Travel News

Railway Elevated Track Rohtak : सबसे लंबा रेलवे एलिवेटेड ट्रैक रोहतक में बना, लोगों मिलेगी जाम से राहत

Railway Elevated Track Rohtak : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा को लगभग 6629 करोड़ रुपए की सौगातें दीं. उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में कई नई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए. (Railway Elevated Track Rohtak) इसमें 5618 करोड़ की लागत से हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर का किया शिलान्यास, सोनीपत के बड़ी में 590 करोड़ से बने रेल कोच नवीनीकरण कारख़ाने का का उद्घाटन शामिल है.

बता दें भारतीय रेलवे हाई स्पीड ट्रेन्स के लिए अब अत्यधिक एलिवेटेड ट्रैक्स बनाने की तैयारी में है. इसके लिए विचार-विमर्श भी शुरू हो चुका है. जापान और फ्रांस की तर्ज पर देश में पहले भी एलिवेटेड ट्रैक बनाया गया है.  अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि यह एलिवेटेड ट्रैक क्या है और यह दूसरे रेलवे ट्रैक से कैसे अलग है? चलिए जानते हैं.

Chambal River : महाभारत काल से जुड़ा है चंबल नदी का इतिहास, जानें उद्गम और अंत

कहां किया जाता है एलिवेटेड स्ट्रक्चर का इस्तेमाल? Where are elevated structures used?

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें रेलवे ट्रैक के लिए सड़क के ऊपर एक एलिवेटेड स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाता है. एलिवेटेड स्ट्रक्चर  का इस्तेमाल रेलवे के ब्रॉड-गेज, स्टैंडर्ड-गेज या नैरो-गेज, लाइट रेल, मोनोरेल या एक सस्पेंशन रेलवे के लिए की जा सकती है. एलिवेटेड रेलवे ट्रैक आमतौर पर भीड़-भाड़ वाले इलाके या शहरी क्षेत्रों में बनाए जाते हैं. साथ ही जहां कई रेलवे क्रॉसिंग्स, लंबे सड़क जामों के कारण दुर्घटनाएं होती है, वहां एलिवेटेड स्ट्रक्चर  का इस्तेमाल किया जाता है.

इन देशों में पहले से है एलिवेटेड नेटवर्क|| These countries already have elevated network

बता दें कि जापान, कोरिया, ताइवान, चीन और यूरोप के कई देशों में एलिवेटेड नेटवर्क हैं. खासकर चीन की बात करें तो चीन में यात्री नेटवर्क एलिवेटेड है और कार्गो के लिए ग्राउंड नेटवर्क का उपयोग किया जाता . भारत में भी देश के पहले 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण हरियाणा के रोहतक में कराया गया है.  रोहतक-गोहाना रेलवे लाइन पर एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण पर 315 करोड़ रूपए की लागत आई है. इससे रोहतक शहर में भीड़-भाड़ से निजात मिल गई.

Haryana Tour Guide – जानें, हरियाणा में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की खासियत|| Features of elevated railway track

बता दें कि दुनिया का सबसे पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक लंदन और ग्रीनविच के बीच 1836 और 1838 के बीच बनाया गया था.वहीं साल 1860 के आस-पास अमेरिकी शहरों में एलिवेटेड रेलवे लोकप्रिय हुआ. एलिवेटेड ट्रैक की खासियत यह है कि इससे सड़क जाम की समस्या खत्म होती है. इसके साथ ही सड़क दुर्घटना और रेल दुर्घटना पर काबू पाया जा सकता है.

इसके अलावा एक साथ कई रेलवे क्रॉसिंग्स पर रेलवे ट्रैफिक की समस्या खत्म होती है. यही नहीं एलिवेटेड स्ट्रक्चर के लिए भूमि अधिग्रहण करने की जरूरत भी नहीं होती है. कुल मिलाकर कहें तो एलिवेटेड रेलवे ट्रैक सुरक्षित और बाधारहित है.

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

12 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago