Best Samosa is available at these 12 places of Delhi
भारत में चाट-पकोड़ी की दुकान पर खड़े होकर हम बड़े ही हक से समोसा Samosa मांगते हैं। इतने सालों में समोसा भारत से पूरी तरह से जुड़ गया है। इसे भारत की ही एक डिश माना जाता है और हर कोई इसपर अपना हक दिखाता है। तो आइए आज हम अपने लेख में आपको बताते हैं दिल्ली Delhi में कितने तरीके के मिलते हैं समोसे।
पश्चिम दिल्ली के मिलन सिनेमा के पास कुमार समोसे वाला सबसे प्रसिद्ध दुकानों में से एक है। 40 रुपए से कम में आप समोसे की 25 अलग-अलग किस्मों के समोसे खा सकते हैं। जिनमें चॉकलेट समोसा (चॉकलेट में डूबा हुआ, वैसे ही), तंदूरी समोसा, मलाई पनीर समोसा और गुझिया समोसा शामिल हैं।
अलवर स्वीट्स गुड़गांव की सबसे पुरानी दुकानों में से एक है। यह दुकान अपने इलाके में बहुत प्रसिद्ध है। यहां का समोसा बहुत खस्ता होता है। खस्ता समोसा खाने के लिए आपको मात्र 14 ही खर्च करने पड़ेगे। हम आपको सलाह देते हैं की अगली बार जब भी जी-टाउन की तरफ जाएं तो यहां का समोसा जरूर खाएं।
जलेबी और समोसा के कोम्बीनेशन के क्या कहने, गोहाना की दुकान तो वैसे जलेबी के लिए फेमस है। यहां पर दूर-दूर से लोग जलेबी खाने के लिए आते हैं। समोसा भी यहां का उतना ही फेमस है। इस दुकान में दो प्रकार की चटनी के साथ समोसा परोसा जाता है। समोसा बाहर की तरफ कुरकुरा होता है और अच्छी तरह से मसालेदार और स्वाद से भरपूर होता है।
बांके बिहारी समोसे वाले खस्ता समोसा, हल्के मसालेदार और पीले छोले के साथ परोसा जाता है। इस समोसे की महज 12 रुपए कीमत है।यह दुकान पहाड़गंज में स्थित है जहां समोसे के अलावा, गुलाब जामुन, कचौड़ी के लिए भी फेमस है। इस मानसून की कोशिश करें आप यहां के समोसे स्वाद जरूर चख पाए।
रोहिणी, बिट्टू समोसे वाला में समोसा प्रेमियों के लिए जानी जाती है, यहां पर12 किस्म के समोसे मिलते हैं और इनकी कीमत 30 रुपए के तहत है। मंचूरियन और मैकरोनी समोसा लोग यहां ज्यादा खाना पसंद करते हैं।
इस दुकान का नाम भले ही सरदार जी पकोड़े वाले हैं लेकिन पटेल नगर में स्थित यह दुकान टेस्टी समासे के लिए फेमस है। जिसकी मात्र कीमत है 10रुपए। यहां के समोसे पूरी तरह से मसालेदार वाले होते हैं और इमली की चटनी के साथ खाने में इसका स्वाद दौगुना बढ़ जाता है।
सेक्टर 7, गुड़गांव
किशु दी हट्टी की दुकान पर समोसा को चाट बनाकर दिया जााता है। इसमें छोले, चटनी और प्याज मिलाया जाता है। इस दुकान पर बहुत कम खाने के आइटम रखते हैं। लेकिन जो भी खाने का सामान रखते हैं वह खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। अगर यहां समोसा खाने आते हैं तो स्वादिष्ट ढोढा बर्फी घर के लिए पैक करवाना न भूलें।
मुन्नी लाल 1940 के बाद से शहर में आलू समोसा परोस रहे हैं जो फ्लेवर में बहुत साधारण है। इनके यहां जो बड़े समोसे बिकते हैं, वह छोले, प्याज़ और पुदीने की चटनी के साथ परोसे जाते हैं। इसके साथ चाई भी जरूर लें।
आमेर स्वीट हाउस पुरानी दिल्ली में यह जगह 100 से अधिक वर्षों से मीठे और नमकीन व्यंजन बेच रही है। यहां पर नॉन-वेज समोसा परोसा जाता है। इस दुकान की यह खासियत है। यहां के कीमा समोसे की कीमत 20 रुपए है। कुछ स्टूडें यहां का समोसा खाने के लिए कॉलेज बंक करके आते थे। यहां पर समोसे में खोए भी भरा जाता है।
पहाड़गंज में जनता स्वीट्स हरी चटनी के साथ कचौरी स्टाइल के समोसे परोसते हैं। यह दुकान नमक पारे और मालपुआ के लिए भी प्रसिद्ध है।
मनोहर जापानी समोसे वाला
चांदनी चौक, कोलकाता
1949 से चांदनी चौक में बेचे जा रहे उनके जापनी समोसे में आलू के साथ मसाला भरा जाता है। समोसे को अचार और पिंडी छोले के साथ परोसा जाने वाला यह समोसा स्नैक नहीं है बल्कि एक ऐसा भरपेट भोजन है, जिसे आप बिना बोर हुए कई दिनों तक रख सकते हैं।
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More