Adventure Tour

Aravelum Waterfall के बिना अधूरी है आपकी Goa Trip, जानें इस डेस्टिनेशन के बारे में

Aravelum Waterfall -अरावेलम वॉटरफॉल गोवा के खूबसूरत झरनों में से एक हैं. इस झरने का पानी 50 मीटर उंची चट्टानों से नीचे गिरता है. अरावेलम वॉटरफॉल गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. अरावेलम वॉटरफॉल गोवा के उत्तरी समुद्री बीचों से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. इस झरने के सबसे नजदीक 2 किलोमीटर की दूरी पर सैंक्लेमिम और 8 किलोमीटर की दूरी पर बिचोलिम नामक बस्ती हैं. मानसून के मौसम में इस झरने का एक खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता हैं, जो पर्यटकों को अधिक लुभाता हैं. झरने के नीचे एक विशाल झील बनी हुई हैं जो कि स्विमिंग करने वालों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं. इसके चारों तरफ घनी हरियाली छाई हुई हैं, जिससे झरने के आसपास का नजारा और भी अधिक आकर्षित लगता हैं.

अरावेलम वॉटरफॉल में क्या है खास 

अरावेलम वॉटरफॉल गोवा के सबसे भीड़ भाड़ वाले पर्यटन स्थलों में से एक है. इसलिए सरकार ने यहां पर एक पार्क का निर्माण करवाया हैं, जिससे यहां पर आने वाले लोग बैठ कर आराम कर सकें. (Aravelum Waterfall) झरने के नजदीक ही रुद्रेश्वर का मंदिर है जो कि हिंदुओं के लिए बहुत महत्व रखता है. यहीं पर आपको एक प्रमुख आकर्षण रॉक कट गुफाएं भी देखने को मिल जाएंगी जो कि इस झरने को एक ऐतिहासिक महत्व प्रदान करती हैं. फिल्म निर्माताओं के बीच भी ये जगह काफी ज्यादा लोकप्रिय है.

Goa Travel Blog : अगर तुम लड़की होतीं तो तुम्हें माशूका का नाम दे देता!

अरावेलम वॉटरफॉल पर क्या कर सकते हैं

अरावेलम वॉटरफॉल घूमने आने वाले पर्यटक यहां पर ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं, झरने के नीचे एक झील बनी हैं, जिसमें तैरने का आनंद पर्यटक उठा सकते हैं. इसके नजदीक बैठकर चट्टान से गिर रहे खूबसूरत पानी के दृश्य को देख सकते हैं, फुआर के रूप में उड़ रहे पानी में अपने आप को भिगो सकते हैं, इसके अलवा हरे-भरे घने जंगल में भी घूम सकते हैं.

Goa Tour – FREE में घूम सकते हैं GOA, ये हैं काम की TRICKS

अरावेलम वॉटरफॉल के नजदीक घूमने के स्थान

अरावेलम झरना घूमने के बाद आप इसके नजदीक के पर्यटक स्थलों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं और अपनी अरावेलम वॉटरफॉल की यात्रा को ओर लम्बी करते हुए यादगार बना सकते हैं. तो आइये हम आपको इस झरने के नजदीकी स्थित कुछ अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते है.

गीतांजलि आर्ट गैलरी

सिने नैसिओनल

खंडेपर गुफा मंदिर

हाउस ऑफ गोवा म्यूजियम

रिवोना गुफाएं

अरावेलम वॉटरफॉल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप गोवा के अरावेलम वॉटरफॉल घूमने जा रहे हैं, तो इसके लिए आप मानसून के महीनों में जाएं, क्योंकि बारिश के पानी की वजह से ये झरना अपनी खूबसूरती के सबसे ऊंचे चरण पर होता है. आप इस झरने का सही लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो मानसून के मौसम में यहां जरूर जाएं.

Goa Travel Blog – घूमने के लिए ये सीजन है सबसे बेस्ट, आधा हो जाएगा खर्चा

अरावेलम वॉटरफॉल खुलने का समय

अरावेलम वॉटरफॉल घूमने के लिए सुबह 8:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक जा सकते हैं.

अरावेलम वॉटरफॉल कैसे पहुंचे

(Aravelum Waterfall) आपको अगर अरावेलम वॉटरफॉल जाना है तो इसके लिए आपको डाबोलिम एयरपोर्ट सबसे पास पड़ेगा जो कि सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर है. वहीं आप यहां पर ट्रेन से भी जा सकते हैं. अरावेलम के सबसे नजदीक थिविम रेलवे स्टेशन पड़ता है, जो कि झरने से 20 किलोमीटर दूर है. इसके अलावा अरावेलम के सबसे पास पणजी का बस स्टैंड भी है जो कि कुछ ही किलोमीटर दूर है. आप किसी भी तरीके से यहां पर पहुंच सकते हैं. इसके साथ ही गोवा एक बड़ा शहर होने की वजह से पास के शहरों से अच्छे से सड़ मार्ग से भी जुड़ा हुआ है तो आप चाहें तो अपने निजी वाहन के जरिये भी यहां पर पहुंच सकते हैं.

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

14 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago