Majnu Ka Tilla where you will fall in love with the beauty of the monastery
Majnu Ka Tilla : दिल्ली विश्वविघालय के पास बसी यह छोटी सी बस्ती दिल्ली शहर की एक अलग ही रुपरेखा बनाती है। अगर आप खाने पीने और कुछ नया खोजने की तलाश में रहते हैं और सबसे जरूरी अगर दिल्ली में रहते हैं तो यह जगह आपको सस्ते दाम में तिब्बत के खाने से ही नहीं बल्कि वहां के कल्चर से भी रूबरू कराएगी। नॉर्थ दिल्ली में मौजूद मजनू का टीला Majnu Ka Tilla में बड़ी तादाद में तिब्बती शरणार्थियों का डेरा है। यहां स्थित मोनास्ट्री की खूबसूरती से आपको प्यार हो जाएगा। इस एरिया को लिटिल तिब्बत भी कहा जाता है।
छोटी-छोटी गलियों से भरी ये जगह आपको परेशान करने की जगह हिमाचल धर्मशाला की याद दिलाएगा। यहां आपको एक छोटा सा बौद्ध मठ भी दिखेगा। यहां एक ओर होटल और बड़ी दुकाने हैं वहीं दूसरी ओर स्ट्रीट मार्केट, ये दोनों ही चीजें देखकर आपको महसूस होगा की आप तिब्बत में हैं। जिस तरह से यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को सहजा के रखा हुआ है वह बेहद ही काबिल-ए-तारीफ है।
अगर आप शाकाहारी नहीं है तो मजनू का टीला Majnu Ka Tilla आपके घुमने की परफेक्ट जगह है। इस जगह का अपना ही एक अलग मजा है। यहां शाकाहारी लोगों के लिए ऑप्शन्स थोड़े कम है लेकिन फिर भी बहुत कुछ यहां आपको मिल जाएगा। इसके अलावा बिना एल्कोहल की एप्पल बीयर भी यहां मिलती है।
यहां कई रेस्तरां हैं जो अपने तिब्बती खाने के लिए फेमस हैं। इसके अलावा कोरियन और जापानी क्यीजून के भी यहां कई ठिकाने हैं। यहां बुसान और कोरी जैसे खाने के कई अड्डे हैं, जिनमें लजीज खाना मिल जाता है। यहां आपको 400 से 1000 रुपये में पेटभर के खाना मिल जाएगा।
जब कहीं घुमने जाएं और शॉपिंग न हो तो मजा किरकिरा हो जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं होगा। शॉपिंग के मामले में भी यह जगह बिलकुल परफेक्ट है। यहां से कुछ चीजें बिलकुल खरीदने लायक है, जिसमें सबसे पहला नाम आता है चीनीमिट्टी के बर्तन। इसके अलावा तिब्बतियन शर्ट, शोपीस, गहनों जैसा काफी कुछ अलग मिलेगा।
दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More