मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में कहां कहां घूमें जानें Shillong Travel Guide
Shillong Travel Guide : भारत के नॉर्थ ईस्ट में बसा है मेघालय और इसी राज्य की राजधानी है शिलॉन्ग. शिलॉन्ग को यहां के मौसम की वजह से ईस्ट का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. पटाकी पर्वत श्रृंखला में हिमालय की तलहटी के बीच यह पहाड़ी शहर समुद्र तल से 1,525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. शिलॉन्ग का नाम, शिलांग नाम की एक कुंवारी मां से पैदा हुए एक स्थानीय देवता के नाम पर रखा गया था. 1970 में असम से अलग होकर यह राज्य बना था. 1970 से पहले शिलॉन्ग ही असम की राजधानी हुआ करता था. शिलॉन्ग को अंग्रेजों ने डेवलप किया, यहां के घरों पर आपको आज भी अंग्रेजी जमाने का आर्किटेक्चर दिखाई देता है.
ये भी पढ़ें, Bangladesh Border Journey: सिंदूर और साड़ी… डबल डेकर ब्रिज से आगे ऐसा है मेघालय!
आज, शिलॉन्ग नॉर्थ ईस्ट भारत में टॉप एजुकेशनल हब में से एक है. यहां कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान हैं. शिलॉन्ग पर्यटकों के लिए भी एक खास जगह है. आइए जानते हैं कि शिलॉन्ग में आप किन किन जगहों पर घूम सकते हैं. शिलॉन्ग का कंपलीट ट्रैवल गाइड ( Shillong Travel Guide ) मिलेगा इस लेख में…
भारत में सबसे ज्यादा नम राज्य में स्थित होने की वजह से, शिलॉन्ग में गर्मी, सर्दी और बारिश में बारिश होती रहती है. अप्रैल और जून के बीच के महीनों में गर्मी के दौरान यहां का तापमान मुश्किल से ही 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होता है. शिलांग, मौसिनराम से 55 किलोमीटर की थोड़ी दूरी पर स्थित है. मौसिनराम, धरती पर सबसे ज्यादा बारिश वाली जगहों के तौर पर जाना जाता है. शिलॉन्ग में सर्दियों के मौसम में टेंपरेचर 16 डिग्री से 5 डिग्री के बीच रहता है.
शिलांग आसानी से एक्सेसेबल है और यहां सालभर कभी भी जाया जा सकता है. मेघालय में मानसून के दौरान मौसम आमतौर पर गर्म रहता है. आपको इस दौरान यहां आने से बचना चाहिए. शिलॉन्ग घूमने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर अक्टूबर और फरवरी के बीच होता है.
शिलॉन्ग में कई हरी भरी पर्वत चोटियां, झरने हैं. यहां आपको भूकंप से बचने के लिए बनाए गए असम स्टाइल के घर भी दिखाई देते हैं. Lake Hydari Park, Ward’s Lake, Cathedral Catholic Church, State Museum, Eagle Spread falls, Sweet falls, Elephant Falls, Shillong Peak और Golf Course यहां घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस है.
अगर आप शिलॉन्ग से बाहर पूरे मेघालय की बात करें तो Dawki में Umngot River, Jowai में Krang Suri Waterfalls, Mawsynram Village में Mawjymbuin Caves, Nongriat में Double Decker Bridge आदि जगहें भी बेहद खास हैं.
आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं ऐसी जगहों को जहां शिलॉन्ग यात्रा के दौरान आपको जाना चाहिए
उमियम झील, मानव निर्मित है. यह शिलॉन्ग से उत्तर दिशा में गुवाहाटी के रास्ते में स्थित है. शिलॉन्ग से इसकी दूरी 15 किलोमीटर है. यहां बोटिंग की भी सुविधा है.
ये भी पढ़ें, Krem Liat Prah Cave: जोखिम से भरा है मेघालय की इस गुफा का सफर, बिल्कुल न जाएं
सदियों से खासी रीति-रिवाजों और परंपराओं को जमीन और जंगलों में बुना गया है. इन जंगलों में से एक का महत्व आज भी बरकरार है, ये है मावफलांग के पवित्र वन. टूरिस्टों को इस पवित्र जंगल से कुछ भी लेने की अनुमति नहीं है, यहां तक कि एक कंकड़ या टहनी भी नहीं. शिलॉन्ग से यहां की दूरी 27 किलोमीटर की है. इसमें कुल 1 घंटे 10 मिनट की है.
डॉन बॉस्को संग्रहालय को अपनी तरह की स्वदेशी संस्कृतियों का एशिया का सबसे बड़ा संग्रहालय माना जाता है और यह शिलॉन्ग के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है. शिलॉन्ग से 3 किमी दूर यह संग्रहालय और अनुसंधान और प्रकाशन केंद्र, पूर्वोत्तर भारत के जीवन, संस्कृति और इतिहास की एक झलक प्रदान करता है.
