Patnitop Udhampur JammuKashmir Tourism attractions
Patnitop Travel Blog : अगर आप शांति और सुकून खोज रहे हैं तो बस कुछ दिनों के लिए अपने काम को ब्रेक दें और बैग पैक करके निकल जाएं पटनीटॉप ( Patnitop ) हिल स्टेशन । अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ये जगह भारत में कहां है, तो चलिए हम आपको इस ऑर्टिकल में पटनीटॉप हिल स्टेशन ( Patnitop Hill station ) के बारे में बताते हैं
कहां है पटनीटॉप ( Patnitop ) ?: जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है पटनीटॉप ( Patnitop )। ये हिल स्टेशन समुद्र सतह से 2024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थान को वास्तविक रूप से ‘पाटन दा तालाब’ नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है ‘राजकुमारी का तालाब’। एक कहावत के मुताबिक राजकुमारी नहाने के लिए हर दिन इस तालाब का उपयोग करती थीं। हालांकि, कुछ सालों बाद इसका नाम ‘पाटन का तालाब’ से बदलकर पटनीटॉप हो गया।
प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर करने वालों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। पटनीटॉप में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस क्षेत्र में तीन मीठे पानी के झरने हैं। ठंड के मौसम के दौरान स्कीइंग ( Skiing ) और ट्रैकिंग ( tracking ) में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पटनीटॉप आते हैं। पटनीटॉप Golf, Paragliding, Arrow Sports, Horse Riding, Photography के लिए बेहतरीन जगह है।
यहां भी जरूर जाएं: यहां पर आपके घूमने के लिए Nag Temple, Buddha Amarnath Temple, Bahu Fort, Kud and Shiva Fort है। इसके अलावा पटनीटॉप ( Patnitop ) के पास 1225 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है सुध महादेव ( Sudh Mahadev )। इस पवित्र जगह पर सावन की पूर्णिमा में तीर्थ यात्री त्रिशूल की पूजा- अर्चना करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि त्रिशूल का वास्ता भगवान शिव से है।
Tracking : यहां कई तरह के ट्रैकिंग ( Tracking ) विकल्प आपके लिए खुले हैं। गर्मी के मौसम में ज्यादातर ( Tracking ) मार्ग खुले रहते हैं, जबकि कुछ सर्दियों में भी खुलते हैं। इन ( Tracking ) मार्गो में कुछ स्थानों पर आप शिविर लगा सकते हैं। Sundarani forest, Gali Jasarkote, Sanasar में से कोई भी रोमांचक ट्रैक चुन सकते हैं।
Skiing: पटनीटॉप ( Patnitop ) में स्कीइंग ( Skiing ) कार्यक्रम जनवरी और फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है। सानासर रोड पर पटनीटॉप से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माधाटॉप ( madhatop ) में स्कीइंग ( Skiing ) की शानदार जगह है।
Aero game : आप जम्मू और सानासर में Paragliding कर सकते हैं। Paragliding के लिए सबसे सही समय मई से जून और सितंबर से अक्टूबर है।
कैसे पहुंचे:- पटनीटॉप ( Patnitop ) में हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन नहीं है। हालांकि पर्यटक जम्मू से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन या जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पर्यटक राज्य परिवहन की बस या टैक्सी ले सकते हैं।
कब जाएं:- वैसे तो आप पटनीटॉप ( Patnitop ) साल भर जा सकते हैं, लेकिन सैर के लिए सही समय मई से जून के बीच और सितंबर से अक्टूबर के बीच का है।
दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें- GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे ।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More