Top 10 Tree House In India
Top 10 Tree House In India : आजकल जब भी कोई टूरिस्ट घूमने के लिए जाता है तो 5 स्टार होटल में रुकना आम बात है लेकिन क्या अपने कभी यह सोचा है कि आप कहीं घूमने के लिए जा रहें तो किसी प्राकृतिक जगह पर ट्री हाउस (Tree Houses) में ठहरना कितना शानदार एक्सपीरियंस हो सकता है. ट्री हाउस एक ऐसी जगह होती है जहां पर आप प्रकृति के बीच कुछ शांति भरे पल बिता सकते हैं. प्राकृतिक जगह पर थोड़ा समय बिताना आपकी आंखों और अपने दिमाग को शांत करने में मदद कर सकता है.
अगर आप प्रकृति के बीच ट्री हाउस में कुछ पल बिताना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. जिसमें हम आपको भारत में स्थित कुछ खूबसूरत ट्री हाउस रिसॉर्ट्स के बारे में बताने जा रहें हैं जहां आप शांति भरे कुछ पल बिता सकते हैं.
भारत के टॉप 10 रोमांटिक ट्री हाउस || Top 10 Tree House In India
वीथिरी रिज़ॉर्ट केरल के वायनाड जिले में एक ट्री रिज़ॉर्ट है जो पश्चिमी घाट के किनारे पहाड़ी क्षेत्र पर स्थित है. आपको बता दें कि यह रिज़ॉर्ट आदिवासी लोगों द्वारा जंगल के बीच बनाया गया है.इस ट्री हाउस रिज़ॉर्ट में आयुर्वेदिक स्पा, एक स्विमिंग पूल, एक गेम रूम और एक लाथ क्लब भी है.
हॉर्नबिल ट्री हाउस रिज़ॉर्ट कर्नाटक राज्य के डांडेली में स्थित है, जो गोवा से लगभग 125 किलोमीटर दूर है. हॉर्नबिल एक ट्री हाउस रिज़ॉर्ट है जो दक्खन के राजसी पेड़ों के बीच स्थित है. यह ट्री हाउस उन लोगों के लिए बेहद खास है जो लोग एडवेंचर स्पोर्ट्स और बर्ड वॉचिंग को पसंद करते हैं. हॉर्नबिल ट्री हाउस रिज़ॉर्ट में आप कई अनोखे पक्षी को देख सकते हैं और बर्ड वाचिंग के अलावा यहां पर राफ्टिंग, कयाकिंग, कॉरकल राइड, और रैपलिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं.
यह ट्री हाउस रिज़ॉर्ट भारत का एक बेहद लक्जरी ट्री हाउस है जो कि राजस्थान की जयपुर में स्थित है. जयपुर का यह ट्री हाउस रिज़ॉर्ट पर्यटकों को यादगार पल प्रदान करता है. इस रिज़ॉर्ट में ठहरने के बाद आपकी आंखों को काफी शांति मिलेगी. यह ट्री हाउस रिज़ॉर्ट जयपुर शहर से एक घंटे की ड्राइव पर स्थित है जो अपने मेहमानों ठहरने के कई तरह के विकल्प प्रदान करता है. यहां पर पर्यटक लक्जरी नेस्ट, डीलक्स नेस्ट, और प्राइवेट सूट में ठहर सकते हैं. अगर आप जयपुर शहर की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो इस प्राकृतिक आकर्षण से भरे ट्री हाउस रिज़ॉर्ट में रुक अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं.
मनाली भारत का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है. अगर आप मनाली की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आप यहां पर रुकने के लिए मनाली ट्रीहाउस कॉटेज में जा सकते हैं. यह ट्री हाउस कॉटेज उन लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है जो लोग प्रकृति के बीच कुछ शांति भरे कुछ पल बिताना चाहते हैं. आपको बता दें कि इस ट्री हाउस से पर्यटक हिमालय के शानदार व्यू को देख सकते हैं.
केरल भारत का एक ऐसा राज्य है जहां पर एक नहीं बल्कि कई ट्री हाउस स्थित हैं. वान्या ट्री हाउस केरल के थेक्कडी में स्थित है जो कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन घंटे की यात्रा है. वान्या ट्री हाउस जाने के दौरान आप पेरियार नदी के किनारे से होकर जाते हैं और इडुक्की पहाड़ियों के मनोरम दृश्य को देख सकते हैं. अगर आप प्रकृति के बाद कुछ शानदार पल बिताना चाहते हैं तो आपको वान्या ट्री हाउस के लिए अवश्य जाना चाहिए. इस ट्री हाउस में ठहरने के अलावा आप आसपास के वर्षावनों में ट्रेकिंग के लिए भी जा सकते हैं.
