Food Travel

यहां पर मिलती है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत है 82 हजार रुपए

Hop shoots vegetable : दुनिया में एक ऐसी सब्जी है, जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि अमीर से अमीर आदमी भी उसे खरीदने से पहले 10 बार सोचेगा. क्या आपने कभी यह सब्जी खाई है? क्या आपने कभी सोचा है कि किसी सब्जी की कीमत चांदी से ज्यादा हो सकती है. शायद आप सोच भी नहीं पाते, लेकिन ये सब्जी दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है.

हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं, उसका जायका लेने के लिए आपको पूरे 82 हजार रुपये खर्च करने पड़ेगे. दुनिया की इस अनोखी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस हरी सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलोग्राम है. यानि इस सब्जी को खरीदने के लिए आपको लगभग 82 हजार रुपये प्रति किलोग्राम खर्च करने पड़ेंगे.

गुजरात के इस जगह पर मिलती है सोने की मिठाई, रेट जानकर हो जाएंगे हैरान

The flower is used to make beer

हॉप शूट्स नाम की इस सब्जी का फूल भी लोगों को काफी अच्छा लगता है. इसे हॉप कोन्स कहते हैं. इसके फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है. बाकी टहनियों को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. सब्जी में औषधीय गुण का इतना ज्यादा भंडार होता है. इसका इस्तेमाल एंटीबॉयोटिक दवाई बनाने में भी किया जाता है.

मोरक्को का अल हनाउत है टेस्ट का बादशाह, 20 से ज्यादा मसालों से किया जाता है तैयार

यह सब्जी दांत के दर्द और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी फायदेमंद होती है. इसे लोग कच्चा भी खाते हैं. इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर लोग करते हैं. इसका उपयोग अचार के रूप में भी किया जाता है. 800 ईस्वी के आसपास लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे. तब से लेकर अब तक ये प्रयोग जारी है. इसकी खेती सबसे पहले उत्तरी जर्मनी में शुरू हुई और उसके बाद धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

7 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago