उत्तराखंड में लैंसडाउन के पास "चारेख" ( Charekh Hill Station Near Lansdowne ). यह समुद्र तल से 5330 फीट की ऊंचाई पर है
Charekh Hill Station Near Lansdowne: हम में से ज्यादातर लोग अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी से निकलकर कुछ पल सुकून से बिताने के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद (Tourist Prefer Hill Station for Their Holidays) करते हैं. अधिकांश लोग किसी ऐसी जगह पर छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं, जहां टूरिस्ट की भीड़ कम होती है. ऐसा ही एक अन-एक्सप्लोरड हिल स्टेशन है. उत्तराखंड में लैंसडाउन के पास “चारेख” (Charekh Hill Station Near Lansdowne). यह समुद्र तल से 5330 फीट की ऊंचाई पर है. दिल्ली से इसकी दूरी सिर्फ 225 किमी है. दिल्ली के लोग यहां एक परफेक्ट क्विक वीकेंड ट्रिप (Quick Weekend Trip Near Delhi) इंजॉय कर सकते हैं. आप चारेख (Charekh Hill Station), दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की ड्राइव करके पहुंच सकते हैं.
चारेख फूड एंड फॉरेस्ट रिसॉर्ट ( Charekh Food & Forest Resort ), पर्यटकों का चारेख ( Charekh Hill Station ) की खूबसूरत दुनिया में स्वागत करता है. करीब 5 एकड़ के इलाके में फैला यह रिसॉर्ट पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है. चारेख रिज़ॉर्ट के संस्थापक, नवीन बताते हैं कि चारेख एक अन-एक्सप्लोरड हिल स्टेशन है, खासकर दिल्ली के पर्यटकों के लिए…
लैंसडाउन के बहुत ही करीब, चारेख ( Charekh Hill Station ) एक ऐसी जगह है, जो पर्यटकों को हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता से मोह लेता है… यहां किसी तरह का प्रदूषण नहीं है, कोई ट्रैफिक नहीं है, यहां आकर कोई भी पर्यटक खुद को प्रकृति के स्वर्ग में महसूस करता है…”
दूर बर्फ से ढ़के पहाड़, सुबह साफ नीले आसमान में खिलखिलाती धूप जब आपकी खिड़कियों से टकराती है और सितारों के साथ डूबते सूरज की शांति, चारों तरफ हरियाली के साथ सनोबर और देवदार के खूबसूरत पेड़ दिखाई देते हैं तो चारेख रिज़ॉर्ट में आपके ठहरने का अनुभव और भी खास हो जाता है.
चारेख रिज़ॉर्ट में ( Charekh Food & Forest Resort ), आप बेहद खूबसूरत सूर्योदय और सूर्यास्त का अनुभव कर सकते हैं. रिसॉर्ट में हजारों फूल और सिल्वर ओक के पेड़ हैं जो रिसॉर्ट को और भी सुंदर बना देते हैं. नवीन आगे बताते हैं, रिसॉर्ट में उपलब्ध नैचुरली मेडिकेटेड मिनरल पानी के अलावा पर्यटक यहाँ पर लगभग 200 से अधिक पक्षियों के चहचहाने की आवाज का अनुभव कर सकते हैं,जो नियमित रूप से रिसॉर्ट में मौजूद रहते हैं…
चारेख रिज़ॉर्ट में आते ही, गुलदाउदी, गज़ानिया, भारतीय गुलाब, डहलिया गेंदा, रजनीगंधा, रात की रानी, मोगरा, और कई अन्य विदेशी फूलों की खुशबू, आपका स्वागत करती है और हर समय आपके मूड को अच्छा बनाये रखती है. 50 लोगों के अकोमोडेशन के साथ ही, रिसॉर्ट में ठहरने के लिए दो तरह के कमरे हैं; एक – बेसिक कमरा जो आरामदायक और काफी बड़ा है. वहीं, अपने परिवार के साथ अकेले में वक्त गुजारने के लिए स्विस कॉटेज भी उपलब्ध है.
रिज़ॉर्ट के रेस्टोरेंट में विशेषज्ञ शेफ, आपको घर जैसी फीलिंग देने के लिए यहाँ के ऑर्गनिक खेत में उगाई गई सब्जियों से ही स्वादिष्ट भोजन तैयार करते हैं. रिज़ॉर्ट पर शराब और ड्रग्स के लिए साफ़ मनाही है.
रिज़ॉर्ट एडवेंचर और नेचर लवर्स, के लिए मनोरंजन पैकेज देता है, जिसमें ट्रेकिंग, घुड़सवारी, आउटडोर और इनडोर गेम, बर्ड वॉचिंग, प्रकृति की सैर और अपने कस्टमर्स को एक फन स्टे उपलब्ध कराना शामिल है. फिटनेस के प्रति जागरुक लोगों के लिए योग और मैडिटेशन की सुविधा भी उपलब्ध है.
24/7 वाई-फाई सुविधा के साथ, आप अपना समय इंस्टाग्राम पर यहां के खूबसूरत नज़ारों को पोस्ट करते हुए बिता सकते हैं. इस रिज़ॉर्ट की खासियत यह है कि यहां पर कस्टमर खेती करते हुए ग्रामीण जीवन का अनुभव भी कर सकते हैं. चारेख फ़ूड एंड फ़ॉरेस्ट में स्वादिष्ट भोजन और आरामदायक कमरे के अलावा, अन्य सुविधाओं में एक कॉन्फ्रेंस हॉल, गैज़बो, झूला, खेल के कमरे, लाइव स्नैक्स काउंटर और खुद सब्जियां उगाने के लिए पॉलीहाउस हैं.
20 किमी के दायरे में पर्यटक आस-पास के पर्यटन स्थल भी घूम सकते हैं. पर्यटक राजाजी नेशनल पार्क ( Rajaji National Park ) देख सकते हैं, जो कि चारेख से सिर्फ 20 किमी दूर है, और पर्यटक 12 किमी तक फ़ॉरेस्ट ड्राइव का लुत्फ़ उठा सकते हैं और यदि वे भाग्यशाली रहे तो उन्हें यहाँ हाथी, हिरण, तेंदुए, खरगोश या बाघ की झलक भी मिल सकती है. यात्रा को और अधिक रोचक और रोमांचक बनाने के लिए, ऋषि चरख के डांडा और सिधबली मंदिर की यात्रा अवश्य करें. रिसॉर्ट के पास अन्य पर्यटन स्थलों में तारकेश्वर धाम, जिम कॉर्बेट, लैंसडाउन, शून्य शिखर आश्रम और गुमखाल, द्वारिखाल है.
इसके अलावा, चारेख रिसॉर्ट के नवीन ने कहा, “सरकार ने आयुष विभाग के साथ कॉलेबोरेट किया है और रिसॉर्ट से सिर्फ 3 किमी दूर एक अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के लिए 200 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है. इस पहल से इस क्षेत्र में एक और आकर्षण बढ़ जायेगा.”
कुछ रोमांच में शामिल होने, आराम करने और आनंद लेने, चारेख फ़ूड एंड फ़ॉरेस्ट रिसॉर्ट ( Charekh Food & Forest Resort ) पर जरूर जाना चाहिए….
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More