Bhrigu Lake Trip : भृगु झील एक परफेक्ट वीकेंड ट्रेक और अपने परिवार के साथ पिकनिक के लिए अच्छी जगह है....
Bhrigu Lake Trip : भृगु झील मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित एक मशहूर झील है. जहां हर साल लाखों टूरिस्ट घूमने और इसके आस पास ट्रैकिंग का मजा लेने आते हैं. भृगु झील मनाली का एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है जिसका नाम ऋषि भृगु के नाम पर पड़ा है जिनके बारे में कहा जाता है कि वे इस झील के पास ध्यान करते थे. इस झील को एक प्राचीन लोककथा के कारण इसे पूल ऑफ गॉड्स ’के रूप में भी जाना जाता है, जो बताती है कि देवताओं ने इसके पवित्र जल में डुबकी लगाई थी. आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे भृगु झील के बारे में.
भृगु झील रोहतांग दर्रे के पूर्व में स्थित है और गुलाबा गांव से 6 किमी की दूरी पर स्थित है. जहां आपको ट्रेकिंग करके जाना होता है.कुल्लू घाटी में कई ग्लेशियल झीलों की तरह, यह झील एक परफेक्ट वीकेंड ट्रेक और अपने परिवार के साथ पिकनिक के लिए अच्छी जगह है. देवदार के जंगल और ऊंचा ओक पेड़ों से घिरे गुलाबा से ट्रेक शुरू होता है. यहां पर हर तरफ बर्फ से ढकी चोटियों के बीच स्थित इस झील की शांति आपको एक अद्भुद एहसास देती है.
भृगु झील पर देश-विदेश से बहुत ज्यादा टूरिस्ट आते हैं. जो यहां पर बर्फीली सड़क के ऊपर ट्रैकिंग कर कर अपना रोमांच पूरा करते हैं . अगर आपको यहां पर बनी ऊंचाई वाली हिमनद की झीलों में ट्रैकिंग करनी है तो आपको उसके लिए अति साहसी होना जरूरी है. पर यहां पर डरने वाली कोई बात नहीं है जब आप ट्रैकिंग करते हैं तो आपको यहां के जो ट्रैक्टर होते हैं वह आपकी मदद करते हैं. वैसे देखा जाए तो इन ऊंची झीलों पर पहुंचना बहुत ही मुश्किल होता है.
आपको यहां पर पहुंचने के लिए बहुत लंबी यात्रा करनी पड़ती है इसमें आपको पैदल यात्रा करनी होगी. क्योंकि यहां के रास्ते बहुत ही दुर्गम है. यह भृगु झील हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध रोहतांग के पास सबसे प्रसिद्ध झील है.
अगर आप यहां पर पहली बार जा रहे हैं तो आपको पैदल चलना चाहिए . क्योंकि है पैदल यात्रा बहुत ही रोमांच और मनोरंजन से भरी होती है. भृगु झील ट्रैक की चढ़ाई करने पर आपको तकरीबन 14000 फीट ऊंची बहुत ही ज्यादा आकर्षक और प्राकृतिक बर्फ से गिरे पहाड़ों के लुभावनी दृश्य को देखने का अनुभव मिल सकता है .
वैसे देखा जाए तो भृगु झील की ट्रैकिंग करना सबसे आसान बताया जाता है और जो लोग अपनी फिटनेस की ओर ध्यान देते हैं वह यहां पर पैदल यात्रा करने का ज्यादा बताते हैं.
भृगु झील के लिए ट्रेकिंग पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.24 किमी की दूरी पर स्थित भृगु झील के पूरे ट्रेक में लगभग 4 दिनों का समय लगता है. इसके लिए ट्रेक गुलाबा से शुरू होता है. ट्रेकिंग के दौरान पर्यटकों को देवदार के जंगलों और पहाड़ों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है.
कैम्पिंग के लिए आवश्यक ट्रेकिंग गियर और आवश्यक सामग्री अवश्य पहने.
सलाह दी जाती है कि पर्यटक ट्रेकिंग / एडवेंचर कंपनी के साथ कैंप में ट्रेक या कैंप लगाएं.
अगर आप ट्रेकिंग के लिए एडवेंचर कंपनी के साथ जाते हैं तो इसके लिए आपको फेसर देना होगा.
जून से लेकर अगस्त तक मनाली में मानसून का मौसम होता है, जिसकी वजह से इस मौसम में पर्यटकों को यहां जाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह क्षेत्र लैंडस्लाइड के लिए अतिसंवेदनशील है.
