Travel News

Rishikesh-Karnaprayag Rail Project – सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे ऋषिकेश से कर्णप्रयाग

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ( Rishikesh-Karnaprayag Rail Project ) रेल परियोजना के लिए व्यासी-देवप्रयाग के बीच टनल और पुल बनाने की स्वीकृति सरकार से मिल गई है. इसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1890 करोड़ रुपए स्वीकृत किये हैं. बताया जा रहा है कि अक्टूबर  महीने से यहां काम शुरू हो जाएगा. वहीं
ऋषिकेश-शिवपुरी और शिवपुरी-व्यासी के बीच काम शुरू कर दिया गया है.

व्यासी-देवप्रयाग के बीच करीब 18 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर चार टनल और चार छोटे-बड़े पुल बनाए जाने की योजना भी है.

Rishikesh Tour : ऋषिकेश जाएं तो इन 10 जगहों पर घूमना न करें Miss

यही नही, यहां लगभग 15 किलोमीटर लंबी चार सुंरगें और चार पुल बनाए जाएंगे. जिसमें सबसे बडी सुरंग करीब 9.5 किलोमीटर लंबी और सबसे छोटी 1.5 किलोमीटर लंबी होगी. वहीं दो और सुरंगें दो-दो किलोमीटर लंबी बनेगी. इस बीच यहां पर चार पुल भी बनाए जाएंगे. पहला पुल गंगा नदी पर देवप्रयाग-पौड़ी जनपद सीमा को जोड़ने वाला 150 मीटर लंबा पुल भी इसमें शामिल है. इन पुलों और टनल के निर्माण की ज़िम्मेदारी चार एजेंसियां को सौंपी गई हैं. यहां बनने वाले पुल और टनल के निर्माण कार्य को पांच साल में पूरा किया जाना है.

ऋषिकेश -कर्णप्रयाग ( Rishikesh-Karnaprayag Rail Project ) रेल परियोजना के निर्माण होने से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग ( Rishikesh-Karnaprayag Rail Project )  तक का सफर अब करीब ढाई से तीन घंटे में तय होगा. परियोजना से चारधाम यात्रियों को बहुत सहूलियत मिलेगी. यही नहीं यहां के स्थानीय लोगों को भी बेहतर संपर्क कनेक्टिविटी मिल सकेगी. अब जब गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा सरकार कर चुकी है तो इस प्रोजेक्ट के तहत गैरसैंण को भी रेल मार्ग से जोड़ने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

Rishikesh Travel Guide – फ्री में घूमिए ऋषिकेश, आने-जाने-खाने की यहां नो टेंशन!

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ( Rishikesh-Karnaprayag Rail Project ) रेलवे परियोजना के बीच 12 रेलवे स्टेशन बनेंगे. इन स्टेशनों में वीरभद्र, ऋषिकेश, शिवपुरी, ब्यास, देवप्रयाग, श्रीनगर, मलेथा, धारी देवी, घोलतीर, गौचर और कर्णप्रयाग शामिल हैं. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ( Rishikesh-Karnaprayag Rail Project ) रेल परियोजना भारतीय रेल की सबसे महत्वकांक्षी रेल परियोजनाओं में से एक है.

Uttarakhand Full Travel Guide : यहां लें उत्तराखंड के 41 Best Hill Station की पूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश- कर्णप्रयाग ( Rishikesh-Karnaprayag Rail Project ) रेल लाइन प्रोजेक्ट पर कार्य तेजी से चल रहा है. बताया जा रहा है कि दिसंबर माह से पहले इस लाइन के सभी प्रोजेक्ट पैकेज आवंटित हो जाएंगे. ये निर्माण 125 किलोमीटर लंबी लाइन शुरू किया जाएगा.

Recent Posts

क्या दुनिया की पहली सभ्यता भारत में शुरू हुई? इतिहासकार ने दिए नए तर्क

दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता की शुरुआत कहां से हुई, इस पर लंबे समय से… Read More

1 week ago

Vastu Tips : घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं? 6 सिक्के और चावल का यह उपाय माना जाता है शुभ!

Vastu Tips : आर्थिक समृद्धि और धन लाभ की कामना रखने वाले लोग अक्सर ज्योतिष… Read More

1 week ago

Tawang से Zemithang की यात्रा: झीलों, गोम्पा और बर्फीली वादियों के बीच यादगार सफर

दोस्तों, कैसे हैं आप सभी? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Tawang से Zemithang गांव… Read More

1 week ago

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इन सब्जियों से रहें दूर, वरना बिगड़ सकती है सेहत!

Monsoon Diet मानसून में कुछ सब्जियां खाने से Food Poisoning और पेट के संक्रमण का… Read More

1 week ago

Sawan 2026 Date: सावन कब से शुरू होगा? जानें शुरुआत और समाप्ति की तारीख और शिवरात्रि की पूरी जानकारी

Sawan 2026 Date: जानें सावन 2026 कब से कब तक रहेगा। पढ़ें सावन सोमवार (Shravan… Read More

2 weeks ago

Jagannath Rath Yatra 2026: जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का आध्यात्मिक महत्व

Jagannath Rath Yatra 2026: जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का आध्यात्मिक… Read More

2 weeks ago