Adventure Tour

Miami Travel Blog : Miami क्यों है Models की पहली पसंद ?, आज जान लिजिए

Miami Travel Blog : आज हम बात करेंगे भारत की राजधानी दिल्ली से 8 हजार 3 सौ 78 किलोमीटर दूर मियामी ( Miami ) शहर की। आपको बताएंगे की क्यों ये शहर पर्यटकों के साथ ही सेलिब्रिटी की भी पहली पसंद हैं? इस शहर से प्यार करने की कौनसी ऐसी वजह है, जिसकी बदौलत पर्यटक यहां खींचे चले जाते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे की मियामी के BEACH फोटो शूट के लिए क्यों जाना जाता हैं।

Miami City का इतिहास: मियामी ( Miami ) का इतिहास बहुत पुराना है, माना जाता है कि इस शहर की खोज हजारों सालों पहले एक स्पैनिश खोजकर्ता ने की थी। साल 1556 में उन्होंने मियामी को स्पेन का हिस्सा बताया था। कहते हैं कि 20वीं शताब्दी के दौरान बहामा और अफ्रीकी-अमेरिकी प्रवासियों ने इस शहर की जनसंख्या के गठन में करीब 40% की भूमिका निभाई। मियामी के इतिहास को करीब से देखने से पता चलता है कि सन 1920 के दौरान फ्लोरिडा भूमि का पतन, सन 1926 में मियामी में आया भयंकर तूफान और 1930 के दशक के दौरान क्लच प्लेग घटनाओं के वजह से मियामी का विकास थम सा गया था। हालांकि, 1959 के दरमयान फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा की सत्ता की भाग दौड़ संभाली और इसके बाद क्यूबाई अमीरों ने यहां रहना शुरू किया, जिसके चलते मियामी अपने पैरों पर खड़ा हो सका।

कहां है Miami शहर: मियामी शहर लैटिन अमेरिका की राजधानी है, और दक्षिणी फ्लोरिडा में अटलांटिक महासागर की ओर स्थित है। ये शहर रोमांचक नाइट लाइफ के लिए काफी मशहूर है। साथ ही ये अपने खूबसूरत बीच के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं आप यहां पर डांस, म्यूजिक और ड्रिंक का मजा उठा सकते हैं। इस शहर को अमेरिका के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। मियामी मनोरंजन, शिक्षा, मीडिया, संगीत, फैशन, फिल्म, संस्कृति, प्रिंट मीडिया और प्रदर्शन कला का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय बैंकों का सबसे बड़ा जमावड़ा होने के साथ-साथ कई व्यावसायिक मुख्यालय भी बने हुए हैं। मियामी में यहूदी और इस्लाम धर्म के बाद सबसे ज्यादा माना जाने वाला ईसाई धर्म हैं। मियामी में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा अंग्रेजी हैं, लेकिन स्पैनिश लैग्वेज को बोलने वाले भी कम नहीं हैं।

Miami की खूबसूरती को आम और खास दोनों बेहद पसंद करते हैं। यहां की लोकेशन इतनी फाइन है कि यहां पर घूमने वाले लोग तो अपने कैमरे में फोटो Click करते ही है। लेकिन यहां पर मॉडल्स और Celebrity हजारों रूपये खर्च कर फोटो शूट कराते हैं

साउथ Beach: मियामी शहर वर्ल्ड क्लास beaches के लिए फैमस है। जिसमें से यहां का South Beach बेहद ही लोकप्रिय है। साउथ Beach को सोबे (SoBe) भी कहा जाता है। यदि आप यहां आकर साउथ Beach नहीं गए तो समझो कि आपने कुछ भी नहीं देखा और आपकी यात्रा अधूरी ही रह गई। इसलिए यहां आने वालों को साउथ Beach जरूर जाना चाहिए। यह मियामी का सबसे आकर्षक हॉट स्पॉट है। यहां पर खूबसूरत सफेद रेत इस स्थान का प्रमुख आकर्षण है। ये जगह धूप सेंकने वाले स्पॉट में से एक है। इस Beach पर यहां पर शाम ढलते ही पार्टियों शुरू हो जाती है। यहां पर कई Celebrity और मॉडल्स Quality time बिताने भी आते हैं और हजारों रूपये देकर फोटो शूट भी कराते हैं।

बिस्केन Beach: मियामी के खूबसूरत नजारों में शामिल बिस्केन एक खूबसूरत दक्षिणी Beach हैं जो कि मियानी आने वाले सैलानियों को काफी पसंद आता है। यहां कुछ शानदार रिसॉर्ट, होटल और समुद्र तट मौजूद हैं।

खाने के शौकिनों के लिए जन्नत:  मियामी पर्यटन स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए एक स्वर्ग है। लैटिन व्यंजनों में खासतौर से क्यूबा के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं। मियामी दक्षिण अमेरिकी देशों से जुड़े सभी अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की पेशकश करता हैं। भारतीय पर्यटकों को भी मियामी कई लजीज भोजन चखने के लिए मिल जाएंगे।

पार्टियों का शहर मियामी: यहां पर जैसे ही सूर्य अस्त होता है, पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। यहां के  नाइट क्लब दुनिया के सबसे शानदार नाइट क्लबों में से एक है। ये जगह ड्रिंक्स पीने वालों के लिए बेहद खास है, यहां पर कई फाइव स्टार और लग्जरी बार है। मियामी में सबसे पुराने बार डाउनटाउन इलाके में है। यहां पर रात भर चलने वाली पार्टियों का नजारा दिलचस्प होता हैं।

एवरग्लेड्स नेशनल पार्क: संयुक्त राज्य अमेरिका में 1.5 मिलियन एकड़ में फैला हुआ ये नेशनल पार्क सबसे खास पार्क में से एक है। फ्लोरिडा के दक्षिणी सिरे पर बसा यह पार्क 14 दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए फैमस है। यहां पर अमेरिकी मगरमच्छ, फ्लोरिडा पैंथर और वेस्ट इंडियन मैनैती शामिल हैं।

Miami चिड़ियाघर: मियामी के पर्यटकों के लिए यहां का चिड़ियाघर आकर्षण का केंद्र है। ये ZOO 750 एकड़ में फैला हुआ है और करीब 3000 जानवर हैं।

लिटिल हवाना: मियामी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लिटिल हवाना जो सन 1960 में फिदेल कास्त्रो की सत्ता के दौरान अस्तित्व में आया। यहां पर आपको भूमध्य सागरीय शैली के घर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर सिगार स्टोर से महकती हुई तंबाकू की खुशबू आपको खुश कर देगी। वहीं, आप लैटिन संगीत, कुकीज, अमरूद और क्रीम पनीर का लुत्फ उठा सकते हैं।

जंगल द्वीप: मियामी की सैर करने वालों के लिए जंगल द्वीप प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। ये द्वीप दुनिया के सबसे दुर्लभ और सबसे ज्यादा विदेशी जानवरों के लिए जाना जाता है।

बिल बैग्स केप फ्लोरिडा स्टेट पार्क: संयुक्त अमेरिका के सबसे अच्छे समुद्र तटों में शामिल बिल बैग्स केप फ्लोरिडा स्टेट पार्क एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। यहां पर आकर आप स्नोर्कलिंग, कयाकिंग और फिशिंग, बोटिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, लंबी पैदल यात्रा के साथ ही लाइटहाउस का मजा ले सकते हैं।

विला विजकाया:  विला विजकाया मियामी का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है । ये विला 180 एकड़ में फैला हुआ है। बताया जाता है कि ये विला व्यापारी जेम्स डीरिंग का हुआ करता था, लेकिन अब इसे संग्रहालय का रूप दे दिया गया है।

मियामी सीक्वेरियम: मियामी सीक्वेरियम में आपको खूबसूरत कछुए, समुद्री मछलियां, शार्क, मानेट, पक्षी और सरीसृप आपको देखने को मिल सकते हैं।

अमेरिकन एयरलाइंस एरिना: ये जगह कई खेलों की मेजबानी के लिए जाना जाता है। यहां पर कुश्ती, एनबीए मैच, संगीत कार्यक्रम और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां होती है।

गेसू चर्च: मियामी के ऐतिहासिक गेसू चर्च का निर्माण सन 1896 किया गया था। ये चर्च मियामी का सबसे पुराना चर्च हैं। यह चर्च वास्तु शिल्प, धार्मिक वास्तुकला, उत्कृष्ट डिजाइन का नमूना है।

डीरिंग एस्टेट: डीयरिंग एस्टेट लगभग 444 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। ये एक पर्यावरणीय, पुरातात्विक और ऐतिहासिक संरक्षण स्थान है। यह स्थान पर्यटकों के मन को लुभाने वाली जगहों में से एक हैं।

Miamians सेहत को लेकर गंभीर: Miamians अपनी सेहत को लेकर गंभीर होते हैं। उनका मानना है कि यहां के beaches केवल आराम के लिए नहीं बल्कि यहां पर पूरे साल वर्क आउट भी कर सकते हैं । यहां के लोगों का living standard बहुत High है, साथ ही अपने पहनावे को लेकर संजीदा होते हैं।

मियामी का मौसम : मियामी घूमने आने वालों के लिए बेहतरीन समय मार्च से मई के दौरान का होता है। इस समय के दौरान यहां का तापमान 21 डिग्री से 26 डिग्री के बीच रहता है। इसके अलावा मियामी में पूरे साल गर्म माहौल रहता है। हालांकि जून से नवंबर में यहां बारिश का मौसम रहता है।

भारत से Miami कैसे जाएं: मियामी की यात्रा के लिए यदि आप भारत से जाना चाहते हैं, तो प्रमुख शहर जैसे – मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए मियामी जा सकते हैं।

क्या है वीजा नीति?: विदेश की यात्रा करने के लिए पर्यटकों को अलग-अलग कारणों के लिए अलग-अलग वीजा दिया जाता है। यदि आप मियामी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपको अमेरिका का वीजा बनवाना होगा। घूमने के लिए वीजा 7 से 8 दिन का बन जाता है। अमेरिका के लिए वीजा बनवाने के लिए आपको पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद अपने दस्तावेज जमा करने होते है। बाद में अमेरिका के दूतावास में जाकर एक interview देना होता है, जिसके बाद अमेरिकन वीजा मिल जाता है।

Recent Posts

अब घर बैठे करें राशन कार्ड की e-KYC, Mera eKYC ऐप से ऐसे होगा Face Authentication

घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC करना अब आसान है। जानें Mera eKYC App से… Read More

4 days ago

Solo Trip to Meghalaya: Best Places, Budget & Safety Tips for First-Time Travellers

Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More

7 days ago

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

1 week ago

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

2 weeks ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

3 weeks ago