Food Travel

Ragi Cheela : 10 मिनट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर रागी चीला तैयार करें

Ragi Cheela : नाश्ते में चीला लोगों की पहली पसंद होता है. ज़्यादातर घरों में बेसन का चीला और सूजी का चीला बनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी रागी का चीला बनाकर खाया है? रागी एक तरह का आटा होता है जिसे फिंगर मिलेट के नाम से भी जाना जाता है. रागी को सबसे पौष्टिक अनाजों में शामिल किया जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है.

नाश्ते में रागी चीला खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. रागी में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, फाइबर और विटामिन मिनरल पाए जाते हैं. रागी चीला बनाना भी बहुत आसान है, इसे कुछ ही सामग्री से सिर्फ 10 मिनट में बनाया जा सकता है. इसके इतने फ़ायदे हैं कि आप इसे अपने नाश्ते में जरूर शामिल करेंगे. जानिए हेल्दी और टेस्टी रागी चीला बनाने की विधि.

रागी चीला बनाने की सामग्री || Ingredients for making Ragi Cheela

चीला बनाने के लिए करीब 1 कप रागी का आटा लें. इसमें 3/4 कप दही मिलाएं. अपनी पसंद की करीब 3/4 कप बारीक कटी हुई सब्ज़ियां और अपनी ज़रूरत के हिसाब से मिक्स करने और मसाला डालने के लिए गुनगुना पानी रख लें. रागी चीला बनाने की विधि…

पहला स्टेप: सबसे पहले रागी के आटे को हल्का सा छानकर एक बाउल में डालें. अब इसमें दही डालें और दोनों चीजों को मिला लें. अब अपनी पसंद की सभी बारीक कटी हुई सब्जियां डालें। आप चीले में प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और धनिया पत्ती भी डाल सकते हैं.

दूसरा स्टेप: अब थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालकर चीले के लिए बैटर तैयार करें. इसके लिए आप बेसन चीला या उत्तपम बैटर की तरह बैटर बना सकते हैं. गैस पर एक पैन रखें और उस पर अच्छे से तेल लगाएं. अब तवे पर थोड़ा सा रागी चीला बैटर डालें और फैला दें.

तीसरा स्टेप: रागी चीला को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से पलट-पलट कर पकाएं. चीले को नीचे से अच्छे से पकने दें और फिर पलट दें. इससे चीला पलटने में आसानी होगी। रागी चीला बनकर तैयार है। इसे हरे आंवले की चटनी, सॉस या किसी भी मनपसंद चटनी के साथ खाएं.

रागी चीला खाने के फायदे || Benefits of Eating Ragi Cheela

रागी को कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। रागी खाने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है. बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में रागी को जरूर शामिल करें. रागी में मैग्नीशियम, और पोटैशियम भी होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट को साफ करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है.यह वजन घटाने में मदद करता है. रागी ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी है, वे भी रागी आसानी से खा सकते हैं.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

9 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago