अगर आप क्रांग सूरी वाटरफॉल ( Krang Suri Waterfall ) घूमना चाहते हैं, तो कौन कौन सी बातें आपके काम आ सकती हैं, वह इस लेख में बताया गया है...
इस ब्लॉग में आपको क्रेम लियाट प्रा केव ( Krem Liat Prah Cave ) के बेहद कठिन सफर के बाद के अनुभव को बताने जा रहा हूं. तो, आइए चलते हैं इस ब्लॉग के सफर पर… क्रेम लियाट प्रा केव ( Krem Liat Prah Cave ) के सफर ने मुझे निचोड़ दिया था. धूप से बुरी तरह एक्सहॉस्ट हो चुका था. गला सूख चुका था… हौसले भी पस्त थे. गाड़ी में बैठने के बहुत देर बाद एक रेस्टोरेंट पर हमने स्नैक्स लिए, वहीं पानी पिया. गौरव का कॉल आ चुका था, तो हम बढ़ने लगे थे क्रांग सूरी वाटरफॉल ( Krang Suri Waterfall ) की ओर…
टैक्सी में बैठने के कोई ढाई घंटे बाद क्रांग सूरी वाटरफॉल ( Krang Suri Waterfall ) आया. अजीब तब लगा जब यहां भी टैक्सी खड़ी करने पैसे मांग लिए. मैदान ही मैदान… और फिर भी टैक्सी पार्क करने के पैसे… न टैक्सी वाले मानने वाले थे, और न पार्किंग वाले… खैर यहां जेब ढीली की. अब नीचे वाटरफॉल की ओर बढ़ा…
ये भी पढ़ें: Krem Liat Prah Cave: जोखिम से भरा है मेघालय की इस गुफा का सफर, बिल्कुल न जाएं
क्रांग सूरी वाटरफॉल ( Krang Suri Waterfall ) के लिए भी कुछ टिकट लगता है. ये 50 रुपये है. क्रांग सूरी वाटरफॉल को जब मैंने आखों से देखा, तो सच मानिए दिल बाग बाग हो उठा. ये वाटरफॉल एकदम पैसा वसूल है. ऐसा लगा जैसे कोई फिल्म का सीन सामने चल रहा हो.
एकदम नीले पानी वाले इस वाटरफॉल ने मेरी थकान को तो दूर किया ही, मुझे फिर से मानो ताजा भी कर दिया. एकदम मस्त माहौल हो गया. मेरी उदासी दूर हो गई यहां के पानी को देखकर…
गौरव ने बताया कि उन्होंने तो यहां खूब स्वीमिंग भी की. लाइफ जैकेट भी मिलती है यहां. लाइफ जैकेट पहनकर उन्होंने काफी वक्त यहां बिताया. कमाल का सफर रहा ये… अब यहां से निकल दिए वापस शिलॉन्ग की ओर… यहां अगले दिन गौरव को निकलना था वापस गुवाहाटी और मुझे एक एक दिन इसी शहर में और बिताना था…
क्रांस सूरी वाटरफॉल की शिलॉन्ग से कुल दूरी 86 किलोमीटर की है. ये दूरी तय करने में टूरिस्ट्स को ढाई घंटे से थोड़ा ज्यादा का वक्त लगता है. अगर आप क्रांग सूरी वाटरफॉल जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि यहां सुबह सुबह पहुंच जाएं. Jowai से क्रांग सूरी की दूरी 30 किलोमीटर है.
क्रांग सूरी वाटरफॉल ( Krang Suri Waterfall ) पर आप पानी में नहा सकते हैं, स्वीमिंग कर सकते हैं. यहां फोटोग्राफी करने के लिए कई लोकेशंस हैं. आपको यहां वाकई मजा आएगा.
शिलॉन्ग से क्रांग सूरी वाटरफॉल ( Krang Suri Waterfall ) के लिए टैक्सी का चार्ज 2500 रुपये है. आपको इससे कम कीमत में टैक्सी मिलना मुश्किल है. वैसे कई बार 2000 तक का मोलभाव किया जा सकता है, लेकिन मिलना या न मिलना पूरा आपकी किस्मत पर है.
आप ठहरने के लिए शिलॉन्ग को ही चुनें. शिलॉन्ग में हर रेंज में होटल हैं और आपको सालभर यहां होटल की बुकिंग आसानी से मिल जाती है. शिलॉन्ग के पुलिस बाजार से आपको क्रांग सूरी वाटरफॉल के लिए टैक्सी मिल जाती है. आप कोशिश करें कि सुबह सुबह टैक्सी कर लें और दोपहर के बाद यहां से निकल जाएं.
यहां सालभर मौसम अच्छा रहता है इसलिए आप किसी भी समय यहां घूम सकते हैं. ये वाटरफॉल भी सालभर चालू रहता है. यहां का क्रिस्टल क्लियर वाटर आपको दीवाना कर देगा.
Dawki यहां से 1 घंटे की दूरी पर है. Dawki में आप Umngot नदी को देख सकते हैं और वहां बोटिंग भी कर सकते हैं. Umngot नदी, देश की सबसे स्वच्छ नदियों में से एक है. Dawki, India-Bangladesh border पर बसा हुआ है. आप फ्रेंडशिप गेट के जरिए बॉर्डर पर जा सकते हैं, जो यहां से बमुश्किल डेढ़ किलोमीटर दूर है.
क्रांग सूरी वाटरफॉल ( Krang Suri Waterfall ) पर स्वीमिंग करने के लिए लाइफ जैकेट का होना जरूरी है. शहर से दूर जब आप इस शांत वातावरण में आते हैं, तो बगैर स्वीमिंग किए नहीं रह पाते हैं. हां, सर्दियों में सुबह ही यहां आएं. ऐसा इसलिए क्योंकि धूप में स्वीमिंग आप आसानी से कर पाते हैं. उसके बाद 12 या 1 बजते ही सर्दी बढ़ जाती है और पानी में उतरना सर्दी को न्यौता देने जैसा होता है.
ये भी पढ़ें: Bangladesh Border Journey: सिंदूर और साड़ी… डबल डेकर ब्रिज से आगे ऐसा है मेघालय!
आप यहां आएं तो एक्स्ट्रा कपड़े भी लेकर आएं. क्रांग सूरी वाटरफॉल पर एंट्री फीस 50 रुपये है. लाइफ जैकेट का किराया 100 रुपये है.
Krang Suri Waterfall पर दी गई हमारी ये जानकारी आपको कैसी लगी, जरूर बताएं… ऐसे ही दिलचस्प ब्लॉग के लिए फॉलो करें हमारी वेबसाइट www.TravelJunoon.com को और अगर आप ट्रैवल पर बने कमाल के वीडियो देखना चाहते हैं, तो Youtube पर हमारे चैनल Travel Junoon को सब्सक्राइब करें. मिलते हैं अगले ब्लॉग में. धन्यवाद
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More