भारत में किसी भी कोने में घूमने का मतलब होता है अच्छे नजारों के साथ-साथ उस जगह की शानदार खाने की चीजों का स्वाद लेना। घुमक्कड़ी करने में असली मजा वहां के लोकल खाने के साथ ही आता है। ऐसे में जब भी आप कहीं घूमने जाएं तो वहां के लोकल स्ट्रीट फूड के बारे में जरूर जानें क्योंकि इसके बिना आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी।
भारत में किसी भी कोने में घूमने का मतलब होता है अच्छे नजारों के साथ-साथ उस जगह की शानदार खाने की चीजों का स्वाद लेना। घुमक्कड़ी करने में असली मजा वहां के लोकल खाने के साथ ही आता है। ऐसे में जब भी आप कहीं घूमने जाएं तो वहां के लोकल स्ट्रीट फूड के बारे में जरूर जानें क्योंकि इसके बिना आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। ट्रेवल जुनून पर आज हम आपको उदयपुर के मजेदार टेस्टी खाने की सैर करवाएंगे, लेकिन ये सारे स्ट्रीट फूड है। इस खाने से आपको वहां के लोकल फूड का स्वाद मिलेगा साथ ही स्ट्रीट फूड से जेब पर भी कम भार पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि उदयपुर में स्ट्रीट फूड के लिए क्या-क्या मशहूर है और क्या-क्या पसंद किया जाता है।
ब्रेड पकौड़ा
अक्सर सब सोचते हैं कि ब्रैड पकौड़ा उत्तर भारत में पसंद किया जाता है, लेकिन इसका असली मजा उदयपुर में आता है। फतेहसागर की सड़कों पर शाम गुजार रहे हैं और ऐसे में आपको अगर कहीं ब्रैड पकौड़े की सुगंध आ जाए तो तुरंत वहां मुड़ जाएं और इशका जायका लें। फतेहपुर की बॉम्बे मार्केट में ये काफी टेस्टी मिलता है।
एग भुर्जी
एग भुर्जी उदयपुर की सबसे मशहूर डिश में से एक हैं, अगर आप उदयपुर की सैर करने के लिए निकले हैं तो एग भुर्जी का स्वाद लेना तो बनता है। उबले अंडों के साथ अलग-अलग तरह की सब्जियां और मसालों से तैयार होने वाली इस एग भुर्जी को खाने का मजा ही अलग है। इसके बाद आप इस एग भुर्जी का टेस्ट कभी नहीं भूल पाएंगे। एग भुर्जी उदयपुर में बहुत सी जगहों पर मिल जाती है, लेकिन चेतक सिनेमा के पास मिलने वाली भुर्जी का मजा ही कुछ और है।
कचौड़ी
अगर आप उदयपुर में आए हैं, तो कचौड़ी खाना कभी नहीं भूल सकते हैं। ये सिर्फ उदयपुर में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में काफी पसंद की जाने वाली डिश है। ये कई अलग अलग तरह की मिलती है। इसमें प्याज कचौड़ी, आलू कचौड़ी, दाल कचौड़ी काफी ज्यादा मशहूर है। इसके अलावा भी आपको कई तरह की स्टफिंग में कचौड़ी का स्वाद मिल जाएगा। आप कई जगहों पर कचौड़ी को सब्जी के साथ खाते होंगे लेकिन पूरे राजस्थान में आपको कचौड़ी सिर्फ चटनी के साथ मिलेगी। इसका स्वाद आप पूरे शहर में ले सकते हैं। लेकिन अगर उदयपुर की बात करें तो ये सेंट्रल जेल के बाहर प्रतापगढ़ चाट वाले की काफी मशहूर है।
पानी पुरी
पानी पुरी तो आप कहीं की भी खाएं इसे स्ट्रीट फूड में एक अलग ही उपाधी हासिल है। लेकिन अगर आप उदयपुर में मौजूद है, तो वहां इसे जरूर चखें। पानी पुरी भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्ट्रीट फूड डिश है। और अगर आप इसे उदयपुर के सांवरिया में खाएंगे तो आपका पेट शायद भर जाएगा लेकि मन नहीं करेगा। आप एक और की कामना करते रहेंगे।
दाल-बाटी चूरमा
राजस्थान की सबसे खास डिश दाल-बाटी चूरमा पूरे विश्व में काफी मशहूर है। ये राजस्थानी पारंपरिक फूड हैं, जो कि आपको राजस्थान में हर सड़क किनारे मिल जाएगा। ये आपको गुलाब बाग के पास मनोज प्रकाश सेंटर का जरूर चखना चाहिए।
मिनी मिर्ची वड़ा
मिर्ची वड़ा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों में भी काफी ज्यादा मशहूर है। शाम के बाद पूरा उदयपुर मिर्ची वड़ा की खुशबू से महक जाता है। मिर्ची वड़ा में बड़ी-बड़ी हरी मिर्च के बीच आलू की स्टफिंग की जाती है। जिससे ये खास बन जाती है और ये भी आपको पूरे उदयपुर में मिलेगी लेकिन जो मजा मानक बालाजी की दुकान का है वो आपको कहीं और नहीं मिलेगा।
पाव भाजी
वैसे तो पाव भाजी को मुंबई की डिश कहा जाता है लेकिन इसका जायका उदयपुर में भी काफी मशहूर है। ये उदयपुर के बेस्ट स्ट्रीट फूड में से एक है। मसालेदार भाजी और बटर में तैरते हुए पाव सुनने में काफी अनहेल्दी लग रहा होगा, लेकिन स्वाद बेहद ही शानदार है। और अगर आप ये टाउन हॉल के सामने पंडित पाव भाजी से खाएंगे तो आप इस डिश के दिवाने हो जाएंगे।
दाबेली
कहा जाता है कि दाबेली का स्वाद आपको मुंबई में मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं है, इसका मजा आपको उदयपुर में भी मिलेगा। उदयपुर में अगर गए हैं तो गलती से भी शंकर वड़ा पाव दाबेली को चखना ना भूलें। ये देसी स्टाइल में बना हुआ बर्गर है। जिसे आप शाम के नाश्ते में खा सकते हैं।
कुल्हड़ कॉफी
उदयपुर की कुल्हड़ काफी की बात ही कुछ निराली है। विनोद फास्ट फूड और कृष्णा आइसक्रीम पार्लर की कुल्हड़ कॉफी पूरे उदयपुर में सबसे ज्यादा मशहूर है। चॉकलेट सॉस और पाउडर के साथ कुल्हड़ में मिलने वाली ये कॉफी आपको आनंद दे देगी।
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More