Food Travel

Raksha Bandhan 2024 : इस यूनिक घेवर रेसिपी के साथ अपने राखी उत्सव को और भी बनाइये खास

Raksha Bandhan 2024: स्वादिष्ट घेवर ( Ghewar recipe) सबसे ज्यादा सावन के महीने में खाया जाता है. रक्षाबंधन के दिन भाईयों को खुश करने के लिए घेवर खिलाया जाता है. वैसे तो बाजार में घेवर खूब मिलता है, लेकिन घर की बनी मिठाई की बात ही कुछ और है. आप घर पर ही शुद्ध देसी घी से आसानी से घेवर बना सकते हैं. खास बात यह है कि घेवर बनाने के बाद आप इसे कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. आप जब चाहें झटपट खाने के लिए घेवर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं घेवर बनाने की आसान रेसिपी क्या है.

इंटरनेट पर इस मंदिर को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं जैसे कि Ghewar near me,Ghewar price,Ghewar online,Ghewar making,Ghewar Haldiram,Ghewar price 1kg,Ghewar season,Ghewar in Hindi कई सवाल यूजर्स पूछते हैं.

घेवर बनाने की सामग्री|| Ingredients for making Ghewar

घेवर का घोल बनाने के लिए आपको आधा कप देसी घी, 1 बड़ी कटोरी बर्फ, 2 कप मैदा, आधा कप ठंडा दूध, 3 कप ठंडा पानी और 1 चम्मच नींबू का रस चाहिए.

चाशनी बनाने के लिए आपको 1 कप चीनी और आधा कप पानी चाहिए. तलने के लिए घी चाहिए और सजाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, मावा, इलायची और सिल्वर फॉयल चाहिए.

घेवर बनाने की आसान विधि || Easy method of making Ghewar

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरी में पिघला हुआ घी लें, उसमें बर्फ डालें और उसे मलना शुरू करें. अब घी को तब तक मलते रहें जब तक कि यह क्रीम जैसा न हो जाए. करीब 5-6 मिनट तक ऐसा करने से घी सफेद क्रीम में बदल जाएगा.

दूसरा स्टेप- अब आटे को छान लें और मिक्स करते हुए ठंडा दूध डालें. हमें इससे पतला मिश्रण तैयार करना है. अब बैटर बनाने के लिए ठंडा पानी डालें और बीटर से फेंटते रहें। आपको पतला बैटर बनाना है.

तीसरा स्टेप- अब बैटर को व्हिस्क की मदद से चलाते रहें और नींबू का रस मिला लें. आपको इसे लगातार फेंटते रहना है और फ्रिज से ठंडा पानी ही इस्तेमाल करना है.

चौथा स्टेप- अब एक पैन या ऊंची कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म करें. अब बीच में थोड़ा बैटर (करीब 2 चम्मच) डालें और फिर इस तरह से थोड़ा-थोड़ा करके 10-15 बार बैटर डालें.

पांचवां स्टेप- जब हल्का गोला बन जाए तो चाकू की मदद से बीच में छेद करें और सुनहरा होने तक सेंक लें. आपको बैटर को ऊपर से डालना है ताकि यह नीचे न जमे और ऊपर जाल जैसी आकृति बनने लगे. चाकू की मदद से घेवर को साइड से हटा दें और बीच में चाकू डालकर घेवर को बाहर निकाल लें.

छठा स्टेप- अब एक पैन में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें और इसे 5 मिनट तक उबालें. अब घेवर को प्लेट में रखें और इसके ऊपर चाशनी डालें। घेवर चाशनी में अच्छे से डूब जाना चाहिए।

सातवां स्टेप- अब मावा को चम्मच से ब्लेंड करें और चाहें तो क्रीमी बनाने के लिए 1-2 चम्मच दूध भी डाल दें. अब इसे पूरे घेवर पर अच्छे से फैला दें और ऊपर से अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स डाल दें। साथ ही इस पर थोड़ा इलायची पाउडर भी छिड़क दें.

आठवां स्टेप- घेवर को सिल्वर फॉयल लगाकर सर्व करें. आप चाहें तो मावा में केसर वाला दूध मिलाकर इसे पीला भी कर सकते हैं. घर पर बना देसी घी का यह घेवर इतना स्वादिष्ट होगा कि आप इसे एक बार में ही खत्म कर देंगे.

Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoon

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

13 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

5 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 weeks ago