Travel News

Covid Guidelines for UAE Passengers : UAE से आने वाले पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन

Covid Guidelines for UAE Passengers : कोविड BF.7 वैरिएंट के बढ़ते असर को देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऐहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत आने वाले यात्रियों के लिए कोविड से जुड़ी नई गाइडलाइंस (Covid Guidelines for UAE Passengers) जारी की गई. इसमें कहा गया है कि यात्रियों को कोविड से जुड़े नियमों को बनाए रखना है, वैक्सिनेशन, मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने जैसे नियम मानने होंगे.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा गया- देश में आने वाले सभी लोगों का उनके देश में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सिनेशन हुआ हो… सभी मास्क का इस्तेमाल करें और उड़ान के दौरान और प्रवेश के सभी बिंदुओं पर शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए. दिशा-निर्देशों में साफ किया गया कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आगमन के बाद रैंडम कोविड टेस्ट (Covid Random Testing) की जरूरत नहीं है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दी छूट || air india express give relaxation for children below 12 years

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एडवाइजरी में कहा है – 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रैंडम कोविड टेस्ट से छूट दी गई है. लेकिन उनमें अगर यात्रा के दौरान कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं, तो उनकी जांच की जाएगी और प्रोटोकॉल के मुताबिक उनका इलाज किया जाएगा.

एयर इंडिया का हेडक्वॉर्टर कोच्चि में है || Headquarter of Air India is in Kochi

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का हेडक्वॉर्टर केरल के कोच्चि में है. एयरलाइन मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया को कनेक्टिविटी देती है.

24 दिसंबर 2022 से इंटरनेशनल पैसेंजर्स का रैंडम टेस्ट शुरू || Random test of international passengers started from 24 December 2022

इससे पहले, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया था कि इंटरनेशनल उड़ानों से आने वाले कुछ पैसेंजर्स का शनिवार यानी 24 दिसंबर से रैंडम टेस्ट किया जाएगा. इसके अलावा फ्लाइट के कुल पैसेंजर्स में से कम से कम 2 फीसदी का रैंडम टेस्ट भी होगा. एयरलाइंस कंपनी तय करेगी कि किन पैसेंजर्स का कोरोना टेस्ट होगा.

मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया था कि अलग-अलग देशों से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को टेस्टिंग में शामिल नहीं किया जाएगा. रैंडम टेस्ट के बाद अगर कोई पैसेंजर कोविड संक्रमित पाया जाता है, तो उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे. इंटरनेशनल यात्रियों के लिए यह व्यवस्था 24 दिसंबर से सुबह 10 बजे से लागू हो चुकी है.

 

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

12 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago