Thailand Travel Restrictions : अगर आप थाईलैंड की यात्रा कर रहे हैं, तो पहले वहां टूरिस्टों के लिए जारी नए नियम जान लीजिए
Thailand Travel Restrictions : टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड (TAT) ने घोषणा की है कि थाईलैंड में 1 अक्टूबर 2022 से फुली रिओपन टु टूरिज्म पॉलिसी (fully-reopen-to-tourism policy) लागू कर दी गई है.
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि थाईलैंड आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने की भी जरूरत नहीं है.
इसके साथ है, विदेशी पर्यटकों को एटीके (ATK) या आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच के नतीजे दिखाने की जरूरत भी नहीं है.
हालांकि, जब थाईलैंड सभी विजिटर्स का स्वागत कर रहा है. विजिटर्स जिस देश से आ रहे हैं या जिस देश जा रहे हैं, वहां उनसे निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट मांगी जा सकती है.
ऐसे में, थाईलैंड इन देशों के नियमों का भी ध्यान रख रहा है और ऐसे देशों से आने वाले लोगों को ऐसा हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सलाह देता है जिसमें Covid भी कवर होता हो.
COVID-19 महामारी की वजह से महीनों तक सख्त ट्रैवल नियम के बाद, थाईलैंड तेजी से कुछ साल पहले वाले हालात की ओर लौट रहा है. थाईलैंड ने ट्रैवल रिस्ट्रिक्शंस और क्वारंटाइन की जरूरत में ढिलाई दी है.
दुनिया भर के यात्री अब यह जानना चाहते हैं कि वे 2023 में थाईलैंड की यात्रा कब और कैसे कर सकते हैं. आइए जानते हैं थाईलैंड की यात्रा से जुड़ी Covid Guideline को…
थाईलैंड आने वाले टूरिस्ट वैक्सीनेस स्टेटस के साथ देश में आ सकते हैं.
एंट्री की नई शर्तें 1 जुलाई 2022 को जारी कई गई थीं.
Vaccinated Travelers वैक्सीन सर्टिफिकेट की कॉपी लेकर आएं. ऐसे बच्चे जो 18 साल से कम उम्र के हैं और उनके साथ माता-पिता हैं, उन्हें किसी तरह के RT-PCR या Pro-ATK टेस्ट की जरूरत नहीं है..
Unvaccinated Travelers के लिए थाईलैंड आने से पहले RT-PCR टेस्ट या Pro-ATK टेस्ट कराना जरूरी है. ये टेस्ट किसी पेशेवर क्लीनिक या मेडिकल प्रोफेशनल से ही होना चाहिए. टेस्ट के नतीजे डिपार्चर से 72 घंटे के भीतर के होने चाहिए.
ATK (RAT) होम टेस्ट स्वीकार्य नहीं होगा. 18 साल से छोटे बच्चे जिनके माता-पिता को कोविड वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें भी टेस्ट कराना होगा.
Thailand Pass को हटाने के साथ, एयरलाइंस और इमीग्रेशन ऑफिसर, पैसेंजर्स को रैंडम चेक करेंगे. टूरिस्ट को यह सलाह दी जाती है कि वे वैक्सीनेशन या कोविड टेस्ट का सर्टिफिकेट अपने साथ रखें.
Visa Exemption List में शामिल देशों से आने वाले टूरिस्ट्स को थाई वीजा की जरूरत नहीं है. Thai Immigration Bureau विदेशी पर्यटकों को देश में 30 दिनों तक ठहरने की अनुमति देता है. Visa Exemption List में शामिल देश से आये पर्यटक थाईलैंड के किसी भी लोकल इमीग्रेशन ऑफिस में जाकर 30 दिनों के वीजा एक्सटेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
अगर आप टूरिज्म के अलावा किसी दूसरी मकसद से लंबी अवधि के लिए थाईलैंड में रुकना चाहते हैं, तो जान लें कि दुनिया भर के Thai Embassies या Consulates में 60-day Tourist Visa, Thai Elite Visa और दूसरे non-immigrant visas के लिए संपर्क किया जा सकता है.
