Honeymoon Tour

Honeymoon in Pahalgam : पहलगाम में हनीमून मनाने के ये हैं फायदें

Honeymoon in Pahalgam : वैसे तो नवविवाहित जोड़े विवाह के बाद अपनी अलग दुनिया में मग्न होते हैं लेकिन इस के बावजूद दोनों को एकदूसरे को जानने, समझने का पूरा मौका मिलना चाहिए. इस के लिए जरूरी है हनीमून पर जाना. यों तो हनीमून डैस्टिनेशन के लिए कई जगहें हैं लेकिन हनीमून ट्रिप यादगार बन सकता है जब सही जगह और समय का चुनाव किया जाए.  हनीमून प्लान करते वक्त जिस जगह का नाम जहन में सब से पहले आता है वह जम्मू कश्मीर है. 90 के दशक तक की हिंदी फिल्मों का रोमांस जम्मूकश्मीर का मुहताज हुआ करता था. कभी फिल्मी सितारों से गुलजार रहने वाले जम्मू कश्मीर को क्यों धरती के स्वर्ग के खिताब से नवाजा गया है, यह वहीं जा कर महसूस किया जा सकता है. जम्मू कश्मीर में एक जगह है पहलगाम जहां हनीमून मनाना सबसे बेस्ट होगा.

Honeymoon in Pahalgam : पहलगाम एक ऐसी जगह है पूरी तरह से मनोरम दृश्यों से भरी हुई है. यह क्षेत्र अपने वनस्पतियों और जीवों की विविधता के लिए प्रसिद्ध है. आप यहां के जंगलों में लंबी सैर पर निकल सकते हैं और यहां की हरियाली का आनंद ले सकते हैं. पहलगाम में बर्फ से से ढकें पहाड़ है जो यहां की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाते है. यहां स्थित शेषनाग झील अपने हरे-नीले रंग की वजह से एक बहुत ही आकर्षक जगह है जो जून के महीने तक बर्फ से ढकी रहती है. पंचतरणी वो जगह है जहां पर पांच धाराएं मिलती हैं. इस जगह पर कैंप लगाना आपको एक बहुत खास अनुभव दे सकता है

Enjoy with your partner in  Pahalgam

अगर आपको और आपके पार्टनर को एजवेंचर पसंद हैं तो पहलगाम आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है, पहलगाम एक ऐसी जगह है जहां पर आप कई मनोरंजक आउटडोर गतिविधियों का मजा ले सकते हैं. यहां पर कई साहसिक ट्रेकिंग काफी लोकप्रिय है. पहलगाम आने वाले पर्यटक अरू नाम के एक खूबसूरत गांव के माध्यम से कोलाहोई ग्लेशियरों की ट्रेकिंग यात्रा पर जा सकते सकते हैं. यहां के स्थानीय लोग जमे हुए ग्लेशियरों पर स्लेजिंग की भी पेशकश करते हैं.एडवेंचर स्पोर्ट्स में अल्पाइन स्कीइंग यहां देखी जा सकती है. यहां पर स्कीइंग और कैम्पिंग उपकरण हमेशा उपलब्ध हैं. पहलगाम में नदियों के के लंबे खंड पर्यटकों को ट्राउट मछली पकड़ने का आनंद लेने के लिए आदर्श स्थल हैं. यहां की लिडार नदी यात्रियों के बीच सबसे प्रसिद्ध नदियों में से एक है.

Best Places To Visit In And Around Pahalgam

अगर आप पहलगाम घूमने के लिए आये हैं तो यहां के कुछ खास पर्यटन स्थलों जैसे बैसारन हिल्स, ममलेश्वर मंदिर, अवंतीपुर मंदिर, पहलगाम गोल्फ कोर्स, कोल्होई ग्लेशियर, अरु विलेज एंड वैली, चंदनवारी, तुलियन झील, शेषनाग झील, बीटा घाटी, मार्सर झील, मट्टन, सिथन टॉप की सैर भी कर सकते हैं,

Restaurants And Local Food In Pahalgam

यहां पर आपकोखाने में मात्स्चगंद, कांति आमतौर पर नाश्ते के रूप में खाया जाता है. यहां के अन्य लोकप्रिय भोजन में मोडल पुलाव, मुज गाद (मूली के साथ मछली), मार्चा-वंगन कोरमा और सियून ओलाव के नाम शामिल है.

What Is The Best Time To Visit Pahalgam

पहलगाम एक ऐसी आकर्षक जगह है जहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं. हालांकि मार्च से लेकर नवंबर तक के महीनों में पहलगाम जाने का सबसे अच्छा समय होता है. गर्मियों के मौसम में पर्यटकों का एक बड़ा समूह अमरनाथ गुफाओं के पवित्र प्रवेश के दौरान इस शहर में आता है. मार्च से लेकर जून तक में गर्मियों के महीने दर्शनीय स्थलों की यात्रा, ट्रेकिंग और रोमांस के लिए काफी अच्छे होते हैं, वहीं जुलाई और सितंबर के बीच मानसून के महीने साहसिक खेलों के लिए एकदम सही होते हैं. अगर आप यहां बर्फ देखने चाहते हैं तो सर्दियां आपके लिए सबसे अच्छी रहेंगी.

Honeymoon in Ranikhet : रानीखेत में हनीमून मनाना, जन्नत के एहसास से कम नहीं

How To Reach Pahalgam

पहलगाम जाने के लिए कोई भी डायरेक्ट ट्रेन या फ्लाइट उपलब्ध नहीं है. जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहलगाम निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो कुछ 283 किमी की दूरी पर स्थित है. पहलगाम का नजदीकी हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा है जो 91.9 किमी की दूरी पर स्थित है.

By Air

पहलगाम शहर की लिए कोई भी सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है. इसके सबसे पास का हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा, जो 91.1 किमी की दूरी पर स्थित हैं और पहलगाम को दुनिया के बाकी हिस्सों से जोड़ता है.

 By Road 

पहलगाम शहर से नियमित रूप से बस सेवाएं उपलब्ध हैं. चाहे दिन हो या रात का समय आपको पहलगाम मार्ग के लिए बस आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. इसके अलावा आप शेयर्ड टैक्सी या कैब की मदद से भी पहलगाम पहुंच सकते हैं.

By Train In

पहलगाम किसी भी रेल मार्ग कनेक्ट नहीं है. इसका नजदीकी रेलवे स्टेशन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है, जो 283 किमी की दूरी पर स्थित है.

For Travel Packages and Tour Bookings, Kindly Contact – Gotraveljunoon@gmail.com

 

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

2 days ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

3 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

3 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

4 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

4 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

6 days ago