Honeymoon Tour

Honeymoon in Manali – यही है Newly Wed Couples की पहली पसंद, रोमांस की Best जगहें

नई दिल्ली. शादी के बाद Honeymoon ! जी हां, शादी के बाद का ये ट्रेंड कई लोग शौक के लिए करते हैं, कुछ ड्रीम पूरा करने के लिए करते हैं और कुछ फैंटेसी को जीने के लिए करते हैं. ये वो लम्हा होता है जब दो अजनबी पहली बार एक दूसरे के करीब आते हैं, एक दूसरे को जानते हैं और एक लंबे भविष्य की मजबूत नींव को तैयार करते हैं. एक बेहतर Honeymoon को इन सबका रास्ता माना जाता है और बेहतर Honeymoon Destination को इन सबकी चाबी. भारत में कपल्स कई तरह की ऐसी ही फैंटेसी से लबरेज होते हैं जिसे वो शादी के तुरंत बाद जी लेना चाहते हैं. हिमाचल प्रदेश का मनाली, इन सबके लिए परफेक्ट ( Honeymoon in Manali ) है. शायद यही वजह है कि भारत में ज्यादातर कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए मनाली ( Honeymoon in Manali ) ही जाना पसंद करते हैं. मनाली ( Honeymoon in Manali ) सपनों को, फैंटसीज को ही पूरा नहीं करता है बल्कि अगर हम बजट ट्रेवल की बात करें तो भी मनाली ( Honeymoon in Manali ) ही बेस्ट ऑप्शन है हनीमून के लिए…

Honeymoon in Manali

Honeymoon in Manali की बात हो तो यकीन मानिए, आप यहां 20 हजार रुपये में 3 रात और 4 दिन आराम से, शान से बिता सकते हैं. यहां पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ काफी कुछ है इंजॉय करने के लिए. मनाली Manali में आप हिडिम्बा मंदिर जा सकते हैं. यहां कि खासियत ये है कि लकड़ी और पत्थरों से बना ये मंदिर महाभारत के पाडंवों में से एक भीम की पत्नी हिडिम्बा देवी को समर्पित है.

मनाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देशभर में जाना जाता है. मनाली ( Manali ) शहर कुल्लू जिले में स्थित है यह हिल स्टेशन समुद्र तल से तकरीबन 6400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं Top 8 Best Places to Visit in Manali मनाली में घूमने लायक सबसे मशहूर पर्यटक स्थलों के बारे में…

हिडिंबा देवी टेंपल Hidimba Devi Temple

Hidimba Devi Mandir, Manali – यह मंदिर मॉल रोड से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की रचना सन 1553 में कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने करवाई थी और ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर के पूर्ण निर्माण के बाद राजा ने सभी कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे। यह मंदिर एक ही पत्थर में गुफानुमा आकार में बना हुआ है। हर साल 14 मई को इस मंदिर में देवी का जन्मदिन मनाया जाता है जिसे देखने दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। और इसमें होने वाली पूजा को गौर पूजा के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर चारों तरफ से सिद्वार के जंगलों से घिरा हुआ है।

कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर OLD MANALI में बस गई ये मॉडर्न लड़की

मणिकर्ण Manikaran in Manali

पार्वती नदी के दाईं ओर स्थित, मणिकर्ण अपने गर्म पानी के झरने के लिए प्रसिद्ध है। यह हिंदू और सिख श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है, लोग इस गर्म झरने में डुबकी लगाने के लिए आते है, जो चिकित्सकीय गुण के लिए माना जाता है। पौराणिक कथाओं अनुसार, एक विशाल सर्प (सांप) ने भगवान शिव की पत्नी पार्वती की बाली चुरा ली और यहां मैदान के बाहर फेंक गया। शहर में गुरू नानक जी का एक विशाल गुरुद्वारा स्थित है, जिसका निर्माण 1940 में संत बाबा नारायण हर जी ने किया था। पुरुषों और महिलाओं के स्नान के लिए इसके नजदीक एक नदी भी है। इसके समीप में रघुनाथ मंदिर और नैनी देवी मंदिर भी स्थित है।

Newly Wed Couples are Manali’s first choice for Honeymoon

मनु टेंपल Manu Temple Manali

Manu Temple in Manali मॉल रोड से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। व्यास नदी के तट पर स्थित यह टेपल पुरानी मनाली में है। इस मंदिर में मनु के धरती पर पड़े पहले कदम की छाप है। हम आपको बतला दे कि मनु सबसे पहले मनुष्य थे जिन्हें स्वयं ब्रह्मा जी ने बनाया था, और मनु ने जीवन की सात चक्र को इसी क्षेत्र में बिताया था। इस क्षेत्र में उनका सात जन्म और उनकी सात मृत्यु हुई थी, और साथ ही में पौराणिक कथाओं के अनुसार सप्तर्षियों ने भी यहीं पर ध्यान लगाया हुआ था।

