Adventure Tour

Pattaya Travel Blog : Pattaya की Night Life की जान हैं ये 10 जगहें

Pattaya Travel Blog :  अगर आप क्लब ( clubs ), डिस्कोथेक ( discotheques ), बार ( bars ), पार्टियां और शोर- शराबे को पसंद करते हैं, तो बेशक ये जगह आपके लिए ही है। या यूं कहें की ये जगह आपके लिए ही बनी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं थाईलैंड के एक ऐसे शहर पटाया ( Pattaya ) की। जिसकी रंगीनियत के आगे सब फीका है। क्योंकि पटाया ( Pattaya ) की तड़क- भड़क आपको पूरी तरह मतवाला बना देगी। पटाया शहर ( Pattaya City ) ना कभी थकता है और ना कभी सोता है। और यहीं वजह है कि यहां की नाइट लाइफ ( Night Life ) ऐसी है की आप कुछ वक्त के लिए खुद के काबू में नहीं रहेंगे। आप यहीं के होकर रह जाएंगे। आप सब भूल जाएंगे की आप कौन है, क्या है, सिर्फ आपके दिमाग पर Pattaya की Night Life की मदहोशी छाए रहेगी। तो चलिए आपको उन 10 जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर जाकर आप अपनी जिंदगी का कभी नहीं भूलने वाला पल बना सकते हैं।

Alcazar Cabaret Show: किसी को बताएं कि आप थाईलैंड जा रहे हैं, तो वो आपसे यह जरूर पूछेंगे की आप पटाया में अलकाजर कैबरे शो पर जा रहे हैं या नहीं। क्योंकि ये जगह पटाया जाने वालों के लिए सबसे अहम है। यहां पर लेडीबॉय रंग-बिरंगी ड्रेस पहनकर कैबरे डांस करते हैं। आपको बैठे-बैठे दूसरी दुनिया में ले जाते हैं। अलकाजर विश्व प्रसिद्ध ट्रांसवेस्टाइट शो है। कैबरे थिएटर में 1,200 लोग एक साथ बैठ सकते है। अलकाजर कैबरे SHOW शाम 5 बजे से 6:30 और रात 8 बजे से 9:30 तक होता है। इस SHOW को देखने के लिए आपको 500 से 600 Thai Baht चुकाना पड़ सकता है l

Pattaya Walking Street:  पटाया की ये वॉकिंग स्ट्रीट एक किलोमीटर लंबी है। जहां पर शाम 6 बजे से गाड़ियों की आवाजाही बंद हो जाती है। यह जगह आपको कुछ ही पलों में रंग-बिरंगी दुनिया की सैर करा देगी। यहां पर एक लाइन से कई Decorate बार हैं, जहां पर जाकर आप बीयर- वाइन ले सकते हैं। यहां बजने वाला संगीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। आप इस खास माहौल में ऐसे रम जाएंगे की आपको पता भी नहीं चलेगा, की आप है कहां पर। Pattaya Walking Street को आप अपने आप में एक पार्टी भी कह सकते है।

Horizon Rooftop Bar, Hilton: अगर आप अपने साथी के साथ बेशुमार पलों को बिताना चाहते है तो बेझिझक यहां आ जाइए। 34 वीं मंजिल पर स्थित Horizon Rooftop Bar आपको एक अलग ही पल जीने का मौका देगा। ये जगह पटाया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। Dim neon blue light और बड़े-बड़े sofa Bar की खूबसूरती में चार चांद लगा के माहौल को Romantic कर देते है। हालांकि ये पटाया का सबसे महंगा बार है। आप यहां पर शाम 5 बजे से लेकर रात 1 बजे तक के बीच कभी भी आ सकते हैं। यहां पर Cocktails range between THB 300  से THB 1500 के आसपास है।

Thepprasit Night Market: ये बाजार पटाया के सबसे व्यस्तम Night Market में से एक है। यहां आपको कपड़े से लेकर  Accessories, Electronics items, Home decor और कई ऐसी चीजें मिल जाएगी जिसके बारे में आपने सोच भी नहीं होगा। हालांकि, यह बाजार सिर्फ खरीदारी के लिए नहीं है, बल्कि आपको यहां पर पॉप म्यूजिक और स्ट्रीट परफॉर्मर के अलावा थाई खाना भी मिलेगा। ये Night Market Friday to Sunday शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक लगता है।

Hard Rock Cafe:  पूरी दुनिया में मशहूर HARD ROCK CAFE की फ्रेंचाइजी पटाया में भी है। जो यहां पर बहुत ही फेमस है। कैफे के बाहर एक बहुत बड़ा गिटार बना हुआ है और उसके आसपास एक शानदार डेकोरेशन ( decoration ) किया हुआ है। जब आप सड़क पर खड़े होकर HARD ROCK CAFE की तरफ देखेंगे, तो हर वक्त पार्टी ही चलती दिखेगी। यहां की सबसे रोमांचक Foam X Party होती है, जो हर शनिवार को आयोजित होती है। इस पार्टी में Pool volleyball, barbeque और music के शौकीनों के लिए ये वाकई ये Full package होता है। ये Cafe दोपहर 12 बजे से लेकर रात 1 बजे तक open रहता है।

Beach Road Soi 7: यदि आप पटाया में एक Local experience नाइट लाइफ की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए Beach Road Soi 7 सबसे Best जगहों में से एक है। ये सस्ता होने के चलते budget travelers के लिए सबसे मुफीद जगह है। यहां पर आपको open-air neon pink bars के अलावा Luxor bar और Pandora bar जो यहां के लोकप्रिय बार है, वहां आपको Cheap Rate में Local Beer मिल जाएगी।

Go-Go Bars: पटाया के स्ट्रिप क्लब में थाई संस्करण का Go-Go Bars है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा मनोरंजन का केंद्र है। यहां पर पर्यटक पोल डांस का मजा ले सकते है। पटाया में व्हाट्स अप-गो-गो और एयरपोर्ट क्लब दो सबसे फेमस गो-बार है। ये दोनों बार Pattaya Walking Srteet में है। इन Bars में आप रात 8 बजे से लेकर रात 2 बजे जा सकते है।

Muay Thai Match: अगर आप रियल लाइफ एक्शन देखना चाहते है, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक हो सकती है। यहां पर दो लोग इस तरह लड़ते हैं जैसे भारतीय फिल्मों में हीरो और विलेन फाइट करते है । हालांकि ये पहले से scripted होता है। इस चैम्पियनशिप का टाइम शाम 6 से रात 12 बजे तक का होता है। जिसके लिए आपको 500 से 1500 THB चुकाने होते हैं।

Jomtien Beach: अगर आपको घूमने वाली गली का पार्टी सीन पसंद है, तो Jomtien Beach आपके लिए नहीं है। खुले बार और रेस्तरां के एक छोटे समूह के साथ, यह समुद्र तट उन परिवारों और दोस्तों के लिए सही है जो ठंडा वातावरण पसंद करते हैं। जो समुद्र की ताजा हवा का आनंद लेते हुए बस बैठना, चैट करना, खाना और पीना चाहते हैं l

Alangkarn Pattaya Show: ये पटाया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक रंगमंच है, जहां पर पर्यटकों को थाईलैंड के इतिहास और संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलता है। इस Show में कलाकार चमचमाती पोशाक पहनकर संगीत, डांस और कलाबाजी करते हुए थाईलैंड के इतिहास को पर्यटकों के सामने रखते हैं। ये Show दो घंटे शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक होता है। और ये शाम को बेहतरीन बनाने का अच्छा विकल्प हो सकता है।

दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें- GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे ।

Recent Posts

Tawang से Zemithang की यात्रा: झीलों, गोम्पा और बर्फीली वादियों के बीच यादगार सफर

दोस्तों, कैसे हैं आप सभी? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Tawang से Zemithang गांव… Read More

2 days ago

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इन सब्जियों से रहें दूर, वरना बिगड़ सकती है सेहत!

Monsoon Diet मानसून में कुछ सब्जियां खाने से Food Poisoning और पेट के संक्रमण का… Read More

2 days ago

Sawan 2026 Date: सावन कब से शुरू होगा? जानें शुरुआत और समाप्ति की तारीख और शिवरात्रि की पूरी जानकारी

Sawan 2026 Date: जानें सावन 2026 कब से कब तक रहेगा। पढ़ें सावन सोमवार (Shravan… Read More

5 days ago

Jagannath Rath Yatra 2026: जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का आध्यात्मिक महत्व

Jagannath Rath Yatra 2026: जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का आध्यात्मिक… Read More

1 week ago

Nuranang Waterfall in Tawang: तवांग का सबसे खूबसूरत झरना, जहां प्रकृति और इतिहास दोनों बसते हैं!

Nuranang Waterfall (Jang Falls) in Tawang: जानिए नूरानंग वॉटरफॉल का इतिहास, 1962 भारत-चीन युद्ध से… Read More

2 weeks ago

Tilak Benefits : क्या तिलक लगाने की सही विधि बदल सकती है आपकी ऊर्जा? जानिए हर उंगली का धार्मिक महत्व

Tilak Benefits: क्या अलग-अलग उंगलियों से तिलक लगाने का अलग महत्व होता है? जानिए धार्मिक… Read More

2 weeks ago