Pattaya Do’s and Don’ts
Pattaya Do’s and Don’ts : थाईलैंड में स्थित पटाया शहर के बारे में सोच कर ही लोगों के मन में घूमने की तमन्ना जग जाती है. ये दुनिया के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसों में से एक है. वहां के समुद्री तट, मंदिर और रात के समय आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम मनोरंजन को कम नहीं होने देते. हम इसमें कई बार इतने उत्साहित और रोमांचित हो जाते हैं कि जाने-अनजाने पटाया में कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि हमारा सामना मुसीबत से हो जाता है. लिहाज़ा ये जानना दिलचस्प रहेगा कि पटाया में हमें क्या नहीं करना (Pattaya Do’s and Don’ts) चाहिए.
1. भिक्षुओं के साथ शारीरिक संपर्क क्राइम || Physical contact with monks is a Crime
थाईलैंड में भिक्षु सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से होते हैं. इसलिए आपको उनसे दूर रहने के हिदायत दी जाती है. पटाया में उनके साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक संपर्क बनाने पर मनाही है. यह नियम विशेष रूप से महिलाओं पर लागू होता है, लेकिन यदि इसका पालन पुरुष भी करें तो यह भिक्षुओं के प्रति उनके सम्मान भाव को दर्शाएगा. इसके अलावा यदि कोई भिक्षु नीचे बैठा है और आप उसके सामने खड़े हैं, तो यह भिक्षु का अपमान होगा.
2. पब्लिक में रोमांटिक इशारे न दिखाएं || Don’t make romantic gestures in public
अगर आप पटाया में हैं तो आपको पब्लिक प्लेस में रोमांटिक इशारे करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए. मतलब जब आप सड़क पर हों, तो लोगों को गले लगने से बचें. वहां हाथ पकड़ने को भी एक रोमांटिक इशारा माना जाता है. कम लोगों को आप वहां ऐसा करते देखेंगे. अगर आप किसी का अभिवादन भी करना चाहते हैं, तो हाथ हिलाने की जगह हाथ जोड़कर उसका स्वागत कर सकते हैं. इसे वहां अच्छा माना जाता है.
3. कुछ भी पहन कर मंदिर जाने पर पांबदी || Ban on going to the temple wearing anything
पटाया में कई मंदिर मौजूद हैं, जिन्हें देखने की दिलचस्पी सभी के अंदर होती है. बस आपको वहां जाने से पहले एक बात याद रखनी होगी. आप वहां कुछ भी पहनकर नहीं जा सकते. कुछ भी से मतलब आप वहां शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट और शार्ट टॉप आदि पहनकर नहीं जा सकते. इस तरह के कपड़ों के साथ थाइलैंड के मंदिरों में प्रवेश पर पाबंदी है. मान्यताओं के अनुसार, इसे वहां मूर्तिपूजन का अपमान जाता है.
4. दूसरों का सिर छूना असभ्यता की निशानी || Touching other’s head is a sign of rudeness
हम भारतीयों की एक आम आदत होती है कि हम प्यार में अक्सर दूसरों का सिर सहला देते हैं. या फिर उसका सिर पकड़कर गले लगा लेते है. मगर यदि आप थाइलैंड में हैं, तो यह आदत आपको भारी पड़ सकती है. वह किसी दूसरे के सिर को पकड़ना असभ्यता माना जाता है.
थाई लोगों के लिए उनका सिर शरीर का सबसे पवित्र हिस्सा है. ऐसे में अगर कोई उनका सिर छूता है, तो वह नाराज हो सकते हैं. कई बार तो ऐसा करना झगड़े का कारण तक बन जाता है.
5. फेमस ‘पिंग पॉन्ग शो’ || The infamous ‘Ping Pong Show’
थाईलैंड में पिंग पॉन्ग शो काफ़ी मशहूर हैं. यह स्टेज मनोरंजन का एक ऐसा तरीका है, जो लोगों को ख़ासा आकर्षित करता है. स्ट्रिप क्लबों में होने वाले इस शो में महिलाएं डांस करती हैं.
मज़े की बात तो यह है कि इस शो को देखने के लिए लोग जिन स्ट्रिप क्लब्स में जाते हैं, वहां एंट्री फ्री होती है. खाना-पीना भी सस्ता होता है. मगर वहां मनोरंजन करने वाली महिलाओं की फ़ीस बहुत ज़्यादा होती है. एक बार अगर आप उन्हें देख भर लेते हैं, तो शो छोड़ने से पहले आपको बिल में रूप में एक बड़ी रकम का भुगतान करना होता है.
6. बुद्ध की मूर्ति के प्रति लापरवाही ||Negligence towards the statue of Buddha
अधिकांश थाई लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं. वे बुद्ध का बहुत सम्मान करते हैं. बुद्ध की प्रतिमा के साथ तस्वीर लेते समय भी आपको ख़ास सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है. बुद्ध की तरफ़ पैर तो आप भूल से भी न करना. इसे यहां बड़ा दोष माना जाता है.
7.थाई सिक्कों और बैंकनोट्स का सम्मान करें || Respect Thai Coins and Banknotes
थाई सिक्कों और नोटों में वर्तमान और पूर्व राजाओं का चित्र होता है, इसलिए उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए. नीचे कुछ चीज़ें दी गई हैं जो आपको किसी भी थाई सिक्के या बैंक नोट के साथ नहीं करनी चाहिए.
थाई सिक्के या बैंकनोट पर खड़े न हों
सम्मान के कारणों के लिए, यहां और चीजों की सूची दी गई है (नीचे) आपको थाई सिक्कों और बैंक नोटों के साथ नहीं करना चाहिए।
जानबूझकर एक सिक्का या बैंकनोट जमीन पर न गिराएं या गिरने न दें
जमीन पर सिक्का या नोट न छोड़ें
थाई बैंकनोटों या सिक्कों को जानबूझकर ख़राब न करें, खराब न करें, चीरें या अन्यथा नुकसान न पहुंचाएं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More