क्या आप थाईलैंड में 5, 10, या 20 साल रहना चाहते हैं? आप Thai Elite Visa program पर विचार कर सकते हैं. यह थाईलैंड में आपके लॉन्ग टर्म स्टे के लिए है. इसका आवेदन करना भी आसान है. इसके लिए आप यहां जा सकते हैं: https://www.thaiembassy.com/thailand-visa/thai-elite-visa
ऐसे टूरिस्ट जिनके देश वीजा ऑन अराइवल की सूची में हैं, उन्हें E-Visa या Visa on Arrival के लिए अप्लाई करना होगा
1 जुलाई, 2022 से थाईलैंड में प्रवेश करने वाले विदेशी यात्रियों के लिए थाईलैंड पास (Thailand Pass) की जरूरत नहीं रह गई है.
वैक्सीनेटेड टूरिस्ट्स को आने से पहले वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाने की भी जरूरत नहीं है. हां, ऐहतियातम सर्टिफिकेट साथ जरूरत रखें. Unvaccinated travelers और ऐसे बच्चे जो Unvaccinated माता-पिता के साथ हों, उन्हें 72 घंटे के भीतर की RT-PCR या Professional Antigen Test (Pro-ATK) निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी.
थाईलैंड की यात्रा करने वाले विदेशियों के लिए थाईलैंड जाने से पहले यात्रा बीमा पॉलिसी लेने के लिए कहा गया है. यह उनकी थाईलैंड यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए है.
एक विश्वसनीय यात्रा बीमा पॉलिसी Covid के अलावा दूसरी चीजों को भी कवर करेगी. ताकि अब थाईलैंड घूमते हुए सुरक्षित भी महसूस करते रहें.
अपनी जेब से अस्पताल के बिल का भुगतान करने की तुलना में पॉलिसी खरीदना ज्यादा सस्ता है. थाईलैंड की यात्रा के लिए औसत ट्रैवल इंश्योरेंस भी काफी कम दाम में उपलब्ध है.
विदेशी आसानी से COVID-19 को कवर करने वाली थाईलैंड यात्रा बीमा पॉलिसी प्राप्त कर सकते हैं.
थाईलैंड की उड़ाने अब सामान्य तरीके से संचालित हो रही हैं. थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक करने से पहले यात्री अलग अलग कैटिगरी के वीजा की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.
होटल का कमरा बुक करने से पहले आपको इस बात पर विचार करना होगा कि आपके क्वारंटाइन स्टे को आरामदायक बनाने के लिए आपकी जरूरतें क्या क्या हैं.
अपनी यात्रा योजना के लिए किसी भी क्वारंटाइन होटल के कमरे को बुक करने से पहले कुछ रिसर्च जरूर करें. अपने बजट, कमरे के साइज और होटल नीतियों पर विचार करें. क्वारंटाइन नियम अक्सर बदलते हैं और कभी-कभी शॉर्ट नोटिस पर होते हैं, इसलिए अपनी बुकिंग की पुष्टि करने से पहले होटल कैंसिलेशन और रिफंड पॉलिसी को समझना जरूरी है.
ग्राहकों के अनुभवों वाले फीडबैक जानने करने के लिए होटल का रिव्यू जरूर देखें. सही सवाल पूछें. यह आपको फैसला लेने में मदद करेगा. कंफर्ट, सुविधा और कीमत के बीच एक सेंटर पॉइंट खोजें.
पर्यटन थाईलैंड की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है. थाई सरकार ने कुछ प्रतिबंधों के साथ COVID-19 महामारी के दौरान थाईलैंड को विदेशी टूरिस्टों के लिए फिर से खोल दिया है.
यात्रा की योजना बनाने से पहले देश में तेजी से हो रहे बदलावों के बारे में जानना जरूरी है.
कृपया अपनी यात्रा डेस्टिनेशन के बारे में रिसर्च जरूर करें, ताकि आपको थाईलैंड में रहने का सुखद अनुभव हो.
अलग अलग देशों से आए टूरिस्ट अपने दूतावास के संपर्क में जरूर रहें.
ये भी पढ़ें- Amazing Temples in Thailand : थाईलैंड के अनोखे मंदिर जिसे देख आप हो जाएंगे हैरान!
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More