मनाली में नदी के शानदार झरनों के शानदार व्यू को देखना और रिवर राफ्टिंग का लुहावना अनुभव लेना आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है. यदि आप स्पोर्टी हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स से प्यार करते हैं, तो आपको इस गतिविधि का मजा जरुर लेना चाहिए. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राफ्टिंग स्ट्रेच में से एक में मनाली में रिवर राफ्टिंग अपने लिए यादगार साबित हो सकती है.
अगर आप मनाली की यात्रा कर रहे हैं तो आपको रोहतांग दर्रे पर स्कीइंग के शानदार अनुभव का मजा लें सकते हैं. पहाड़ की ढलानों पर चलने वाले बर्फ के कंबल को देखने के आप स्कीइंग जैसे साहसिक गतिविधि में भाग लें सकते हैं. रोहतांग दर्रा स्कीइंग के साहसिक खेलों की पेशकश करता है. प्रोफेशनल्स की मदद से बर्फ पर फिसल कर आप स्कीइंग की तकनीकें सीख सकते हैं. यदि आप पहली बार स्की कर रहे हैं तो इस खेल में शामिल होते समय आपको निर्देशों का सावधानी से पालन करना चाहिए.
मनाली कई तरह के रेस्टोरेंट, कैफे और बार के साथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने पर्यटकों की हर जरुरत का ख्याल रखता है. आपको मनाली में अनगिनत रेस्टोरेंट मिलेंगे. टूरिस्ट यहां के लोकप्रिय तिब्बती राजवंशों के साथ इतालवी, चीनी, कोरियाई, महाद्वीपीय, थाई, भारतीय, जापानी, वियतनामी भोजन का स्वाद ले सकते हैं.
यहां के कैफे युवा भीड़ को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और दिन भर पिज्जा, मोमोज, बनाना पेनकेक्स और एप्पल पाई जैसे स्वादिष्ट फास्ट फूड सर्व करते हैं. इसके अलावा आप स्ट्रीट फूड में समोसे, आलू टिक्की, ब्रेड पकोड़े, पाव भाजी, गुलाब जामुन का स्वाद चख सकते हैं. इसके अलावा शहर में स्थनीय हिमाचल भोजन काफी मशहूर है.
आपको बता दें कि मई से अक्टूबर के बीच जो महीने हैं घूमने के लिए बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहते हैं. इससे भी अच्छा अगर जून से लेकर अगस्त के जो महीने हैं वह बेहतर रहते हैं लेकिन उस समय पर पहाड़ियों के अंदर बर्फ की चट्टानों का लैंडस्लाइड होने की ज्यादा संभावना रहती है जो कि बहुत ज्यादा खतरनाक है .
गर्मियों के दिनों में क्षेत्र का तापमान तकरीबन 20 से 25 डिग्री सेल्सियस हो जाता है रात के समय में गिरकर 5 से 7 डिग्री सेल्सियस हो जाता है. सर्दियों के मौसम में यही तापमान दिन के समय 10 से 15 डिग्री सेल्सियस और रात के समय 0 -7 डिग्री सेल्सियस हो जाता है . भृगु झील तकरीबन आधे साल जमी रहती है.
ट्रेन से : अगर टूरिस्ट ट्रेन से भृगु झील या मनाली पहुंचना चाहते हैं तो उन्हें मनाली का नजदीकी रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट या चंडीगढ़ है. ट्रेन से यात्री अंबाला और चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मनाली के लिए बस से जाना होता है. आप बस की सहायता से बहुत आसानी से भृगु झील या मनाली पहुंच सकते है.
सड़क मार्ग से : मनाली के लिए दिल्ली से बसें आसानी से मिल जाती हैं. आपको बता दें की दिल्ली से मनाली 580 किमी दूर स्थित है. यात्री धर्मशाला, लेह, शिमला और चंडीगढ़ से भी मनाली के लिए बस ले सकते हैं. बस के साथ पर्यटक टैक्सी भी ले सकते हैं.
फ्लाइट से : भृगु झील मनाली का नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर है. वह मनाली से 55 किमी दूर स्थित है. भुंतर हवाई अड्डे से पर्यटक भृगु झील जाने के लिए टैक्सी पसंद कर सकते हैं. उसके अलावा यात्री कुल्लू से बस भी ले सकते हैं. जिसकी सहायता से आसानी से जा सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More