Adventure Tour

Horsley Hills : इस Monsoon में लीजिये Horsley Hills की खूबसूरत पहाड़ियों का मज़ा

Horsley Hills :  पर्यटकों के लिए हमेशा से ही दक्षिण भारत उनकी पहली पसंद रहा है। यही कारण है कि दक्षिण भारत के कई राज्य है जो अपने बेहतरीन पर्यटन के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है आंध्रप्रदेश का हॉर्सले हिल्स हिल स्टेशन।

हॉर्सले हिल्स है पहाड़ियों की श्रृंखला   ( Horsley Hills  range of hills )

हिल स्टेशन की बात की जाये तो आंध्रप्रदेश में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन जिसका नाम है हॉर्सले हिल्स।
यहां की ऊँची पहाड़ी से आप सनसेट और सनराइज का अनोखा नज़ारा देखने को मिल जाएगा। हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश चित्तूर जिला शहर मदनपल्ली के पास स्थित है, हॉर्सले हिल्स एक पहाड़ी इलाका है। जो अपने विशालकाय पहाड़ो के लिए प्रसिद्ध है। ट्रैवल के लिहाज़ से इस जग़ह को बहुत पसंद किया जाता है।

कलक्‍टर डब्‍ल्‍यू डी हॉर्सले के नाम पर पड़ा हॉर्सले हिल्स ( The Collector appointed during the British rule was named after W D Horsley )

हॉर्सले हिल्स का नाम साल 1870 में ब्रिटिश शासन के दौरान यहां नियुक्‍त कलक्‍टर डब्‍ल्‍यू डी हॉर्सले के नाम पर पड़ा। तब से ही इस जगह का नाम हॉर्सले हिल्स कर दिया गया। आंध्र प्रदेश स्थित हॉर्सले हिल्स पहले ‘एनुगु मल्लम्मा कोंडा’ नाम से जाना जाता था।

 

Araku Valley : भारत के Eastern Ghats पर है ये नायाब नगीना, यहां लीजिये Coffee Beans का मज़ा

 

 

यूकलिप्टस के पेड़ लगाते हैं यहाँ की खूबसूरती में चार-चाँद

इस पहाड़ी इलाके में आपको जंगल, सुंदर वन और मनोहर वातावरण देखने को मिलेगा। साथ ही साथ यहाँ यूकलिप्टस के पेड़ भी बहुत देखने को मिलेंगे। जो इसकी खूबसूरती में चार-चाँद लगाते हैं। हॉर्सले हिल्स में जंगली जानवर, हिरन, भालू, चीता वगरह भी हैं। यहाँ पर पक्षियों की करीब 133 प्रजातियां पाई जाती हैं। जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती हैं।

महिला को समर्पित मल्लमा का मंदिर ( Mallama temple dedicated to woman )

यहां स्थित मल्लमा का भव्य मंदिर मल्लमा नाम की एक महिला को समर्पित किया गया। जो कि आदिवासी लोगों को चंगा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। एक दिन वह अचानक गायब हो गई बताया जाता है, यहां एक लडकी मल्लम्मा थी जो हाथियों को चारा डाला करती थी। एक दिन वह अचानक गायब हो गयी। जिसके बाद लोग ने उसके नाम का मंदिर बना कर लोग यहां पूजा-अर्चना  करने लगे।

 

Agonda Beach Goa : Sun Bath के लिए फेमस है ये बीच, ऐसा होता है नजारा

 

 

मानसून में लीजिये हॉर्सले हिल्स की खूबसूरती का मज़ा ( Enjoy the beauty of Horsley Hills during the monsoon )

वैसे तो पर्यटक इस पहाड़ी को देखने कभी भी यहां जा सकते हैं। सर्दियों में ग्रीष्मकाल और सर्दी के दौरान हॉर्सले हिल्स के पास का वातावरण बेहद शांत और सुखद होता है। इसीलिए यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है। लेकिन मानसून के मौसम में  हॉर्सले हिल्स की खूबसूरत पहाड़ियां, बारिश की फ़ुहारें और पहाड़ियों पर फैली हुई हरियाली आपका मन मोह लेगी। मार्च से मई तक गर्मी का मौसम रहता है। तब से ही यहाँ ठंडी हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं। जो यहाँ के मौसम को और भी खूबसूरत बना देती हैं।

कैसें जाएं हॉर्सले हिल्स ( How to visit Horsley Hills )

अगर आप हवाई जहाज़ से हॉर्सले हिल्स जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको निकटतम एयरपोर्ट बंगलुरु पड़ेगा। ट्रेन से जाने के लिए आप तिरुपति रेलवे स्टेशन भी जा सकते हैं। अगर आप बस से यात्रा करना चाहते हैं तो आपको हॉर्सले हिल्स बस स्‍टेशन जाना पड़ेगा। ये आंध्रप्रदेश में हॉर्सले नाम से ही हॉर्सले हिल्स बस स्‍टेशन के नाम से स्थित है।

 

दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे .

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

7 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago