Nohkalikai Waterfalls देश का सबसे ऊंचा plunge waterfall है. Nohkalikai Falls की ऊंचाई 340 metres (1,115 ft) है और यह Meghalaya के Cherrapunji में स्थित है. इस ब्लॉग में हम इसी झरने के बारे में जानेंगे
दोस्तों ये ब्लॉग मैंने आपको चेरापूंजी की जानकारी देने के लिए लिखा है. पिछले ब्लॉग में आप पढ़ेंगे कि कैसे हम Dawki से वापस Mawlynnong होते हुए Laitlyngkot तक पहुंचे. Laitlyngkot ही वह पॉइंट है जहां से Dawki और Cherrapunji का रास्ता अलग होता है. हम वक्त बचाने के लिए एक ही दिन में Dawki, Mawlynnong होकर वापस Laitlyngkot आ गए थे. हालांकि ऐसा करते वक्त हमने भीषण सर्दी का सामना किया और हम गुजारिश करेंगे कि आप ऐसी हड़बड़ी न करें. इस सफर पर मेरा टूर ब्लॉग भी आप देख सकते हैं. यूट्यूब चैनल Travel Junoon पर ये सब आपको मिलेगा.
Laitlyngkot गांव में Riverside Resort से हम निकल चले थे. पिछली रात कांपते कांपते इसी में बुकिंग कराई थी हमने. थोड़ा महंगा है लेकिन है शानदार. यहां से बढ़ चले थे हम चेरापूंजी की ओर. Cherrapunji का ये रास्ता भी मेघालय के बाकी रास्तों की तरह शांत दिखाई दिया. यहां सिर्फ शिलॉन्ग में ही ट्रैफिक की भरमार रहती है. हमने रास्ते में एक जगह भुट्टा खाया.
Cherrapunji के रास्ते में पहले हमने तय किया कि Nohkalikai Waterfalls जाएंगे. ये वॉटरफॉल देश के 3 सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में से एक है. Laitryngew Village से चलने के कुछ ही देर बाद हम एक गांव में पहुंचे जिसका नाम था Laitryngew. यहां से दूर तक घाटी का नजारा दिखाई दे रहा था. मुझे घर बने दिखाई दिए… दूर दूर… पूरे मेघालय में मुझे लोग खुश दिखाई दिए. यहां भी ऐसा ही था.
गांव में हमने स्कूटी रोकी और नजारे का आनंद लिया. यहां तालाब बने हुए भी दिखाई दिए. ये खूबसूरती बहुत प्यारी थी. Nohkalikai Waterfalls के लिए हम यहां से आगे बढ़ चले. आगे गांवों से एक रास्ता Nohkalikai Waterfalls की ओर जाता है. यहां हर कदम पर आपका सहारा बनता है Google Maps. Meghalaya में क्योंकि कम्युनिकेशन की प्रॉब्लम रहती है इसलिए आपको पावर बैंक और मोबाइल का खास ध्यान रखना चाहिए.
ये वॉटरफॉल देश का सबसे ऊंचा plunge waterfall है. Nohkalikai Falls की ऊंचाई 340 metres (1,115 ft) है और यह Meghalaya के Cherrapunji में स्थित है. Nohkalikai Waterfalls Entry Ticket के लिए हम Google Maps के भरोसे बढ़े जा रहे थे. रास्ते में एक जगह बोर्ड पर एरो भी दिया हुआ था. आगे जाकर एक बड़ा सा दरवाजा आया. यहां हमसे 50 रुपये प्रति शख्स के हिसाब से चार्ज लिया गया. इसमें पार्किंग और टिकट का शुल्क शामिल रहता है.
मैं आपसे इस Nohkalikai Waterfalls के बारे में यही कहूंगा कि मैंने ऐसा वाटरफॉल आजतक नहीं देखा था. कमाल का वाटरफॉल है ये दोस्तों. शांति का अहसास लीजिए. नीचे जाने के लिए भी एक रास्ता बना हुआ है. आप Nohkalikai Waterfalls का वीडियो हमारे व्लॉग में देख सकते हैं. हमने यहीं पर लंच भी किया. Food to eat at Nohkalikai Waterfalls के लिए हमने 150 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाए.
यहां खरीदारी के लिए भी आपको काफी लोकल सामान मिलते हैं. हैंडक्राफ्ट भी है. आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं.
Nohkalikai Falls के सफर के बाद हम निकल चले थे Double Decker Bridge की ओर. Double Decker Bridge ही तो मेघालय का प्रतीक है. मेघालय आकर अगर Double Decker Bridge नहीं घूमा तो क्या घूमा.
अगले ब्लॉग में पढ़िए Nohkalikai Waterfalls से मेघालय के Double Decker Bridge तक का सफर. वीडियो में आप इन दोनों को देख सकते हैं. Keep Travelling… 🙂
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More