चुन्नम्बर बीच एंड बैकवाटर रिज़ॉर्ट पांडिचेरी की राजस्थानी से 8 किलोमीटर दूर स्थित है.आपको बता दें कि यह रिज़ॉर्ट आपको समुद्र तट के किनारे ठहरने का एक शानदार एक्सपीरियंस होता है. चुन्नम्बर बीच और बैकवाटर रिज़ॉर्ट ठहरने की एक शानदार जगह है जो काफी किफायती है.यह ट्री रिज़ॉर्ट पर्यटकों को प्रकृति के बीच कुछ यादगार पल बिताने का मौका देता है इसके अलावा इस ट्री हाउस में एक पूल, बोटिंग और पिकनिक मानाने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.
मचान ट्री हाउस मुंबई शहर से ढाई घंटे की ड्राइव पर स्थित है जो पर्यटकों को प्रकृति के बीच ठहरने के एक शानदार एक्सपीरियंस होता है. अगर आप मुंबई से वीकेंड पर किसी प्राकृतिक स्थल पर जाना चाहते हैं तो आपको मचान ट्री हाउस के लिए जाना चाहिए. यह स्थल एक पर्यटन स्थल भी है और इसके साथ ही दुनिया के 25 बायोलॉजिकल हॉट स्पॉट्स में से एक है. आपको बता दें कि यह ट्री हाउस शांत जंगल में 30-45 फीट की उंचाई पर स्थित है जो पर्यटकों को एक ठहरने का एक यादगार अनुभव देता है.
रेनफॉरेस्ट बुटीक ट्री हाउस रिज़ॉर्ट केरल के अथिरापल्ली में स्थित है जो अपने आकर्षण से हर किसी को मोहित कर देता है. बता दें कि यह ट्री हाउस रिज़ॉर्ट कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिर्फ घंटे की दूरी पर है. इस जगह की शुद्ध हवा हर किसी के शरीर और दिमाग की थकान को दूर कर सकती है यह ट्री हाउस रिज़ॉर्ट अथिरापल्ली फॉल्स का एक शानदार व्यू दिखाई देता है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद आनंदित करता है.
नेचर ज़ोन रिज़ॉर्ट मुन्नार में स्थित है जो एक वाइल्डलाइफ़ और ट्री हाउस रिज़ॉर्ट का बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन है। जैसा कि हम जानते है कि मुन्नार दक्षिण भारतीय का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां की यात्रा हर कोई करना चाहता है. अगर आप भी मुन्नार की यात्रा पर जाने का सोच रहें हैं तो नेचर ज़ोन रिज़ॉर्ट में ठहरना आपके लिए बेहद यादगार साबित होता है.
बता दें कि इस ट्री हाउस रिज़ॉर्ट से आप कन्नन देवन हिल्स के मनोरम दृश्य और छोटे उड़ने वाले बादलों का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा पर्यटक यहां पर कई एडवेंचर एक्टिविटी में भी भाग ले सकते हैं. नेचर ज़ोन रिज़ॉर्ट में भौंकने वाले हिरण, जंगली हाथी, माउस डियर, नीलगिरि वुड पिजन और कई अनोखे जीव देखे जा सकते हैं.
यह आकर्षक ट्री हाउस रिजॉर्ट बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सीमा पर 21 एकड़ के घने जंगल में फैला है. यह ट्री हाउस पूरी तरह से प्राकृतिक है जहां पर आप कई तरह के जानवरों को भी देख सकते हैं. भले ही यह ट्री हाउस रिजॉर्ट घने जंगल में स्थित है लेकिन इसके बाद भी यह पूरी तरह से आधुनिक सुबिधाओं से भरपूर हैं. अगर आप बांधवगढ़ नेशनल पार्क या इस क्षेत्र की यात्रा करने के लिए जाएं तो आपको पुगडुंडी सफ़ारीस ट्री हाउस रिजॉर्ट में ठहरने का अनुभव जरुर लेना चाहिए.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More