Laitlum Canyon Ridge शिलॉन्ग से 24 किलोमीटर दूर है. यहां तक पहुंचने में 1 घंटे का वक्त लगता है. Laitlum Canyons का मतलब है “end of hills”. यहां आप दूर तक फैली पर्वत श्रृंखला को एक साथ देख सकते हैं.
मेघालय के झरनों की सैर एलिफेंट वाटरफॉल को देखे बिना अधूरी है. इस झरने का खासी नाम Kshaid-Lai-Pateng है. हालांकि इसका एलिफेंट फॉल नाम आज की स्थिति में तर्कसंगत नहीं है, इसे ये नाम अंग्रेजों ने यहां हाथी के आकार की चट्टान होने की वजह से दिया था लेकिन 100 साल पहले एक भूकंप में यह चट्टान नष्ट हो गई थी.
मॉउजुंबिन गांव की शिलॉन्ग से कुल दूरी 45 किलोमीटर है. इस गुफा में एक प्राकृतिक शिवलिंग भी है. Mawjymbuin गुफा 500 फीट चौड़ी और 200 फीट गहरी है. गुफा की प्रवेश द्वारा 4 फीट की ऊंचाई पर है.
मॉवलिनॉन्ग विलेज की शिलॉन्ग से कुल दूरी 77 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा है. इसमें कुल वक्त 2 घंटे 41 मिनट की है. यह एशिया का सबसे स्वच्छ गांव रह चुका है. इस गांव में आपको हर कंस्ट्रक्शन व्यवस्थित दिखाई देता है. यहां कई होमस्टे भी हैं. आप यहां ठहरकर गांव की संस्कृति का मजा ले सकते हैं. यहां आप खासी संस्कृति के कई आइटम भी खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें, Goa Travel blog – गोवा में बिल्कुल न करें ये गलतियां, यहां जानें Do’s ऐंड Don’t
क्रांग सूरी वाटरफॉल की शिलॉन्ग से कुल दूरी 86 किलोमीटर की है. इसमें 2 घंटे 35 मिनट लगते हैं. यह Jowai में है. इस वाटरफॉल को देखकर ऐसा लगता है मानो आप परियों के लोक में आ गए हों. यहां लाइफ जैकेट भी किराये पर मिलती है. आप इसे किराये पर लेकर यहां स्वीमिंग भी कर सकते हैं.
इसके अलावा भी शिलॉन्ग और मेघालय में कई जगहें हैं जहां आप घम सकते हैं….. आइए एक बार इन सभी के नाम जान लेते हैं:
मेघालय राज्य की राजधानी शिलाॉन्ग में आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं. यहां शहर में एक हवाईअड्डा भी है लेकिन फ्लाइट्स कम ही आती हैं. गुवाहाटी एयरपोर्ट की फ्लाइट लेकर भी आप सड़क मार्ग से यहां आ सकते हैं. मेघालय में कोई रेलवे लाइन नहीं है और शिलॉन्ग का नजदीकी रेलवे स्टेशन भी गुवाहाटी शहर में है. गुवाहाटी बस स्टेशन से बस लेकर या टैक्सी किराए पर लेकर शिलॉन्ग पहुंचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें, Krang Suri Waterfall: परियों का देस लगता है ये वाटरफॉल, क्रांग सूरी के बारे में लें जानकारी
1. Guwahati से Shillong – 99 किलोमीटर
2. Mawsynram से Shillong – 55 किलोमीटर
3. Cherrapunjee से Shillong – 52 किलोमीटर
4. Johrat से Shillong – 366 किलोमीटर
5. Gangtok से Shillong – 633 किलोमीटर
6. Kohima से Shillong – 399 किलोमीटर
7. Kolkata से Shillong – 1,075 किलोमीटर
8. Lucknow से Shillong – 1,409 किलोमीटर
9. Chennai – 2,726 किलोमीटर
10. Delhi – 2,020 किलोमीटर
11. Jaipur – 2066 किलोमीटर
12. Mumbai – 2,714 किलोमीटर
13. Ahmedabad – 2,627 किलोमीटर
14. Bangalore – 2,930 किलोमीटर
15. Hyderabad – 2,509 किलोमीटर
Shillong पर दी गई हमारी ये जानकारी आपको कैसी लगी, जरूर बताएं… ऐसे ही दिलचस्प ब्लॉग के लिए फॉलो करें हमारी वेबसाइट www.TravelJunoon.com को और अगर आप ट्रैवल पर बने कमाल के वीडियो देखना चाहते हैं, तो Youtube पर हमारे चैनल Travel Junoon को सब्सक्राइब करें. मिलते हैं अगले ब्लॉग में. धन्यवाद
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More