Best Place to Visit in Mussoorie
Best Places to Visit in Mussoorie – मसूरी, जिसे ‘पहाड़ियों की रानी’ के नाम से जाना जाता है, उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित एक फेमस हिल स्टेशन है. मसूरी समुद्र तल से 1880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
इस जगह पर शिवालिक पर्वतमाला और दून घाटी के अद्भुत व्यू दिखाई देते हैं जो इसे दुनियाभर में फेसम बनाते हैं. इसे यमुनोत्री और गंगोत्री के धार्मिक केंद्रों के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है. आइए जानते हैं कि मसूरी में वे कौन सी जगहें हैं जहां आप घूम सकते (Best Places to Visit in Mussoorie) हैं…
मसूरी नाम ‘मंसूर’ से लिया गया है, यह एक झाड़ी है जो कभी इस क्षेत्र में बहुत पाई जाती थी. इस शहर को आम लोग ‘मंसूरी’ के नाम से भी पुकारते हैं. हालांकि, मंसूरी नाम की एक जगह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में है. उत्तराखंड में मसूरी हिल स्टेशन अपने प्राचीन मंदिरों, पहाड़ियों, झरनों, घाटियों, वन्यजीव अभयारण्यों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए लोकप्रिय है.
ज्वाला देवी मंदिर ( Jwala Devi Mandir Mussoorie Hill ), नाग देवता मंदिर ( Nag Devta Temple ) और भद्रराज मंदिर ( Bhadraj Temple ) मसूरी और उसके आसपास के कुछ प्रसिद्ध धार्मिक जगह हैं. ज्वाला देवी का मंदिर हिंदू देवी दुर्गा को समर्पित है. समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर का हिंदुओं के बीच काफी धार्मिक महत्व है. मंदिर में विराजमान पत्थर से बनी देवता की मूर्ति है.
यहां का एक अन्य लोकप्रिय मंदिर नाग देवता मंदिर है, जो नागों के भगवान को समर्पित है. नाग पंचमी के लोकप्रिय हिंदू त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में भक्त इस मंदिर में आते हैं. यह जगह अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, गन हिल, लाल टिब्बा और नाग टिब्बा ( Lal Tibba and Nag Tibba ) के लिए फेमस है.
गन हिल समुद्र तल से 2122 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी यह पहाड़ी अत्यधिक ऐतिहासिक महत्व की है. ऐसा माना जाता है कि स्वतंत्रता से पहले स्थानीय लोगों को समय के बारे में सूचित करने के लिए हर दोपहर इस पहाड़ी से कैनन की शूटिंग की जाती थी.
निवासी उसी के अनुसार अपनी घड़ियां ठीक करते थे. इस समय मसूरी का तलाब इसी पहाड़ी पर स्थित है. गन हिल के लिए रोपवे की सवारी यहां के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
लाल टिब्बा मसूरी का हाईएस्ट प्वांइट है और इसे डिपो हिल भी कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस क्षेत्र में एक डिपो स्थित है. ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन के टावर इस पहाड़ी पर स्थित हैं. भारतीय सैन्य सेवाएं भी पहाड़ी के ऊपर स्थित हैं. पर्यटकों की सुविधा के लिए 1967 में इस पहाड़ी पर एक जापानी टेलिस्कोप लगाया गया था.
इस दूरबीन के माध्यम से पर्यटक बंदरपूंछ, केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित आसपास के स्थानों को देख सकते हैं. नाग टिब्बा मसूरी में एक और लोकप्रिय पहाड़ी है और इसे सर्पों की चोटी के रूप में भी जाना जाता है.
टूरिस्ट यहां कई एडवेंचर खेलों का लुत्फ उठा सकते हैं. यह जगह अपने खूबसूरत झरनों के लिए भी प्रसिद्ध है. ये झरने हैं केम्प्टी फॉल्स, झरीपानी फॉल्स, भट्टा फॉल्स और मोसी फॉल्स ( Kempty Falls, Jharipani Falls, Bhatta Falls, Mausi Falls ).
केम्प्टी फॉल्स मसूरी आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय है. झरीपानी वाटरफॉल भी पर्यटकों के बीच काफी फेमस है. झरीपानी गांव में स्थित, यह एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है. भट्टा वाटरफॉल और मोसी वाटरफॉल मसूरी से लगभग 7 किमी की दूरी पर स्थित हैं. एक खूबसूरत पर्यटन स्थल होने के अलावा मसूरी अपने शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी प्रसिद्ध है.
कई यूरोपीय स्कूल हैं, जिनकी स्थापना ब्रिटिश राज के दौरान हुई थी. इस जगह में कुछ बेहतरीन और सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूल हैं जैसे सेंट जॉर्ज, ओक ग्रोव और वाईनबर्ग एलन ( St George, Oak Grove, Wynberg Allen ). ट्रेकिंग करने वाले लोगों के लिए मसूरी एक परफेक्ट जगह है.
देश के अन्य हिस्सों से हवाई, ट्रेन और सड़क से आसानी से जुड़ा हुआ है. मसूरी के पास देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा ( Jolly Grant International Airport – Dehradun ) है जो मसूरी से 60 किमी दूर स्थित है. देहरादून रेलवे स्टेशन गंतव्य के लिए निकटतम रेल प्रमुख है.
मसूरी देहरादून में स्थित जॉली ग्रांट एयरर्पोट से लगभग 59 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. टूरिस्ट बिना किसी परेशानी के देहरादून हवाई अड्डे की मदद से मसूरी पहुंच सकते हैं.
सबसे पास रेलवे स्टेशन देहरादून है यह रेलवे स्टेशन देहरादून के साथ कुछ प्रमुख शहरों को जोड़ता है. दिल्ली से देहरादून के लिए सबसे बेस्ट ट्रेन है दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस. दिल्ली से लगभग साढ़े पांच घंटे का समय लगता है. रेलवे स्टेशन से विभिन्न टूरिस्ट प्लेस के लिए बस और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं.
मसूरी का मौसम हर समय सुहावना रहता है, जो हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यह हिल स्टेशन हर मौसम में खूबसूरत दिखता है. हालांकि, मसूरी घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More