Adventure Tour

Patna Waterfall Rishikesh : ऋषिकेश में स्थित पटना वाटरफॉल के बारे में जानें Interesting Facts

Patna Waterfall Rishikesh : उत्तराखंड का ऋषिकेश वैसे तो अपने पौराणिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है. लेकिन यहां की खूबसूरती व शांत वातावरण लोगों को काफी आकर्षित करती है, जिसके चलते लोग यहां खींचे चले आते हैं. अधिकतर, जब भी आपने ऋषिकेश का नाम सुना होगा, तब आपके मन में सबसे पहले राम-लक्ष्मण झूले का ख्याल आया होगा. लेकिन आज हम आपको यहां की असली खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप जब भी यहां आएंगे. इस जगह पर जरूर जाएंगे.

वैसे तो ऋषिकेश में झरनों की कमी नहीं है लेकिन यहां का पटना वाटरफॉल बेहद आकर्षक है. हालांकि, यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी लेकिन हम दावे के साथ कह सकते हैं कि झरने के पास पहुंचने पर आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी. जी हां, हम बात कर रहे हैं पटना वाटरफॉल की, जो ऋषिकेश के पर्यटन में चार-चांद लगा देता है. तो आइए, आपको बताते हैं कि यहां कैसे पहुंचे?

Parmarth Niketan : ऋषिकेश के सबसे बड़े परमार्थ आश्रम में मिलती है ये सुविधाएं

झरने तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को राजाजी राष्ट्रीय गार्डन से होते हुए करीब एक किलोमीटर का ट्रेक करना पड़ता है. इस झरने के पास में ही एक गांव स्थित है, जिसका नाम पटना गांव है.इसी के नाम पर इस झरने का नाम पटना वाटरफॉल पड़ा. यह गांव चूना पत्थर की गुफाओं के लिए जाना जाता है. मानसून के दौरान ये झरना एकदम हरा-भरा हो जाता है.हरियाली में विलीन इस झरने की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक बनती है. पटना वाटरफॉल के अलावा यहां राम झूला, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट व गंगा आरती का लुत्फ उठा सकते हैं.

Neelkanth Mahadev Temple : नीलकंठ महादेव मंदिर के बारे में जानें सबकुछ

इसके साथ ही अगर एडवेंचर के दीवाने हैं तो आप यहां रिवर राफ्टिंग व जंपिग हाइट जैसे स्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकते हैं. अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं तो आपके लिए यहां कई ऋषियों के आश्रम भी मौजूद है, जहां जाकर आप शांति व सुकून देने वाले वातावरण में जाकर कुछ पल बिता सकते हैं.

ऋषिकेश इतिहास में पटना वॉटरफॉल नाम क्यों पड़ा||  Rishikesh why the name Patna waterfall in history

इस झरने का नाम ऋषिकेश में पटना के एक छोटे से गांव के नाम पर रखा गया था. यह छोटा सा गांव झरने के ठीक ऊपर है. यह वॉटरफॉल अपने पास मौजूद चूना पत्थर की गुफाओं के लिए भी प्रसिद्ध है. किंवदंतियों के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित इन चूना पत्थर की गुफाओं के अंदर एक छोटा मंदिर भी है.

पटना वॉटरफॉल जाने का सबसे अच्छा समय क्या है || What is the best time to visit Patna Waterfalls

आप पूरे साल भर में कभी भी यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं. लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि सनसेट के बाद इस जगह पर न जाएं, क्योंकि ये क्षेत्र वन्यजीवों से घिरा हुआ है. जो कि आपके सुरक्षा के दृष्टि से ठीक नहीं. इसलिए जब भी आप यहाँ जाएं तो कोशिश करें कि सुबह जल्दी निकले ताकि शाम तक आप आसानी से वापिस आ सकें.

कैसे पहुंचें पटना वाटरफॉल || How To Reach Patna Waterfall

यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है, जो यहां से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित है.नवहीं, यहां का करीबी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है, जो पटना वाटरफॉल से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. वहीं, यहां टैक्सी लेकर भी पहुंचा जा सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी.

ऋषिकेश में देखने वाली जगहें || Sights to see in Rishikesh 

लक्ष्मण झूला

गंगा आरती

जंपिन हाइट्स

राम झूला

त्रिवेणी घाट

नीलकंठ महादेव

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

19 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago