Adventure Tour

Delhi Water Park : वीकेंड पर दिल्ली के इन 8 वॉटर पार्क में मचाएं खूब धमाल

Delhi Water Park : एक समय आया था जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कारण घर के बंद हो गई थे. लॉकडाउन खत्म हो चुके हैं और लोग अब घर से बाहर निकलकर घूम पा रहे हैं.

लॉकडाउन के दौरान हमने बहुत कुछ मिस किया. कई जगह हम नहीं जा सके. ऐसी ही जगहों में एक जगह थी वाटर पार्क.

पानी में छलांग लगाने और ऊंची स्लाइड्स का मजा कौन नहीं लेना चाहता. अब फिर जब सबकुछ नार्मल होने लगा है, धीरे- धीरे सबका जीवन पटरी लौट आई है. इसी बीच हम आपको दिल्ली के उन वॉटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सिर्फ एक दिन जाकर करीबन हर तरह के वॉटर एडवेंचर का मजा सकते हैं.

अच्छी बात तो ये है कि आपको जाने के लिए ऑफिस से छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, आप यहां वीकेंड पर भी आराम से इंजॉय कर सकते हैं.

फन एंड फूड विलेज वॉटर पार्क || Fun and Food Village Water Park

फन एंड फूड विलेज वॉटर पार्क दिल्ली और आसपास के लोगों की फेवरेट वीकेंड डेस्टिनेशन है. यह दिल्ली का सबसे पुराना एम्यूजमेंट पार्क है. यह वॉटर पार्क दिल्ली और हरियाणा की सीमा के पास कापसहेड़ा में बना हुआ है. इस वॉटर पार्क की खासियत यह है कि यहां भारत का सबसे बड़ा स्नो पार्क है. इस वॉटर पार्क में कपल्स की एंट्री पर कम पैसे लगते हैं, यही वजह है कि यह कपल्स के बीच काफी फेमस है.

ऑयस्टर्स बीच वॉटर पार्क || Oysters Beach Water Park

गुरुग्राम के हुड्डा सिटी सेंटर के नजदीक स्थित ऑयस्टर्स बीच पार्क दिल्ली/एनसीआर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस वॉटर पार्क में आकर आपको ऐसा लगेगा मानो आप सचमुच किसी बीच पर घूमने आए हों. गुडगांव के अप्पू घर में स्थित यह वॉटर पार्क लगभग 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है. यहां आप 15 बेहतरीन वॉटर राइड्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं. यहां आप वाटर राइड्स के साथ-साथ टेस्टी खाने का मज़ा भी ले सकते हैं.

Delhi Best Tourist Places: दिल्ली-NCR की ये जगहें नहीं घूमेंगे तो आपका Tour रह जाएगा अधूरा

ड्रिजलिंग लैंड वॉटर पार्क||Drizzling Land Water Park

ड्रिजलिंग लैंड वॉटर पार्क गाजियाबाद जिले में दुहाई के दिल्ली-मेरठ हाईवे से 8 किमी की दूरी पर है. इसमें 30 तरह के वॉटर पार्क की खूबियां हैं. इसमें एक विशेष किड्स जोन है.अन्य सवारी जैसे रिवॉल्विंग टॉवर, वेव पूल, डिस्क कोस्टर आदि भी मौजूद हैं. यह सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलता है.

स्प्लैश वॉटर पार्क || Splash water park

अगर आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ दिल्ली के नजदीक घूमने और मस्ती का प्लान बना रहे हैं तो स्प्लैश वॉटर पार्क जा सकते हैं. वाटर राइड्स के शौकीनों के बीच स्प्लैश वॉटर पार्क बहुत लोकप्रिय है.

यह वाटर पार्क जीटी करनाल रोड पर स्थित है. यहां आप कई तरह की वॉटर राइड्स एंजॉय कर सकते हैं. यहां वेव पूल, किडीज पूल, साइक्लोन्स, स्केट स्लाइड्स, बुद्धा वॉटर फॉल, हराकारी स्लाइड आदि का लुत्फ़ उठा सकते हैं.

यहाँ पर मिनी ट्रेन का स़फर और वॉटर डांस में आपके वीकेंड को यादगार बनाने के लिए परफेक्ट है.

वर्ड्स आफ वंडर वाटर पार्क ||Words Of Wonder Water Park

यह वाटर पार्क नोएडा के सेक्टर-18 स्थित ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल में  हैय यहां आप गर्मियों के समय आकर रोमांच का मजा ले सकते हैं, यहां फ्रेंड्स के साथ जाएं.  यह 10 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला है.  यह मॉल सेक्टर-18 मेट्रो के पास स्थित है।

दिल्ली राइड्स’ वॉटर पार्क || Delhi Rides’ Water Park

दिल्ली राइड्स वॉटर पार्क दिल्ली के कालिंदी कुज में स्थित है. यह एम्यूज़मेंट पार्क 5 एकड़ में बना हुआ है और यहां की हर राइड में आपको पानी की बौछारें मिलेंगी. इस एम्यूजमेंट पार्क की खासियत यह है कि यहाँ का पानी बहुत साफ है और इसके साथ ही यहां 200 से अधिक पेड़ हैं जो वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं.

यहाँ आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वॉटर राइड्स का मज़ा ले सकते हैं.

एडवेंचर आइलैंड || Adventure island

रोहिणी में मेट्रो वॉक मॉल के अंदर स्थित, एडवेंचर आइलैंड में 25 वर्टिगो राइड्स हैं, जो आपके दिन को रोमांच से भर देंगी. दिल्ली के इस पार्क में लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है, यहां आप बढ़िया भोजन और मनोरंजन का पूरा मजा ले सकते हैं.

वीकेंड पर ये जगह वयस्कों और बच्चों के साथ गुलजार होती हैं. बजते गाने यहां के माहौल को और मजेदार बना देते हैं. बच्चों के लिए 550 रुपए, वयस्कों के लिए 650 रुपए, सीनियर सिटीजन के लिए 350 रुपए है.

क्लब प्लेटिनम वॉटर पार्क || Club Platinum Water Park

क्लब प्लेटिनम वॉटर पार्क दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित है. इसे फनटाउन भी कहा जाता है. यहां वॉटर पार्क और रिसॉर्ट है. इस वॉटर पार्क में कई वॉटर स्लाइड्स, स्विमिंग पूल और एम्यूजमेंट पार्क भी है.

इस वॉटर पार्क में मैजिक ट्विस्ट ब्लैक टनल, मल्टी लेन स्लाइड, फैमिली स्लाइड्स, स्पारइरल स्लाइड और डांस फ्लोर का आनंद उठा सकते हैं. वीकेंड में दिल्ली के आस-पास घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जा सकते हैं.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago