकेट टिकट बनवाने के लिए यात्री को कुछ पैसे देने पड़ते हैं.
स्लीपर क्लास और सेकेंड के लिए डुप्लीकेट टिकट आपको 50 रुपये में मिल जाएगा. इससे ऊपर की श्रेणी के लिए के डुप्लीकेट टिकट बनवाने के लिए आपको 100 रुपये देने होंगे. अगर रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद कंफर्म टिकट गुम हो जाता है तो किराये का 50 फीसदी भुगतान करना होता है.
अगर किसी यात्री का टिकट कंफर्म होने के बाद फट जाए तो उसे डुप्लीकेट टिकट बनवाने के लिए किराए का 25 फीसदी भुगतान करना पडता है. वेटिंग लिस्ट वाली फटी हुई टिकट के लिए डुप्लीकेट टिकट नहीं बनवा सकते हैं.
अगर आपका खोया हुआ ओरिजिनल टिकट मिल जाता है तो आप दोनों टिकटों को ट्रेन निकलने से पहले रेलवे काउंटर पर लिखकर डुप्लीकेट टिकट के लिए चुकाई गई रकम वापस ले सकते हैं.
अगर आप को किसी कारणवश बिना टिकट के यात्रा करनी पड़ रही है, तो आप को प्लेटफॉर्म टिकट ले लेना चाहिए . क्योंकि यह टिकट आपके लिए बहुत काम आएगी. ट्रेन में टीटीई से बात करें और जहां तक आपको यात्रा करनी है, वहां तक का टिकट आप बनवा सकते हैं. निर्धारित किराए के साथ पेनल्टी के रूप में कुछ पैसे लेकर टीटीई टिकट बना देगा.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More