Butterfly Beach Palolem Canacona South Goa District Goa
Butterfly Beach- बटरफ्लाई बीच गोवा के कानकोना क्षेत्र में पालोलेम बीच के दक्षिण में स्थित हैं. ये एक बेहद ही खूबसूरत सा बीच हैं. इस बीच को सीक्रेट बीच के नाम से भी जाना जाता हैं. अगर आप शांत माहौल और प्राइवेसी की तलाश में हैं तो बटरफ्लाई बीच पर आकर आपकी तलाश खत्म हो जाएगी. बटरफ्लाई बीच पर हनीमून कपल के लिए भी एक शानदार स्थान है. इस बीच को हनीमून बीच के नाम से भी जाना जाता हैं. बटरफ्लाई बीच तक पहुंचना थोड़ा कठिन होता हैं और इस बीच तक पैदल नहीं पहुंच सकते हैं.
यही सबसे खास कारण हैं जिसकी वजह से बटरफ्लाई बीच सबसे शांत और प्राइवेसी खोजने वाले लोगों के बीच में सबसे अधिक पसंद किया जाता हैं. इस बीच तक जाने के लिए आप इसके पड़ोसी बीच पालोलेम से नाव के द्वारा जा सकेंगे.
बटरफ्लाई बीच का अगर हम हिंदी में अर्थ निकाले तो इसे तितली बीच भी कह सकते हैं. इस बीच को तितली बीच कहने के पीछे मंशा ये है कि इसके आसपास तितलियों की विविध प्रजातियां देखने को मिल जाती हैं. इसके अलावा एक दिलचस्प बात ये भी हैं कि इस तट की बनावट एक तितली की तरह है. सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त यहां का आकर्षित दृश्य देखते ही बनता हैं. ये बीच एक ओर जंगल से और दूसरी ओर समुद्र के मनमोहक दृश्य से घिरा हुआ हैं. बटरफ्लाई बीच तक आप किसी वाहन से सीधे नही पहुंच सकते हैं. आपको नजदीकी बीच जैसे पालोलेम और अगोंडा से नाव के द्वारा बटरफ्लाई बीच पर जाना होगा.
डॉल्फिन स्पोटिंग का खूबसूरत नजारा गोवा के अन्य तटों से भी देखा जा सकता है, लेकिन डॉल्फिन स्पोटिंग को देखने के लिए बटरफ्लाई बीच एक आदर्श स्थान है. क्योंकि यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या अन्य बीचों के मुकाबले कुछ कम होती हैं. जब आप पालोलेम या अगोंडा समुद्री तट से बटरफ्लाई बीच पर नाव के द्वारा जाते हैं, खासतौर पर सुबह के वक्त तो आप इन आकर्षित मछलियों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं जो कि आपकी नाव के साथ-साथ आगे बढ़ते हुए पानी से ऊंचाई तक उछलती हैं. इसके अलावा भी आप समुद्र के अन्य जीव जंतुओं को देख सकते हैं.
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो आपको गोवा के बटरफ्लाई बीच पर एक बार जरूर जाना चाहिए. यहां पर आपको फोटो निकालने के लिए एक अच्छा माहोल मिलेगा. इस द्वीप के किनारे पर चलने वाली नाव में सवारी करने का अनुभव आप ले सकते हैं. अगर आपके पास साहसिक जिगर हैं तो जंगल में 2 घंटे के ट्रेक पर जा सकते हैं. यहां पर आपको खड़ीं पहाड़ी पर चढाई, ब्रूक्स और घनी वनस्पति जैसे खूबसूरत परिदृश्य से रूबरू होने का अवसर मिलेगा. बटरफ्लाई बीच पर खूबसूरत सुपर एक्रोबैटिक डॉल्फिन का आनंद ले सकते हैं. आपको बटरफ्लाई बीच की पहाड़ी पर बहुत अधिक संख्या में रंग-बिरंगी तितलियां देखने को मिलेंगी.
बटरफ्लाई बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
बटरफ्लाई बीच घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च महीने के बीच का माना जाता हैं.
बटरफ्लाई बीच कैसे पहुंचे
अगर आप बटरफ्लाई बीच जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि बटरफ्लाई बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और नाव के माध्यम से आसानी से पहुंच जायेंगे. अगर आपने बटरफ्लाई बीच जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो डाबोलिम एयरपोर्ट बटरफ्लाई बीच से सबसे नजदीक हैं. एयरपोर्ट से बटरफ्लाई बीच की दूरी लगभग 61 किलोमीटर हैं. ट्रेन के माध्यम से गोवा के बटरफ्लाई बीच जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं. ये रेल्वे स्टेशन बटरफ्लाई बीच से लगभग 67 किलोमीटर की दूरी पर हैं.
बटरफ्लाई बीच से लगभग 67 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं. हालांकि बटरफ्लाई बीच तक बस, कार या बाइक से नहीं पहुंचा जा सकता है, क्योंकि ये बीच घने जंगल से घिरा हुआ है. आप पालोलेम या अगोंडा बीच से नाव के द्वारा बटरफ्लाई बीच तक पहुंच सकते हैं. बीच तक जाने के लिए नाव की सवारी करने पर आपको 1000 रूपये से लेकर 1200 रूपये तक की लागत देनी होगी.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More