Adventure Tour

भारत में 5 ऐसी जगहें, जहां कम खर्च में कर सकते हैं जी भर के घुमक्कड़ी

Tour in india : भारत  में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां आराम से छुट्टियां बिता सकते हैं और कुदरत की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं. भारत में वैसे तो बहुत पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटन लाखों की संख्या में आते हैं, लेकिन यहां आपको ऐसी पांच जगहों के बारे में बताया आया है जहां आप कम बजट के बाद भी जा सकते हैं. कम बजट में आप निम्न 5 स्थानों पर घूम सकते हैं.

Backwater town in a houseboat in Alappuzha, Kerala

पूर्व का वेनिस कहा जाने वाला अलप्पुझा केरल के समुद्री इतिहास में हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है. आज यह जगह बोट रेस, बैकवॉटर में छुट्टियां मनाने और अपने समुद्र तट के लिए विख्यात है. अलप्पुझा समुद्र तट एक लोकप्रिय पिकनिट स्पॉट है. विजया बीच पार्क में मौजूद मनोरंजन की सुविधाएं इस समुद्र तट पर लोगों को आकर्षित करती हैं.

ISLAM in Kerala : भारत के दक्षिणी राज्य केरल में कैसे आया था इस्लाम?

Best Time to Visit :  फरवरी

Paragliding in Bir Billing, Himachal Pradesh

बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूरघाटी है. यह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा  जिले में है. भारत में बीर बिलिंग को पैराग्लाइडिंग की राजधानी भी कहा जाता है. यह दुनिया का पहला ऐसा गांव है, जहां पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप भी हो चुका है. पूरी दुनिया से लोग यहां रोमांच को फील करने आते हैं.

इस झील में छिपा है अरबों रुपये का खजाना, बेहद रोचक है इसका इतिहास

Best Time to Visit : नवंबर

Road trip to Ladakh

जहां लद्दाख देश की खूबसूरत जगहों में से एक है, वहीं लद्दाख की रोड ट्रिप को बेहद एडवेंचर्स रोड ट्रिप में से एक माना जाता है. यह हर बाइकर के स्वर्ग के रूप में बहुत प्रसिद्ध है. आप बाइक से तभी यात्रा करें जब आपको काफी अच्छी तरह से ड्राइविंग करनी आती हो. आकर्षक सड़क के अलावे रास्ते में आप शांत झीलों के साथ उच्चे-उच्चे पहाड़ों को भी देख सकते हैं.

बाइक से Leh-Ladakh Bike Tour जाने की बना रहे हैं योजना तो जरूर रखें इन बातों का ख्याल

Best Time to Visit :  सितंबर

Borra Caves in Vizag, Andhra Pradesh

देश की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक, बोर्रा गुफाएं, लाखों वर्ष पुरानी स्टैलेक्टाइट (stalactite) और स्टैलेग्माइट (stalagmite) संरचनाओं का घर हैं. समुद्र तल से 1,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, ये अद्भुत गुफाएं पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण है. लुभावनी पहाड़ी इलाके, सुंदर परिदृश्य, अर्ध-सदाबहार नम पर्णपाती जंगलों और क्षेत्र के जंगली जीव, एक मनोहर दृश्य हैं. अभूतपूर्व स्पेलोथेम्स, यानी सभी आकारों और अनियमित आकृतियों में गुफा संरचनाओं को 150 मिलियन वर्ष पुराना माना जाता है.

क्या आपको पता है कहां स्थित हैं ये 12 ज्योतिर्लिंग?

Best Time to Visit :  फरवरी

Scuba Diving in Havelock, Andaman Islands

हिंद महासागर की गहराई का पता लगाने के लिए सबसे प्रसिद्ध द्वीपों में से एक और सबसे अच्छी जगह हैवॉकॉक द्वीप समूह है. हैवलॉक आइलैंड में सफेद रेतीले बीच, नीले पानी के साथ-साथ कुछ बेहतरीन डाइविंग स्थल मौजूद हैं. हैवलॉक पर्यटकों के आश्चर्यचकित स्थल होने की लोकप्रियता को साबित भी करता है. इस आइलैंड में स्कूबा डाइविंग के बेहतरीन अनुभव के लिए तमाम बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं.

Andaman and Nicobar Islands Rules : अंडमान में न लें आदिवासियों की फोटो, हो सकती है जेल

Best Time to Visit : अप्रैल

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

6 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago