इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि डाउकी में क्या क्या किया जा सकता ( what to do at dawki in meghalaya ) है?
इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि डाउकी में क्या क्या किया जा सकता ( what to do at dawki in meghalaya ) है? अगर आप एक दिन में डाउकी घूमकर ( dawki tour ) आना चाहते हैं तो क्या आइटनरी रहेगी ( dawki trip itinerary ) और किस तरह आप यहां घूम सकते हैं ये सब आपको हम बताएंगे.
इससे पहले हमने मेघालय टूर ( meghalaya tour blogs ) की कई दिलचस्प जानकारी को आपसे शेयर किया है. इससे जुड़े सभी ब्लॉग आप Travel Junoon के होमपेज पर जाकर पढ़ सकते हैं. आइए शुरू करते हैं इस ब्लॉग को जिसमें हम जानेंगे कि मेघालय के सीमावर्ती डाउकी में आप क्या क्या कर सकते ( best things to do at dawki in meghalaya ) हैं?
How to Reach Umngot River at Dawki : जब हम डाउकी पहुंचे, तो उमंगोट नदी से कुछ ही दूर पहले कई लोग आवाजें मारते दिखाई दिए. ये टूरिस्टों को वहीं रुकवाकर उन्हें बोटिंग के लिए लेकर जाते हैं. ये लोग एक तरह से बोटिंग कराने वाले संगठन और टूरिस्ट के बीच एजेंट का काम करते हैं. आप इनकी सेवाएं भी ले सकते हैं.
अगर आप चाहें तो वाहन को उमंगोट नदी के उस मुहाने तक भी ड्राइव करके ले जा सकते हैं, जहां से नीचे उतरकर बोटिंग होती है. हालांकि आगे का रास्ता संकरा है, और बांग्लादेश से आने वाले ट्रकों की यहां भरमार रहती है. हम आपको सुझाव देंगे कि गाड़ी यहीं पर बीएसएफ पोस्ट के पास बनी पार्किंग में खड़ी कर दें और चाहें तो पैदल या एजेंट्स के साथ स्कूटी से वहां तक जाएं.
Umngot River Boating Fare : उमंगोट नदी में बोटिंग के किराए की बात की जाए तो एक बोट के लिए टूरिस्ट्स को 800 रुपये चुकाने होते हैं. अगर आप एजेंट्स की सेवाएं नहीं लेते हैं तो हो सकता है ये फेयर थोड़ा कम हो जाए. Kayaking in Dawki के लिए भी टूरिस्ट एक्साइटेड रहते हैं. आप यहां उसे कर सकते हैं.
अगर मैं अपने एक्सपीरियंस की बात करूं तो सबकुछ बेहतरीन था. डाउकी नदी के एक छोर पर बांग्लादेश है. इस हिस्से में बांग्लादेश के टूरिस्ट बहुत ज्यादा संख्या में दिखाई दिए. सब पानी में झूम रहे थे. डाउकी के इस हिस्से में ही मैंने बीएसएफ के जवानों को खड़ा देखा. हमारी बोट इस किनारे से कुछ दूर पहले तक ही गई और फिर वापस लौट आई. बांग्लादेश के लोग मुझे देखकर चिल्ला रहे थे. कह रहे थे We are bangladeshi… bangladeshi…
नदी एकदम क्रिस्टल क्लियर है. एक छोर पर मैंने स्कूबा डाइविंग की प्रैक्टिस करती टीम देखी. जिस नाव में बैठे थे, उसके नाविक ने हमें एक एक जगह के बारे में बताया. Jaintia Hills, Khasi Hills… भाषा पर भी काफी बातें की. नदी की शांति को बहुत देर तक महसूस किया. आप Dawki Tour Vlog के हमारे वीडियो में यहां के नजारे देखिए, आपको बहुत मजा आएगा.
Jaflong Zero Point, Dawki मार्केट से 1 किलोमीटर दूर है. यह पॉइंट भारत और बांग्लादेश को अलग करता है. यही वह पॉइंट है जहां से Umngot River बहकर बांग्लादेश में जाती है. यहां खासी समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या है. यहां आपको कई स्टोंस मिलते हैं. टूरिस्ट यहां आकर जीवन भर की याद को सहेज सकते हैं.
Burhill Waterfalls एक ऐसा स्पॉट है जो सभी प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है. यह Dawki-Riwai road पर है. झरने का पानी एक धारा बनकर बहता है और सिलहट भारत-बांग्लादेश सीमा पर नदी में मिल जाता है. Burhill Waterfalls घने जंगलों वाली पहाड़ियों के बीच स्थित है, और इसके आसपास का क्षेत्र उन लोगों के लिए थोड़ा खतरनाक हो सकता है जो इन क्षेत्रों के लिए अजनबी हैं. इन झरनों का आनंद आप पास में बनाए गए पुल पर जाकर ले सकते हैं.
ये तो हो गई Dawki one day itinerary की बात. आप अगर सिर्फ Umngot River में बोटिंग करते हैं, तो एक ही दिन में Mawlynnong Village भी जा सकते हैं. Mawlynnong, कभी एशिया का सबसे स्वच्छ गांव रहा है. इस गांव के सफर को भी हमने अपने वीडियो में शामिल किया है, आप उसे देख सकते हैं.
Dawki आने वाले हर टूरिस्ट के लिए Mawlynnong एक Must Visited Place है. 80 घर वाले इस गांव में सिर्फ 500 लोगों की आबादी है. Mawlynnong Village की Dawki से दूरी 35 किलोमीटर की है. आप यहां कई इंप्रेसिव नजारे देखते हैं. मैंने यहां एक एक चीज सलीके से बनी हुई देखी. गांव के लोगों का स्वभाव भी शानदार है. ईमानदारी के तो कहने ही क्या. गांव में एंट्री टिकट 50 रुपये प्रति व्यक्ति है. आप एक ही दिन में Dawki और Mawlynnong दोनों जगहें घूम सकते हैं. हालांकि, Mawlynnong गांव में कई होमस्टे हैं. आप चाहें तो एक रात यहां ठहर भी सकते हैं.
Riwai एक छोटा गांव है जो अपने living root bridges के लिए मशहूर है. यह गांव Mawlynnong से कुछ ही दूरी पर है. Riwai गांव में ऐसे स्ट्रक्चर हैं जो 300 साल से भी ज्यादा पुराने हैं. यहां के पुलों को स्थानीय खासी समुदाय के लोगों ने ही नदी पार करने के लिए बनाया था. ये man-made bridges अक्सर भारी बारिश की वजह से टूट जाते हैं.
Shnongpdeng एक छोटा कस्बा है जो Umngot River के पास ही है. Shnongpdeng एक अनछुआ हिस्सा है. टूरिस्ट अक्सर यहां आने की जहमत नहीं उठाते हैं. लेकिन सच मानिए यह कैंपिंग के लिए बेस्ट स्पॉट है. गांव में एंट्री के लिए आपको एंट्री फीस चुकानी होती है. यहां रात में नदी किनारे रहकर तारों को देखना गजब का अनुभव देता है. यहां आने वाले टूरिस्ट सस्पेंशन ब्रिज पर चढ़कर नदी की तस्वीर लेना नहीं भूलते हैं. यह भी ध्यान दें कि ब्रिज एक बार में 8 से 10 लोगों का भारत ही सह सकता है.
आपको ये ब्लॉग कैसा लगा हमें जरूर बताएं. Youtube पर हमारे चैनल Travel Junoon को देखना न भूलें. वहां हमने मेघालय टूर के नायाब वीडियो अपलोड कर रखे हैं, देखिए और बताइए कि वह सब कैसे हैं. मिलते हैं अगली बार एक और ब्लॉग में… अपना ध्यान रखिएगा… शुक्रिया 🙂
Shillong to Dawki Road Trip : रेंट पर टू व्हीलर लेकर ऐसे जाएं डाउकी, सफर उम्र भर याद रहेगा!
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More