जोगिनी वॉटर फॉल्स Jogini Water Falls in Manali

यह एक नेचुरल वाटर फॉल है जो नीचे कुल्लू घाटी से होकर बीस रिवर को मिलता है यह स्थल काबकी देवी जोगिनी का पवित्र स्थल है। और साथ ही महिला शक्ति का स्थल भी माना जाता है इसीलिए इस जगह को शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है।

इस वॉटर फॉल्स के नीचे रहकर आप पहाड़ों और वादियों को देखते हुए रोमांचक नजारे का मजा ले सकते हैं। इस झरने के नीचे मंदिर और उसके नीचे एक और मुख्य मंदिर बना हुआ है, जहां पर अनुष्ठानों का आयोजन होते रहता है।

Travel With Boldness : Bikini Girls की सबसे बेहतरीन PHOTOS

नागर कैसल Naggar Castle in Manali

नागर कैसल, Manali से 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसका निर्माण 1460 में कुल्लू के राजा सिद्ध सिंह ने करवाया था। पहले यह राजा का घर हुआ करता था लेकिन अभी हिमाचल प्रदेश टूरिज्म यहां होटल चला रहा है।

इस कैसल की रचना में आयन ( लोहे ) का इस्तेमाल नहीं हुआ है। यह कैसल पूरी तरह से लकड़ी और पत्थरों से बना हुआ है। यह कैसल व्यास नदी के तट पर ही मौजूद है। बॉलीवुड की एक फिल्म जब वी मेट का एक गाना इसी कैसल में फिल्माया गया था।

हिमाचल के मनाली (Manali) में कहां करें मुफ्त की घुमक्कड़ी?

रोहतांग पास Rohtang Pass in Manali

बर्फ से ढका यह दर्रा (पास) लेह राजमार्ग पर स्थित है और यह पास प्रत्येक वर्ष केवल जून से अक्टूबर माह में खुला रहता है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 3,979 मीटर है। यहां से ग्लेशियर, हिमालय की चोटियों और नदी का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। यह रास्ता लाहौल, स्पीति, पांगी और लेह जाने का प्रवेशद्वार है।

बढ़ती लोकप्रियता के कारण टूरिस्ट सीजन में रोहतांग मार्ग अक्सर पर्वतारोही पर्यटकों से भरा रहता है। पर्यटकों के लिए स्कीइंग और पास (दर्रे) पर स्लेजिंग (बर्फ पर चलने वाली गाड़ी) और खुबसूरत तस्वीरों को कैद करने के बहुत से विकल्प मौजूद होते है।

सोलंग घाटी Solang Valley

मनाली से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित, यह खूबसूरत वैली एडवेंचर, खेल और स्कीइंग के लिए बेहद ही मशहूर है। Honeymoon  पर अगर मनाली आएं तो सोलंग घाटी ( Solang Valley ) जरूर जाएं। ब्यास नदी और सोलंग विलेज के बीच में स्थित है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ और ग्लेशियर का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। गर्मियों में यहां पैराग्लाइडिंग, ज़ोरबिंग (चक्र), माउंटेन बाइकिंग (पहाड़ो पर बाइक चलाना) और घुड़सवारी का लुत्फ उठा सकते है।

सर्दियों के मौसम में विशेषकर जनवरी और मार्च के बीच में यहां स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्लेजिंग का भी आनंद उठा सकते है। यहां सर्दियों में स्कीइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। पर्वातारोहण निदेशालय और एलाइड स्पोर्ट के अंतर्गत स्कीइंग के मध्यवर्ती पाठ्यक्रम को आयोजित करता है। जिन्हें एडवेंचर थोड़ा कम चाहिए उनके लिए यहां कई ट्रेकिंग के लिए रास्ते हैं।

भारत में 10 सबसे Best Honeymoon Destination जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो

पिन वैली नेशनल पार्क Pin Valley National Park in Manali

इस नेशनल पार्क की स्थापना सन 1987 में हुई थी और 675 किलोमीटर स्क्वायर में फैला यह नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश का इकलौता ऐसा पार्क है जो ठंडे रेगिस्तान में फैला हुआ है। यह पार्क मुख्य रूप से लुप्त जंगली जीव हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए जाना जाता है। लेकिन साथ ही साथ आप यहां पर बहुत सारे विलुप्त हो रहे जंगली जानवर देख सकते हैं। यह नेशनल पार्क 400 से भी ज्यादा वनस्पतियों और पौधों का गढ़ माना जाता है। और इस नेशनल पार्क में आप परमिशन लेकर ही जा सकते हैं।

दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करें

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago