Travel Tips and Tricks

Travel Mistakes: घुमक्कड़ी में कतई न करें ये छोटी-छोटी गलतियां

Travel Mistakes : अक्सर हम इस बात पर तो गौर करते हैं कि अगर ट्रेवल पर जाएं तो क्या करें, कैसे जाएं, वहां पर जाकर क्या-क्या देखें, क्या एडवेंचर करें। लेकिन कभी इश बात पर गौर किया कि ट्रैवल करते वक्त क्या नहीं करना चाहिए। शायद ही आपने सोचा होगा कि वो कौन सी गलतियां है जो हर कोई कभी ना कभी अपनी जर्नी के वक्त में करता है या कर चुका होगा। तो आज ट्रेवल जुनून के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपनी यात्रा में नहीं करनी चाहिए।

स्मार्ट ट्रैवलर बनने के लिए आपको बहुत ही छोटी-छोटी चीजों पर गौर करना होगा। इससे आप सारी जगह अच्छे से घूम भी सकेंगे और आपकी जेब पर भार भी कम पड़ेगा। ये बहुत ही कॉमन और कारगर चीजें हैं जिन्हें फॉलो कर आप इसका फर्क खुद ही महसूस कर पाएंगे। ट्रैवलिंग के दौरान रेस्टोरेंट्स की जगह पर स्ट्रीट फूड्स खाना, महंगे होटलों की जगह होमस्टे में रहना और ट्रैवल इंश्योरेंस लेना इन्हीं जरूरी चीजों में से एक है। तो चलिए आपको ऐसे ही कुछ और टिप्स के बारे में बताते हैं।

टूरिस्ट साइट पर खाना-पीना अवॉयड करें || Avoid eating and drinking at tourist sites

किसी भी मशहूर टूरिस्ट साइट पर खाने-पीने की चीजें आम जगहों की तुलना में हमेशा ही महंगी होती है। कई बार टेस्ट अच्छा न भी होने पर आपको उतने ही पैसे देने पड़ते हैं। भीड़ वाली जगह होने की वजह से ऑर्डर देने के बाद भी आपको काफी इतंजार करना पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी नई जगह पर जाकर वहां के लोकल और स्ट्रीट फूड्स को ट्राय करें। जो कि सस्ता होने के साथ ही अच्छा भी होता है।

एयरपोर्ट पर मनी एक्सचेंज न कराएं || Do not exchange money at the airport

ये गलती सबसे ज्यादा कि जाती है कि लोग आमतौर पर एयरपोर्ट पर ही मनी एक्सचेंज कराने लगते हैं लेकिन एयरपोर्ट पर इसका रेट ज्यादा होता है। तो ट्रैवलिंग के दौरान पैसे खर्च करने से ज्यादा जरूरी उसे बचाना होता है जिससे आप दूसरी जगह पर जाकर वहां की बाकी चीजों का मजा ले सकें। इसके लिए एटीएम और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना ही सही रहेगा। एयरपोर्ट की जगह पर बैंक से मनी एक्सचेंज कराएं जहां पर आपको अच्छे रेट के साथ एक्सचेंज के लिए कम पैसे भी चुकाने पड़ते हैं। वैसे तो जितना हो सके प्लास्टिक मनी यानि कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।

ट्रैवल इंश्योरेंस को बिल्कुल भी मिस न करें || Don’t miss out on travel insurance

अगर आप स्मार्ट ट्रैवलर बनना चाहते हैं तो कुछ जरूरी टिप्स को ध्यान में रखें और इनमें से एक है ट्रैवल इंश्योरेंस। किसी भी दूसरी जगह पर कोई दुर्घटना हो जाने या फिर प्राकृतिक संकट आ जाने या सामान खोने पर इसकी जिम्मेदारी इंश्योरेंस कंपनी की ही होती है। और अगर कहीं आप किसी दूसरे देश में जा रहे हैं तब तो इसे बिल्कुल भी भूनें ना।

टैक्सी की जगह बस या लोकल ट्रांसपोर्ट से करें सफर || Travel by bus or local transport instead of taxi

घूमने-फिरने वाली जगहों पर टैक्सी के रेट काफी ज्यादा होते हैं। तो अगर आप पैसे बचाने के साथ ही लोकल चीजों का मजा भी लेना चाहते हैं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करें। जिससे न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्कि आप उस जगह की ज्यादातर जगहों को अपने कम्फर्ट के हिसाब से एक्सप्लोर भी कर सकेंगे। और सबसे जरूरी चीज पब्लिक ट्रांसपोर्ट को टैक्सी के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित भी माना जा सकता है।

बहुत जल्दी अपनी ट्रिप न बुक कराएं || Don’t book your trip too early

बेशक आप ट्रिप को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड होंगे, जिसके लिए आप महीनों पहले ही होटल से लेकर फ्लाइट तक हर एक चीज की बुकिंग करा लेते हैं। लेकिन कई बार एयरलाइन्स और होटल्स सीजन को देखते हुए डिस्काउंट्स के ऑफर्स देते हैं जिसका फायदा आप नहीं उठा पाते है। तो आप ट्रिप से कुछ वक्त पहले की बुकिंग कराएं ताकि आपको बेहतर ऑफर मिल सकें।

होस्टल को इग्नोर ना करें || Don’t ignore hostels

बेहतर होगा आप अपना वक्त और ऊर्जा बड़े नामचीन होटलों में जगहें ढूंढने में बर्बाद ना करें, बल्कि कम मशहूर और बेहतर होटल्‍स और कॉटेज पर लगायें। इसके अलावा आप होस्टल भी ट्राय कर सकते हैं, इसमें आपको पहले की फिल्मों की तरह का अब सवाद नहीं मिलता बल्कि एक अच्छी हॉस्पिटेलिटी मिलती है। यहां पर जगह भी आसानी से मिलेगी और सुविधायें भी बेहतर होंगी, साथ ही आपके पैसे भी बचेंगे क्‍योंकि ये कम मंहगे होंगे।

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

2 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

3 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

3 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

4 weeks ago