Char Dham Yatra Relaxation
Char Dham Yatra Relaxation- चारधाम यात्रा पर आने वाले भक्तों की संख्या में अचानक कमी आने लगी जिसके कारण चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में ढिलाई दे दी गई है. अगर किसी व्यक्ति का अचानक से चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान बन गया और वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किसी कारण वश नहीं करा पाया तो भी आसानी से यात्रा पर जा सकता है, वह वहां जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आसानी करा सकता है. इस बात की जानकारी बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कुछ दिन पहले दी है.
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या को कंट्रोल करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बदलते मौसम और स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने के कारण अब तीर्थयात्रियों की संख्या धीरे- धीरे कमी आ रही है. मई के मुकाबले अब करीब 50 फीसदी ही यात्री आ रहे हैं. ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सात हजार तीर्थ यात्रियों के स्लॉट पर मात्र तीन हजार यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है.
2013 में आई केदार आपदा के बाद से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (char dham yatra package) मैनडेटरी किया गया है. कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की वेबसाइट gmvnonline.com पर क्लिक करने पर होम पेज ओपन होगा. ऊपर चारधाम ऑफिशियल यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. जिसके बाद नया इंटरफेस खुलेगा. जिस पर राइट साइड में एक विंडो ओपन होगा. पहला ऑप्शन चारधाम टूर पैकेज होगा और दूसरा दूसरा चारधाम रजिस्ट्रेशन का. रजिस्ट्रेशन वाले आप्शन पर क्लिक करने पर नया इंटरफेश खुलेगा. जिसमें, राष्ट्रीयता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इंटर कर सबमिट करने पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. जिसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.
केदारनाथ धाम (Kedarnath) के लिए हेलीकॉप्टर (heli service for kedarnath) की बुकिंग भी कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की वेबसाइट gmvnonline.com से ही की जा रही है. केदारनाथ के लिए हेली सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सेर्सी से है. गुप्तकाशी से आने जाने जाने का किराया जहां 7750 रुपए, फाटा से 4720 और सेर्सी से 4680 रुपए है. इसमें आने और जाने, दोनों तरफ का किराया शामिल है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More